8,000 से भी कम में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ ये फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto G06 Power लॉन्च कर दिया है। इस नए Motorola बजट फोन की कीमत 8,000 रुपये से भी कम है, लेकिन फीचर्स देखकर यकीन करना मुश्किल है।

कंपनी ने इस फोन में काफी कम दाम में 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर दिए हैं। ये फीचर आमतौर पर इतने कम दाम में देखने को नहीं मिलते हैं।

ये पढ़ें: 7500mAh बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ 35,000 तक की कीमत में लॉन्च हो सकता है ये फोन, स्पेक्स लीक

कीमत और उपलब्धता (Moto G06 Power Price in India)

इस फोन की कीमत मात्र ₹7,499 है। इस कीमत में आपको इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। थोड़ी निराशाजनक बात ये है कि ये केवल इसी वैरिएंट में आया है।

आप इसे तीन -Tendril, Tapestry और Laurel Oak रंगों में खरीद सकते हैं। इस फोन की सेल 11 अक्टूबर से Flipkart, motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

Moto G06 Power स्पेसिफिकेशन

अब बात करते हैं इसके फीचरों की। Moto G06 Power में 6.88-इंच की HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका मतलब है कि इतनी कम कीमत में भी स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग काफी स्मूद होगी। इस स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 3 की सुरक्षा भी।

इसमें मिलता है MediaTek Helio G81-Ultra प्रोसेसर, जो रोजमर्रा के कामों को आराम से संभाल पाता है। हालांकि इस कीमत और इस चिपसेट के साथ आप बहुत ज़्यादा अपेक्षा न करें।

G06 Power Android 15 पर चलता है। इसका इंटरफेस क्लीन और विज्ञापन-मुक्त है। वहीं, कंपनी ने दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी किया है।

कैमरा की बात करें तो, इसमें पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और आगे 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – upcoming smartphones in October 2025

इसकी एक और खास बात ये है कि इतनी कम कीमत में ये फोन Dolby Atmos सपोर्ट और स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आया है। इनके साथ आपको वीडियो और म्युज़िक दोनों का मज़ा दोगुना हो सकता है।

अब आते हैं इसके सबसे बड़े हाइलाइट पर, जो है इसकी 7000mAh की बैटरी। कंपनी का दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। साथ में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और चार्जर बॉक्स में ही दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, यानी पानी के छींटों और धूल से सुरक्षा तय है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

ImagePOCO C85x 5G लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ आया नया बजट 5G फोन

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन पिछले साल आए POCO C85 का अपग्रेड हुआ वर्ज़न माना जा रहा है और खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते …

Discuss

Be the first to leave a comment.