Mi 9X (Mi A3) ट्रिपल कैमरा सेंसर, स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ हो सकता है अप्रैल महीने में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi Mi 9X के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके है लेकिन यह डिवाइस इंडिया में Mi A3 के रूप में लांच की जा सकती है जो इसको काफी खास बनाती है। डिवाइस की स्पेसिफिकेशन सामने आ गयी है जिसके अनुसार यहाँ पर ट्रिपल कैमरा, स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट, और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है। Mi 9X को लगभग 17,500 रुपए की कीमत में अप्रैल महीने के आस-पास लांच किया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Redmi Note 7 Pro से जुडी 12 बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स

Xiaomi Mi 9X/Mi A3 के फीचर

स्क्रीन की बात करे तो सामने की तरफ आपको 6.4-इंच की FHD AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए यहाँ आपको डॉट नौच देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इन-डिस्प्ले सेंसर भी उपलब्ध करवाया जा सकता है। अगर कीमत को देखे तो यहाँ ऑप्टिकल सेंसर भी काफी अच्छा कदम कहा जा सकता है।

Mi A2

पीछे की तरफ आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप 48MP प्राइमरी सेंसर, 13MP का वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस दिया जायेगा। जैसा की Mi-सीरीज बजट कैमरा फ्लैगशिप के रूप में पेश की गयी थी तो Mi A3 भी वही साबित होगा।

प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। फोन आपको 3300mAh बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जायेगा।

शाओमी से जुडी ऐसी अफवाहें सामने आरी है की जल्द ही कंपनी अपनी 2 एंड्राइड वन सहित 3 डिवाइस लांच करने वाला है। तो पिछले Mi A2 की तरह यह भी स्टॉक एंड्राइड आधारित स्मार्टफोन होगा जिसके साथ हमको एक कॉम्पैक्ट वर्जन Mi A3 Lite भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा तीसरी डिवाइस एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 सॉफ्टवेयर पर रन करता है।

उपरोक्त बताई गयी सभी जानकारी किसी आधिकारिक सोर्स से सामने नहीं आई है तो लांच होने तक इनमे बदलाव की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। Mi A3 से जुडी नयी जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

ImageXiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite होंगे जल्द ही स्नैपड्रैगन 700-सीरीज के साथ लांच

हाल ही में सामने आया की Xiaomi अपने एक पॉप-अप कैमरा वाले फोन पर काम कर रही है जिसके लांच के बारे में अभी कोई ख़ास जानकरी सामने नहीं आई है लेकिन इन साथ ही यह भी पता चला है की कंपनी जल्द ही अपने Xiaomi A2 और A2 Lite के अपग्रेड वरिएन्त Mi A3 …

Imagevivo V70 FE का First Look सामने आया, नए Glow डिज़ाइन के साथ आ सकता है फोन

आजकल स्मार्टफोन बाज़ार में सिर्फ प्रोसेसर या कैमरा ही नहीं, फोन का डिज़ाइन भी उतना ही अहम हो गया है। खासकर ₹30,000 से ₹40,000 वाले सेगमेंट में कंपनियां अब सिर्फ स्पेसिफिकेशन की दौड़ नहीं लगा रहीं, बल्कि फोन को देखने में अलग बनाने की कोशिश भी कर रही हैं। इसी बीच vivo अपनी V70 सीरीज़ …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.