Instagram, WhatsApp और Facebook अभी तक ज़्यादातर लोगों के लिए मुफ्त ऐप्स की तरह ही रहे हैं। लेकिन अब Meta इन ऐप्स में ऐसे paid (जो पैसे देकर ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे) फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए यूज़र्स को हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि कंपनी अभी इन ऐप्स को पूरी तरह पेड नहीं बना रही, बल्कि इनके Plus प्लान ला रही है, जिनमें कुछ खास फीचर्स अलग से मिलेंगे।
Meta ने Instagram Plus, Facebook Plus और WhatsApp Plus जैसे नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत $3.99 यानी करीब ₹387 प्रति माह बताई गई है। वहीं WhatsApp Plus की कीमत $2.99 यानी करीब ₹290 प्रति माह है। भारत में इन प्लानों की कीमतें अभी सामने नहीं आई है।
ये पढ़ें: ₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च
Instagram Plus में क्या मिलेगा?
Instagram Plus उन लोगों के लिए ज़्यादा काम का हो सकता है, जो Stories और प्रोफाइल कस्टमाइज़ेशन को गंभीरता से लेते हैं। इसमें यूज़र्स देख सकेंगे कि उनकी Story किसने दोबारा देखी। दोस्तों से आगे जाकर unlimited audience lists बनाई जा सकेंगी। Story को चुपचाप प्रीव्यू करने, 24 घंटे से ज़्यादा दिखाने और हर हफ्ते एक स्टोरी को अतिरिक्त विज़िबिलिटी देने जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
इसके अलावा एनिमेटेड Super Heart reactions, कस्टम ऐप आइकॉन, bio के लिए खास फॉन्ट और ज़्यादा प्रोफाइल पिन जैसे कॉस्मेटिक बदलाव भी मिलेंगे।

WhatsApp Plus और Meta AI plans
WhatsApp Plus में custom themes, अलग रिंगटोन, प्रीमियम स्टीकर, ज़्यादा चैट्स को पिन करने का विकल्प और advanced list customization tools मिलेंगे। यानी WhatsApp को अपनी पसंद के हिसाब से बदलने पर ज़्यादा ध्यान दिया गया है।
Meta ने साफ किया है कि ये प्लान Meta Verified से अलग हैं। इसके अलावा कंपनी Meta One नाम से AI plans भी ला रही है, जिनमें इमेज जनरेशन, वीडियो बनाना और AI के ज़्यादा इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी। क्रिएटर और बिज़नेस के लिए भी अलग पेड प्लान होंगे, जिनमें वेरिफिकेशन, बेहतर प्रोफाइल लिंक, एनालिटिक्स और बेहतर कस्टमर सपोर्ट जैसे फायदे मिलेंगे।
कुल मिलाकर, Instagram, WhatsApp और Facebook मुफ्त रहेंगे, लेकिन अतिरिक्त फीचर्स और ज़्यादा कंट्रोल के लिए Meta अब पेड रास्ता खोल रही है।
ये पढ़ें: एक लैपटॉप में दो OLED स्क्रीन – ASUS भारत में लॉन्च कर सकता है अपना सबसे पावरफुल मॉडल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































