पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा।
ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, जो कागज़ पर काफी हद तक एक जैसे लगते हैं। कहीं एक जैसा प्रोसेसर मिलता है, कहीं बड़ी बैटरी, तो कहीं कैमरा और डिस्प्ले के नाम पर बहुत मिलती-जुलती पेशकश है। ऐसे में सही फोन चुनना थोड़ा मुश्किल होता है।
फिर भी, इस भीड़ में कुछ स्मार्टफोन ऐसे हैं जो अपने संतुलित अनुभव, दमदार बैटरी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और अच्छे फीचर्स की वजह से बाकी से अलग नज़र आते हैं। अगर आपका बजट ₹30,000 है, तो ये हैं इस समय भारत में खरीदने लायक टॉप 5 स्मार्टफोन।
ये पढ़ें: Airtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर
₹30,000 के बजट में टॉप 5 स्मार्टफोन – Top 5 Smartphones Under ₹30,000
OnePlus Nord CE6

इस बजट में OnePlus Nord CE6 एक मज़बूत दावेदार बनकर सामने आता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जो इसे लंबा चलने वाला और रोज़मर्रा के लिए एक बेहद प्रैक्टिकल फोन बनाती है। इसके साथ 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले, OxygenOS 16 का स्मूद अनुभव, मज़बूत IP रेटिंग्स और ऑटोफोकस वाला 32MP सेल्फी कैमरा इसे काफी संतुलित पैकेज बनाते हैं। यही वजह है कि यह फोन बैटरी, डिस्प्ले और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के मामले में इस सेगमेंट में अलग पहचान रखता है।
OnePlus ने इस बार बैटरी और ड्यूरेबिलिटी पर ज़्यादा ज़ोर दिया है, लेकिन बदले में कुछ समझौते भी देखने को मिलते हैं। यहां अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं है और सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी पहले के मुकाबले कम किया गया है। फिर भी, जिन खरीदारों की नज़र एक भरोसेमंद, स्मूद और लंबे बैकअप वाले फोन पर है, उनके लिए Nord CE6 इस रेंज का काफी मज़बूत विकल्प बनकर उभरता है।
मुख्य स्पेसिफिकेशन:
- डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.5K 144Hz AMOLED
- प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 4
- बैटरी: 8,000mAh
- चार्जिंग: 80W SUPERVOOC
- कैमरा: 50MP रियर + 32MP सेल्फी
- सॉफ्टवेयर: OxygenOS 16
- अन्य फीचर्स: IP66/IP68/IP69/IP69K, X-axis linear motor, स्टीरियो स्पीकर
ये पढ़ें: OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?
vivo T5 Pro

vivo T5 Pro उन फोनों में से है, जिनकी सबसे बड़ी ताकत पहले दिन से ही साफ दिखने लगती है। इसकी 9,020mAh बैटरी इसे इस लिस्ट का सबसे अलग फोन बनाती है, क्योंकि रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आपको लगभग 2 दिन तक इसका चार्जर ढूंढने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले, तेज़ ब्राइटनेस, OriginOS 6 का पोलिश हुआ अनुभव और BGMI व CODM में 90fps तक का स्थिर गेमिंग प्रदर्शन इसे एक ऐसा पैकेज बनाते हैं, जो दमदार बैटरी परफॉरमेंस, दोनों मोर्चों पर असर छोड़ता है।
इस बार vivo ने साफ तौर पर बैटरी, डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी को ज़्यादा महत्व दिया है, और यही बात T5 Pro को भीड़ से अलग करती है। हां, कैमरा सेटअप पहले जितना शानदार नहीं है और सॉफ्टवेयर सपोर्ट में भी थोड़ी कटौती हुई है, लेकिन इसके बावजूद लंबी बैटरी लाइफ, अच्छी स्क्रीन और रोज़मर्रा का अनुभव चाहने वालों के लिए यह फोन इस रेंज में अपनी मज़बूत जगह बना लेता है।
मुख्य स्पेसिफिकेशन:
- डिस्प्ले: 6.83-इंच 1.5K 144Hz AMOLED
- प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 4
- बैटरी: 9,020mAh
- चार्जिंग: 90W FlashCharge
- कैमरा: 50MP प्राइमरी + 32MP सेल्फी
- सॉफ्टवेयर: OriginOS 6
- अन्य फीचर्स: IP68 + IP69, MIL-STD-810H, स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
ये पढ़ें: iQOO 15R रिव्यू: क्या ₹47,000 से कम में यही गेमिंग फोन लेना चाहिए?
Motorola Edge 70 Fusion

