Mi Note 10 हो सकता है 14 नवम्बर को 108MP और स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस हफ्ते की शुरुआत में ही शाओनी ने यह साफ़ किया था की कंपनी जल्द ही Mi Note 10 को लांच करने का मान बना रही है जिसके बाद डिवाइस के बॉक्स की इमेज भी इन्टरनेट पर देखने को मिलने लगी थी। इसी के साथ खबरें ऐसी भी मिल रही है की यह शाओमी का 108MP पेंटा कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है।

लेकिन आज सामने आई एक नयी इमेज के अनुसार ये डिवाइस 14 नवम्बर को पोलैंड में लांच की जा सकती है जिसके बाद कुछ रिपोर्ट के अनुसार यह 5 नवम्बर को लांच होने वाले Mi CC9 Pro का गोल्बल वर्जन भी हो सकता है क्योकि इनकी काफी काफी स्पेसिफिकेशन एक जैसी ही है। तो चलिए नज़र डालते है Mi Note 10 से जुडी सभी जानकारियों पर:

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Band 4 रिव्यु: परफेक्ट बजट फिटनेस बैंड?

Xiaomi Note 10 या Mi CC9 Pro (ग्लोबल वरिएन्त)?

शाओमी की इस लेटेस्ट डिवाइस से जुडी अगर सभी अफवाहों और जानकरी को एक जगह रखे तो यहाँ पर आपको Mi CC9 Pro की ही तरह 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर पहली बार देखने को मिल सकता है क्योकि Mi Mix Alpha एक कांसेप्ट फोन के तौर पर ही पेश किया गया था।

Mi-Note-10-Teaser

फोन में आपको पीछे की तरफ 20MP का अल्ट्रा -वाइड सेंसर, 12MP का टेलीफ़ोटो लेंस, एक मैक्रो और एक पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर भी दिए जा सकते है। उम्मीद यही है की आपको यहाँ पर 10x हाइब्रिड ज़ूम का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

शाओम ने CC9 सीरीज के स्मार्टफोनों को भी ग्लोबल मार्किट में अलग नाम से पेश किया तो उम्मीद ये भी लगायी जा सकती है Mi Note 10 सीधे तौर पर Mi CC9 Pro का ही ग्लोबल वरिएन्त हो जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ फ्लैगशिप ग्रेड परफॉरमेंस दिया जा सके।

कंपनी Mi Note 10 को 6GB और 8GB रैम तथा 128GB स्टोरेज वरिएन्त के साथ पेश कर सकती है जिसमे सामने डॉट-नौच डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageHonor Magic Watch 2 हो सकती है Honor V30 के साथ 26 नवम्बर को लांच: लाइव इमेज आई सामने

Honor V30 5G चीन में 26 नवम्बर को लांच किया जायेगा जिसका रिटेल बॉक्स भी हाल ही में लीक हो चूका है। इसी के साथ कुछ ही दिन पहले एक स्मार्ट वाच स्केच भी इन्टरनेट पर लीक हुआ है जिसके बाद से ही चर्चा थी की कंपनी V30 के इवेंट में एक स्मार्टवाच को भी …

ImageXiaomi Redmi Note 8T के इमेज रेंडर हुए लीक: क्वैड कैमरा और स्नैपड्रैगन 730G के साथ होगा लांच

Xiaomi Redmi Note 8 सीरीज को हाल ही में इंडिया में लांच किया गया था जिसके Note 8 और Note 8 Pro शामिल है। दोनों ही फ़ोनों के लांच होने के बाद से ही अफवाहें सामने आ रही थी की Xiaomi इसी सीरीज के Note 8T वेरिएंट पर भी कम कर रहा है जिसको मार्किट …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.