iPhone 16 और iPhone 15 अब ₹60,000 से कम में: New Year 2026 से पहले कौन-सा लेना सही रहेगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप New Year 2026 से पहले नया iPhone लेने का प्लान बना रहे थे, तो ये हफ्ता आपके लिए जैकपॉट जैसा है। best iPhone deals India की लिस्ट में अचानक दो नाम सबसे ऊपर आ गए हैं। इस समय iPhone 16 और iPhone 15, दोनों अभी तक के सबसे कम दामों में उपलब्ध हैं और वो भी बिना किसी बैंक ऑफर या कूपन के।

iPhone 16 और iPhone 15 की कीमतों में भारी कटौती

Flipkart ने iPhone 16 का दाम सीधा ₹69,900 से घटाकर ₹57,999 कर दिया है (गुलाबी वैरिएंट, बाकी भी ₹60,000 के अंदर हैं)। यही नहीं, iPhone 15 भी ऐप पर ₹51,999 में उपलब्ध है। दोनों के बीच अब करीब ₹6,000 का अंतर बचता है। ऐसा कम ही होता है कि दो प्रचलित iPhones इतने करीब कीमत में टकरा जाएं।

iPhone 17 review

iPhone 16 vs iPhone 15

डिज़ाइन से शुरुआत करें तो iPhone 16 में नया वर्टिकल कैमरा लेआउट और एक Action Button मिलता है। वहीं कैमरा सिस्टम में भी अपग्रेड है। इसमें आपको मैक्रो शॉट्स, बेहतर अल्ट्रा वाइड ऑटोफोकस कैमरा और Spatial Video सपोर्ट मिलता है। साथ ही एक Dedicated Camera Control button भी इसकी खासियत है।

पर सबसे बड़ी छलांग आती है परफॉरमेंस में। iPhone 16 का A18 चिप न सिर्फ तेज है, बल्कि यह Apple Intelligence फीचरों, जैसे Clean Up, Image Playground, और नए Writing Tools को भी अनलॉक करता है। वहीँ iPhone 15 का A16 चिप यह सब सपोर्ट नहीं करता।

बैटरी लाइफ में नए iPhone में 20 घंटे से बढ़कर 22 घंटे हो गई है। छोटा अपग्रेड है, लेकिन हैवी यूज़र्स के लिए ये ज़रूरी हो सकता है।

तो क्या खरीदें?

अगर आपका बजट थोड़ा लचीला है, तो iPhone 16 एक बेहतर लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है। इसमें बेहतर कैमरा, नया डिज़ाइन, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और Apple Intelligence का फायदा मिलेगा।

लेकिन अगर आप ₹52,000 से आगे नहीं बढ़ना चाहते, तो iPhone 15 अब भी एक भरोसेमंद, और साफ़ सुथरा iOS अनुभव देता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

अगर आप Redmi Note 15 या Redmi 15 खरीदने का सोच रहे थे, तो अब बजट फिर से चेक करना पड़ेगा। Redmi ने भारत में अपने इन लोकप्रिय फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। Note 15 जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, …

Image₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा। ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, …

ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

ImageiQOO 15R रिव्यू: क्या ₹47,000 से कम में यही गेमिंग फोन लेना चाहिए?

iQOO 15R कंपनी की लाइनअप में एक बड़ा बदलाव लेकर आता है। पहले इस जगह पर Neo मॉडल होते थे, लेकिन इस साल iQOO ने मुख्य iQOO 15 के साथ R ब्रांडिंग पेश की है, जिसे एक ज़्यादा सुलभ विकल्प के रूप में रखा गया है, जबकि सीरीज़ की मूल सोच अब भी वही है। …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.