Moto G96 5G इन धांसू फीचर्स के साथ भारत में लेगा जल्द एंट्री, टीजर के साथ कीमत की जानकारी भी लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola भारत में अपना एक और मिड रेंज फोन लॉन्च करने वाला है,वार कंपनी ने हाल ही में एक टीजर भी साझा किया है। हालांकि, टीजर में फोन का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है, कि ये Moto G96 5G हो सकता है। आगे Moto G96 5G इंडिया लॉन्च टीजर और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: 23 जून से 29 जून तक धूम मचाएगी ये शानदार फिल्में

Moto G96 5G इंडिया लॉन्च टीजर

हाल ही में कंपनी द्वारा ‘All eyes on you’ टीजर साझा किया गया है, जिसके साथ ही फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन, कैमरा, और चिपसेट से संबंधित जानकारी सामने आयी है। हालांकि, टीजर में नाम मेंशन नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये Moto G96 5G हो सकता है।

Moto G96 5G इंडिया लॉन्च टीजर फीचर्स

टीजर के अनुसार फोन को भारत में चार रंगों में पेश किया जा सकता है। फोन वॉटर प्रूफ बॉडी के साथ आने की उम्मीद है, और इसके बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन Snapdragon चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

Moto G96 5G  फीचर्स

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.67 इंच का pOLED कर्व्ड 10-bit डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन Snapdragon 7s Gen 2 SoC द्वारा संचालित हो सकता है। फोन के बैक पैनल पर हमें 50MP Sony Lytia LYT-700C OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 5,500mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें IP68 रेटिंग की सुरक्षा मिलने की उम्मीद है, साथ ही Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स को शामिल किया जा सकता है।

लीक्स के अनुसार भारत में Moto G96 5G की कीमत 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 22,990 के आस पास हो सकती है। हालांकि, अभी तक इन सब के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन कंपनी जल्द ही इसके लॉन्च की तारीख और फीचर्स से सम्बंधित जानकारी साझा कर सकती है।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3 में मिलेगा एनिमेटेड पिक्सल आर्ट अलर्ट, पहले किसी फ़ोन में नहीं देखा होगा ये फीचर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.