Nothing Phone 4a कल से और महंगा: चार महीने में चौथी बार बढ़े दाम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone 4a खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अहम है। टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार कंपनी 1 अगस्त से इस फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ाने जा रही है। यानी जो कीमत आज रात तक चल रही है, कल से वो नहीं मिलेगी।

बढ़ोतरी के बाद बेस मॉडल ₹42,999 का हो जाएगा। मार्च में यही फोन ₹31,999 में लॉन्च हुआ था, यानी चार महीने में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹11,000 यानी लगभग 34% ऊपर पहुंच गई है, और इस दौरान फोन में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा।

ये पढ़ें: जुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

Nothing Phone 4a की नई कीमत

  • 8GB + 128GB: ₹39,999 से ₹42,999 (₹3,000 की बढ़ोतरी)
  • 8GB + 256GB: ₹43,999 से ₹46,999 (₹3,000 की बढ़ोतरी)
  • 12GB + 256GB: ₹46,999 से ₹49,999 (₹3,000 की बढ़ोतरी)

चार महीने में चौथी बढ़ोतरी

ये इस फोन की चौथी बढ़ोतरी होगी। मई से जुलाई के बीच दाम तीन बार बढ़े और बेस मॉडल ₹39,999 तक पहुंच गया, अब इसमें ₹3,000 और जुड़ने जा रहे हैं।

कंपनी ने न इसकी आधिकारिक पुष्टि की है, न वजह बताई है। बाज़ार में यही दबाव DRAM और NAND मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों से आ रहा है, जिसके चलते इस साल कई ब्रांड्स पहले लॉन्च हो चुके फोनों के दाम बदल चुके हैं। ये भी साफ नहीं है कि Phone 4a Pro की कीमत में बदलाव होगा या नहीं।

Nothing Phone 4a में क्या मिलता है

इसमें 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 4 है और 5,400mAh बैटरी के साथ 50W चार्जिंग मिलती है। पीछे 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है, जो इस कीमत के कम फोनों में देखने को मिलता है। 63 LED वाला Glyph Bar इसकी पहचान है और ये Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है।

नई कीमत कल से लागू होने की बात कही जा रही है, इसलिए पुरानी कीमत पर लेने के लिए आज रात तक का ही समय है। फिलहाल Flipkart और Croma पर ये फोन ₹39,999 में लिस्ट है, वहीँ Amazon पर बेस वेरिएंट कुछ सेलर्स के ज़रिए ₹35,204 में दिख रहा है।

ये पढ़ें: ₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

सोर्स

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageNothing Phone (4b) vs (4a): बड़ी बैटरी या ज़ूम वाला कैमरा, एक जैसी कीमत में कौन सा फोन खरीदें?

Nothing Phone (4b) vs (4a): Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की बिल्कुल नई “b-सीरीज़” का पहला फोन है, और इसकी कीमत ₹34,999 से शुरू होती है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी के पास पहले से Phone (4a) मौजूद है, जो इसी साल मार्च …

ImageNothing Phone (4a) लॉन्च: पहली बार A-सीरीज़ में मिला Periscope कैमरा

काफी हफ्तों तक चले टीज़र और चर्चाओं के बाद आखिरकार Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने इस बार अपनी A-series को पहले से ज्यादा दमदार बनाने की कोशिश की है। नई सीरीज़ में Nothing का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन, अपग्रेडेड कैमरा और कुछ बिल्कुल नए …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.