Moto Edge 30 की कीमतें लॉन्च से पहले लीक हुईं, क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Moto Edge 30 भारत में 12 मई 2022 को लॉन्च होने वाला है। Moto Edge 30 Pro (रिव्यु) के लॉन्च होने के बाद इस सीरीज़ का भारत में ये दूसरा फ़ोन है। Moto Edge 30 विश्व स्तर पर लॉन्च हो चुका है और अब भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोनों की प्रतियोगिता में उतरने वाला है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन तो पहले ही सामने आ चुके हैं, लेकिन आज इसकी कीमतें भी लीक हो गयी हैं।

Moto Edge 30 की कीमतें (अनुमानित)

12 मई को भारत में लॉन्च होने जा रहे Moto Edge 30 की भारतीय कीमतें टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की गयी हैं। उनके अनुसार इस स्मार्टफोन को भारत में 27,999 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया जायेगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कुछ बैंकों के कार्ड द्वारा खरीदने पर Edge 30 पर 2,000 रूपए का डिस्काउंट भी मिलेगा। यानि इस स्मार्टफोन की असल कीमत 25,999 रूपए होगी। अब देखना ये है कि 25,000 से 30,000 की कीमत में क्या ये फ़ोन Realme GT Master Edition, Xiaomi 11i HyperCharge, Realme 9 Pro Plus, Vivo T1 Pro 5G, OnePlus Nord जैसे स्मार्टफोनों को टक्कर दे सकेगा।

ये स्मार्टफोन भारत में Flipkart, रिलायंस डिजिटल, और अन्य ऑफलाइन स्टोरों पर भी उपलब्ध होगा।

Moto Edge 30 स्पेसिफिकेशन

जहां Pro वैरिएंट को कंपनी ने फरवरी 2022 में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च किया, वहीँ Edge 30 Snapdragon 778G चिपसेट के साथ आने वाला है, जो कि एक अच्छा मिड-रेंज चिपसेट है। इसके अलावा इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फ़ोन की थिकनेस (मोटाई) 6.89 mm है, जिसके साथ कंपनी इसे दुनिया का सबसे पतला यानि स्लिम स्मार्टफोन बता रही है। इसमें 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज आएगी, लेकिन अन्य कोई स्टोरेज विकल्प शायद नहीं सामने आएगा।

इसके अलावा इसमें आपको 50MP प्राइमरी वाइड कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर समेत ट्रिपल रियर सेंसर मिलने वाले हैं। फ़ोन में पंच-होल कटआउट में 32MP सेल्फी सेंसर भी दिया गया है।

Moto Edge 30 में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर Android 12 पर MyUX स्किन मिलेगी। साथ ही कंपनी इसमें 2 साल के 2 सॉफ्टवेयर अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी करती है। इसमें 4020mAh की बैटरी है, जबकि ज़्यादातर फोनों में अब 5000mAh की बैटरी आती ही है। साथ में 33W का चार्जर आपको बॉक्स में साथ में मिलेगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

Imageइसी सप्ताह लॉन्च हो सकता है Snapdragon 8 Gen 1 के साथ सबसे सस्ता फ़ोन; कीमतें लीक

कई अफवाहों के अनुसार, Moto Edge 30 Pro इसी हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इस फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा भी कर दी है, जो 24 फरवरी को है। हालांकि फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च से पहले ही इसके पूरे स्पेसिफिकेशन और कीमतों की जानकारी लीक हो चुकी है। रिपोर्ट बताती …

Imageदमदार फीचरों के साथ किफायती दामों पर 8 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Moto G22

Moto G22 को पिछले महीने ही यूरोप में लॉन्च किया गया है और अब ये किफ़ायती स्मार्टफोन भारत की तरफ रुख करने वाला है। Motorola ने घोषणा कर दी है कि ये स्मार्टफोन भारत में 8 अप्रैल को लॉन्च किया जायेगा और Flipkart पर इसका प्रोमो पेज भी लाइव हो चुका है। इस स्मार्टफोन में Helio …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageRealme P3 Lite 5G की कीमत लॉन्च से पहले Flipkart पर दिखी – क्या इन फीचर्स के साथ इस कीमत पर खरीदेंगे आप?

Realme अब भारत में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Realme P3 Lite 5G को लॉन्च करने जा रहा है। 13 सितम्बर को आने वाला ये स्मार्टफोन Flipkart पर पहले से ही लिस्ट हो चुका है, जहां इसे सभी स्पेसिफिकेशन और कीमतें अब जगज़ाहिर हैं। ये एक लेटेस्ट budget 5G smartphone in India है। इसमें 6000mAh …

Discuss

Be the first to leave a comment.