Motorola ने लॉन्च कर दिया 20,000 रूपये से कम कीमत में दमदार फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे G सिरीज़ में Motorola G96 5G के नाम से पेश किया गया है। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.67 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है, और इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। आगे Motorola G96 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Youtube पर इन चैनल्स की आयी शामत, नहीं कर पाएंगे इस तारीख से कमाई

Motorola G96 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपए है। फोन को PANTONE Greener Pastures, PANTONE Cattleya Orchid, PANTONE Ashleigh Blue और PANTONE Dresden Blue इन चार रंगों में पेश किया गया है।

Motorola G96 5G Colors

फोन की बिक्री 16 जुलाई, 2025 से शुरू होगी और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर्स, और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Motorola G96 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ pOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ साथ 300Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 5 का उपयोग किया गया है।

फोन Snapdragon 7s Gen 2 4nm चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU दिया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल जाती है। ये Hello UI के साथ Android 15 पर रन होता है, और इसमें 2 साल के OS अपडेट्स और 3 साल के SMR अपडेट्स मिलते हैं।

बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5500mAh बैटरी के साथ आता है, और 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11ax (2.4GHz/5GHz), Bluetooth 5.2, GPS, USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल जाएंगे। पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। इसके अतिरिक्त, Dolby Atmos, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ये पढ़ें: आज Galaxy Unpacked Event में होंगे ये प्रोडक्ट्स लॉन्च, जानें कब और कहां देखें?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageThe Bhootnii OTT Release: Sanjay Dutt की कॉमेडी हॉरर फिल्म इस तारीख को मचाएगी OTT पर धूम

कॉमेडी और हॉरर का एक साथ मजा लेना है, तो Sanjay Dutt की “The Bhootnii” फिल्म देखना न भूलें। ये फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी और अब जल्द ही OTT पर आने वाली है। हाल ही में The Bhootnii OTT Release की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते …

Imageइस भारतीय कंपनी ने लॉन्च कर दिया iPhone 16 जैसा दिखने वाला फोन, कीमत 7000 रूपये से भी कम

भारतीय कंपनी Lava ने आज भारत में काफी कम दाम में अपना नया स्मार्टफोन Lava Yuva Star 2 लॉन्च कर दिया है। फोन को 7000 रूपये से कम कीमत में पेश किया गया है, और ये दिखने में पीछे से लगभग iPhone 16 की तरह ही है। Lava Yuva Star 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस …

ImageRedmi ने चुपके से लॉन्च कर दिया अपने इस फोन का 6GB RAM वेरिएंट, कीमत जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने आज भारत में अपना Redmi A4 5G 6GB RAM वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी ने पहले इसका 4GB RAM वाला वेरिएंट पेश किया था, और अब इसके अपडग्रेडेड RAM वाले वर्जन को पेश किया गया है, इसकी खास बात है, कि इसे भी 10,000 रुपए से कम …

ImageOPPO K13x 5G ने मचाई भारत में धूम, इतनी कम कीमत पर ये वाले फीचर्स के साथ हो गया लॉन्च

OPPO मिड रेंज और किफायती कीमत पर लगातार भारत में अपने फोन्स लॉन्च कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने OPPO A5 5G लॉन्च किया था और अब भारत में अपना किफायती फोन OPPO K13x 5G लॉन्च कर दिया है, जो 15,000 रुपए से भी कम कीमत में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 6,000mAh की …

ImageOPPO के इस फोन ने मचाई बाजार में तबाही, इतनी कम कीमत पर शानदार ड्यूरेबिलिटी के साथ हो गया लॉन्च

OPPO ने भारत में अपना एक और दमदार बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को OPPO A5 5G के नाम से पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आता है। आगे OPPO A5 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते …

Discuss

Be the first to leave a comment.