Micromax कल In 2b स्मार्टफोन के साथ लॉन्च करेगा दो नए Air Funk TWS बड्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Micromax का नया फ़ोन और Micromax In 1b का सक्सेसर Micromax In 2b कल यानि कि 30 जुलाई 2021 को भारत में लॉन्च होने वाला है। लेकिन अभी अभी कंपनी के फाउंडर राहुल शर्मा ने ट्विटर पर ये घोषणा की है कि फ़ोन के अलावा वो दो नए प्रोडक्ट और लॉन्च करने जा रहे हैं। साथ ही ये नए डिवाइस ऑडियो कैटेगरी में होंगे, ये भी उन्होंने कहा है। ट्विटर पर इस पोस्ट के साथ एक वीडियो टीज़र भी साझा किया गया है जिसमें प्रोडक्ट का नाम और डिज़ाइन से सम्बंधित जानकारी शामिल है।

कंपनी कल Micromax In 2b के साथ दो नए वायरलेस बड्स भी लॉन्च भी करेगी। इन TWS buds को कंपनी ने Micromax Air Funk का नाम दिया है। इस टीज़र वीडियो में नीचे आप इनका डिज़ाइन और ये कितने रंग के विकल्पों में आने वाले हैं, ये भी देख सकते हैं।

हालांकि फ़ीचर सम्बन्धी जानकारी के लिए हमें और आपको कल तक का इंतज़ार करना होगा। लेकिन ये नए Air Funk buds नॉइज़ कैंसलेशन फ़ीचर के साथ आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: POCO X3 GT 67W फ़ास्ट चार्जिंग और Dimensity 1100 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ

इसके अलावा अन्य सूत्र कहते हैं कि इनमें कुछ गेमिंग फीचर यानि कि Low Latency Mode जैसा कुछ आ सकता है। वही इनमें दो तरह के चार्जिंग केस आने की भी खबरें हैं। इनमें से एक फ्लैट है और दूसरा गोलाकार में होगा। इनके पांच रंग जो वीडियो में सामने आये हैं उनमें सफ़ेद, काला, लाल, नीला और पीला शामिल हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हें भी कंपनी किफायती दर में प्रदर्शित करेगी और इनकी कीमत भी इनके प्रतिद्वंदी प्रोडक्ट Realme Buds Q2 के आस-पास ही होगी, जो फिलहाल 2,499 रूपए में Amazon पर उपलब्ध है।

इन दोनों Air Funk Buds को कंपनी Micromax In 2b के साथ लॉन्च करने वाली है जो कि एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा। Micromax In 2b के जो फ़ीचर अभी तक सामने आये हैं उनमें Mali G52 GPU, 5000mAh की बैटरी जो 50 घंटे तक का टॉकटाइम दे सकती है, शामिल हैं। फ़ोन में वाटरड्रोप नौच है और पीछे की तरफ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। साथ ही Flipkart पर मौजूद पेज के अनुसार इसमें हाई-पॉवर चिपसेट आएगा।

ये भी पढ़ें: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 898 हो सकती है कोर्टेक्स-X2 के साथ जल्द लांच

इसके प्रेडेसर Micromax In 1b की कीमत 6,999 रूपए से शुरू हुई थी, इसीलिए आसार हैं कि कंपनी इस फ़ोन को भी लगभग इसी रेंज में पेश करेगी।

Micromax का ये स्मार्टफोन और TWS Buds दोनों ही Flipkart एक्सक्लूसिव हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

ImageMicromax In 2b, Air Funk 1 और Air Funk 1 Pro TWS Buds भारत में लॉन्च हुए

Micromax ने आज अपना नया स्मार्टफोन Micromax In 2b भारत में लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन पिछले साल आये बजट फ़ोन Micromax In 1b का सक्सेसर है। कंपनी ने अपने नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को NoHangPhone टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया है। इसके साथ भी बेहद कम दामों पर कंपनी ने अपने पहले वायरलेस इयरबड्स …

ImageRedmi 10 Prime के साथ 3 सितम्बर को इस कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं Redmi Beat Drop TWS बड्स

Xiaomi के लिए भारत में कल का दिन काफी महत्वपूर्ण है, कल कंपनी Smarter Living 2022 इवेंट करने वाली है, जिसमें कई नए Xiaomi के प्रोडक्ट हमें देखने को मिलेंगे। इनमें Mi Notebook, Wi-Fi राऊटर व कुछ और उत्पाद भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला है। Xiaomi की ब्रांड …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Imageइस दिन होगा धमाका, OnePlus 15R के साथ आएंगे और दो किफायती प्रोडक्ट

OnePlus दिसंबर 17 को एक बड़ा लॉन्च इवेंट करने जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार फोकस फ्लैगशिप से हटकर एक नए अप्पर मिड-रेंज फोन पर है। कुछ ही दिन पहले OnePlus 15 लॉन्च हुआ था, और अब कंपनी OnePlus 15R और इसके साथ दो नए ईको सिस्टम डिवाइस – OnePlus Pad …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products