Nothing Phone 4a की बड़ी लीक आयी सामने – क्या इस बार इतना महंगा होगा नया मॉडल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing के Phone (3a) लाइनअप को लॉन्च हुए अभी बस कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन अगली सीरीज़ की बातें भी अभी से हो रही हैं। Nothing 4a सीरीज़ की नई लीक से ये चर्चा और भी तेज़ हो चुकी है। इस ये नयी लीक बताती है कि कंपनी इस बार सिर्फ डिज़ाइन नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और फीचर्स में भी बड़ा बदलाव ला सकती है। अगर आप मिड-रेंज सेगमेंट में नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये अपडेट आपके लिए काफ़ी काम का साबित हो सकता है।

Snapdragon 7 सीरीज़ से लैस होगी Nothing Phone 4a सीरीज़

लीक के अनुसार Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro दोनों ही Snapdragon 7 सीरीज़ से लैस होंगे। माना जा रहा है कि स्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 7s Gen 4 और Pro में अधिक पावरफुल Snapdragon 7 Gen 4 दिया जा सकता है। यह पिछले जनरेशन के मुकाबले एक बड़ा बदलाव है, जहां दोनों फोनों में एक ही चिपसेट मिलता था।

इन दोनों में केवल Phone 4a Pro में ही eSIM सपोर्ट दिए जाने की बात सामने आई है, जो इसे थोड़ा प्रीमियम टच दे सकता है। वहीँ इस बार स्टोरेज 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलने की सम्भावना है।

इनके कलर ऑप्शंस भी इस लीक में सामने आये हैं। इस बार ये फोन आपको नीले, गुलाबी, सफ़ेद और काले रंग में मिल सकते हैं। हालांकि अभी यह कन्फर्म नहीं कि दोनों मॉडलों में सभी रंग मिलेंगे या नहीं।

कीमतें भी हुईं लीक

Nothing इस बार एक ही कॉन्फ़िगरेशन,12GB RAM + 256GB storage पर फोकस कर सकता है। इस स्टोरेज के साथ इन दोनों फोनों की कीमतें भी लीक हुई हैं:

  • Nothing Phone 4a: लगभग $475 (₹43,000 के आसपास)
  • Nothing Phone 4a Pro: लगभग $540 (₹49,000 के आसपास)

पिछली Phone 3a सीरीज़ की तुलना में यह थोड़ी ज़्यादा हैं, लेकिन अगर और फीचर अपग्रेड मिला तो शायद ये कीमत न्यायसंगत लगे।

Nothing Headphone (a) भी तैयारी में

खबर ये भी है कि फोन के साथ-साथ शायद कंपनी Nothing Headphone (a) पर भी काम कर रही है। यह मौजूदा Headphone 1 का प्लास्टिक बॉडी आधारित वर्ज़न बताया गया है और ये भी गुलाबी, काले, सफ़ेद और पीले रंगों में आ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

अगर आप Redmi Note 15 या Redmi 15 खरीदने का सोच रहे थे, तो अब बजट फिर से चेक करना पड़ेगा। Redmi ने भारत में अपने इन लोकप्रिय फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। Note 15 जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

Imageअब Nothing फोन खरीदना पड़ेगा महंगा – 4a और 3a Lite की कीमतों दिखेगी बढ़ोतरी

Nothing के फोन्स खरीदने वालों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। X (Twitter) पर Sanju Chaudary के मुताबिक, कंपनी अपनी मौजूदा लाइनअप—Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro (रिव्यू) और Nothing Phone 3a Lite (रिव्यू) की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि नई कीमतें सिर्फ नए स्टॉक …

Discuss

Be the first to leave a comment.