Motorola ने भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 60 लॉन्च कर दिया है। ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में कई फोनों को कड़ी टक्कर देने वाला है। इसमें 1.5K pOLED डिस्प्ले, Dimensity 7400 प्रोसेसर, ट्रिपल 50MP कैमरा जैसे फीचर शामिल हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ खास है Motorola Edge 60 में और ये किस कीमत पर उपलब्ध होगा।
Motorola Edge 60 की कीमत और उपलब्धता (Motorola Edge 60 Price in India &)
Motorola Edge 60 को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:
- 12GB रैम + 256GB स्टोरेज: ₹25,999
यह फोन 17 जून 2025 से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर उपलब्ध होगा। आप इसे Pantone Gibraltar Sea (स्मोकी ब्लू) और Pantone Shamrock (ताज़ा हरा) रंगों में खरीद पाएंगे।

Motorola Edge 60 के स्पेसिफिकेशन (Motorola Edge 60 Specifications)
ये फोन 6.67-इंच की 1.5K (1220 x 2712 पिक्सल) pOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, और Corning Gorilla Glass 7i का सुरक्षा मिलती है। परफॉरमेंस के लिए Edge 60 में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर है, जो 4nm फैब्रिकेशन पर डिज़ाइन किया गया है।
मिड-रेंज में ये, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा क्योंकि इसमें आपको तीन 50MP के कैमरा मिलेंगे। ये फोन 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस (जिससे मैक्रो शॉट्स भी ले सकते हैं) और 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट पर भी 50MP का शानदार कैमरा मौजूद है।

Edge 60 में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जिसे आप के समय में स्टैण्डर्ड ही कहा जायेगा, हालांकि ये पूरे दिन आपका साथ दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा और चार्जर फोन के साथ ही उपलब्ध होगा।
एक और अच्छी बात ये है कि ये फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से बचायेगा। साथ ही, इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो इसकी मज़बूती का सबूत है। ये Android 15 पर आधारित Hello UI पर काम करता है और इसे 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी मिला है। अन्य फीचरों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, Moto AI 2.0 और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।