Motorola Edge 70 Fusion इस लिस्ट में अपनी जगह डिज़ाइन, डिस्प्ले और रोज़मर्रा के संतुलित अनुभव की वजह से बनाता है। इसका ट्रू क्वैड कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी और पतली बॉडी इसे हाथ में थोड़ा प्रीमियम फील देते हैं। साथ ही UFS 3.1 स्टोरेज, NFC और 4K वीडियो सपोर्ट जैसी चीज़ें इसे एक अच्छा पैकेज बनाती हैं, जो सिर्फ कागज़ पर नहीं, इस्तेमाल में भी ठीक संतुलन देता है।
इस फोन की खास बात यह है कि यह डिज़ाइन और इस्तेमाल करने के बीच अच्छा तालमेल बनाने की कोशिश करता है। बैटरी बैकअप अच्छा है, सेल्फी कैमरा भी काम का है और BGMI में 120FPS सपोर्ट इसे गेमिंग के लिए भी थोड़ा आकर्षक बनाता है। हां, कैमरा सिस्टम बहुत खास नहीं बन पाता और सॉफ्टवेयर में ऐड्स पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद ₹30,000 के आसपास यह फोन एक साफ-सुथरा और संतुलित विकल्प बनकर सामने आता है।
मुख्य स्पेसिफिकेशन:
- डिस्प्ले: 6.7-इंच 1.5K pOLED, 120Hz, ट्रू क्वाड कर्व्ड
- प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 4
- रैम/स्टोरेज: 8GB / 12GB LPDDR4X, 128GB / 256GB UFS 3.1
- बैटरी: 7,000mAh
- चार्जिंग: 68W
- कैमरा: 50MP मुख्य + 13MP अल्ट्रा-वाइड + 32MP सेल्फी
- सॉफ्टवेयर: Hello UI based on Android 16
- अन्य फीचर्स: NFC, स्टीरियो स्पीकर, IP रेटिंग्स, प्राइमरी रियर कैमरा सेल्फी कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
Infinix NOTE 60 Pro

अगर आपकी नज़र ऐसे फोन पर है जो इस बजट में फीचर्स का थोड़ा अलग मिक्स दे, तो Infinix NOTE 60 Pro देख सकते हैं। इसकी 6.78-इंच 1.5K 144Hz AMOLED स्क्रीन, 6,500mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 4 चिप और 90W वायर्ड के साथ 30W वायरलेस चार्जिंग इसे एक दिलचस्प पैकेज बनाते हैं। ऊपर से पीछे दिया गया Active Matrix Display इसे बाकी फोन्स से थोड़ा अलग लुक भी देता है।
रोज़मर्रा के इस्तेमाल में यह फोन डिस्प्ले, बैटरी और कुल मिलाकर एक अच्छे अनुभव के मामले में ठीक संतुलन बना पाता है। XOS 16 में AI फीचर्स की अच्छी मौजूदगी है, और NFC, JBL-ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर व Gorilla Glass 7i जैसी चीज़ें इसे इस्तेमाल में और प्रैक्टिकल बनाती हैं। हां, एक छोटी-सी बात यह है कि फ्रंट कैमरा बहुत खास नहीं है, UFS 2.2 स्टोरेज आज के समय में थोड़ा पुराना लगता है, और IP64 रेटिंग इस रेंज में थोड़ी हल्की लग सकती है।
मुख्य स्पेसिफिकेशन:
- डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.5K AMOLED, 144Hz
- प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 4
- बैटरी: 6,500mAh
- चार्जिंग: 90W wired, 30W wireless
- कैमरा: 50MP मुख्य + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 13MP सेल्फी
- सॉफ्टवेयर: Android 16 आधारित XOS 16
- अन्य फीचर्स: Active Matrix Display, NFC, JBL stereo speakers, Gorilla Glass 7i, IP64
Nothing Phone (4a)

Nothing Phone (4a) उन फोनों में है जो भीड़ में अलग दिखते ज़रूर हैं, लेकिन इसकी पहचान सिर्फ पीछे के ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन तक सीमित नहीं रहती। 1.5K flexible AMOLED डिस्प्ले, साफ-सुथरा Nothing OS 4.1, तेज़ UFS 3.1 स्टोरेज और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलकर इसे इस रेंज का थोड़ा अलग स्वाद वाला फोन बनाते हैं। इसकी स्क्रीन काफी शार्प और ब्राइट है, जबकि रोज़मर्रा के इस्तेमाल में फोन साफ, तेज़ और व्यवस्थित महसूस होता है।
इस फोन की खास बात यह है कि इसमें दिखावे के साथ उपयोगिता भी जुड़ी हुई है। Essential Space जैसे फीचर्स, लंबा सिक्योरिटी अपडेट वादा और संतुलित अनुभव के कारण ये आपको पसंद आ सकता है। हां, एक छोटी-सी कमी यह है कि 8MP वाइड एंगल कैमरा बहुत प्रभावशाली नहीं है, और NFC का न होना यहां खल सकता है। इसके बावजूद, अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो थोड़ा अलग लगे और रोज़मर्रा में भी अच्छा साथ दे, तो Nothing Phone (4a) इस सूची में आराम से फिट होता है।
मुख्य स्पेसिफिकेशन:
- डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.5K flexible AMOLED, 120Hz
- प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 4
- रैम / स्टोरेज: 8GB / 12GB LPDDR4X, UFS 3.1
- कैमरे: 50MP मुख्य + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो + 8MP वाइड एंगल + 32MP सेल्फी
- बैटरी: 5,400mAh
- चार्जिंग: 50W
- सॉफ्टवेयर: Nothing OS 4.1, Android 16 पर आधारित
- अन्य फीचर्स: Glyph Bar, स्टीरियो स्पीकर, IP64, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।




































