Motorola One Hyper हो सकता है 3 दिसम्बर को ब्राज़ील में लांच: मीडिया इनवाइट हुए रोल-आउट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल 2019 में मोटोरोला ने अपनी मोटो-सीरीज और वन-सीरीज के तहत काफी आकर्षक डिवाइसों जैसे One Vision, One Action, One Zoom और हाल ही में One Macro को लांच किया है। और कंपनी अपनी इसी लाइनअप में अगले महीने के अपने पहले पॉप-अप कैमरा स्मार्टफोन Motorola One Hyper को पेश करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए है।

यह भी पढ़िए: साल 2019 में 108MP रियर कैमरा सेंसर वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

Motorola One Hyper के आपेक्षित फीचर

लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला के One Hyper में सामने की तरफ आपको 6.39-इंच की 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ फुल-डिस्प्ले दी जा सकती है जिसका रिज़ॉल्यूशन FHD+ पिक्सेल हो सकता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ 4GB रेम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है।

The Motorola One Hyper will be unveiled on December 3 - Moto's first pop-up camera

Moto One Hyper में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा खास है क्योकि यह मोटोरोला का पहला 64MP कैमरा फोन होगा। इसके साथ 8MP का वाइड एंगल लेंस भी मिल सकता है। सामने की तरफ 32MP मेगापिक्सेल का सेल्फ़ी कैमरा पॉप-अप के साथ दिया जायेगा। डिवाइस आपको एंड्राइड पाई पर रन करती हुई मिल सकती है।

अन्य फीचरों में फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ, ड्यूल सिम, के अलावा 3,600mAh की बैटरी भी शामिल की जा सकती है।

Motorola One Hyper की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Motorola One Hyper
डिस्प्ले 6.39-इंच IPS LCD स्क्रीन FHD+ रेज़ोलुशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो,
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 675
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई
रियर कैमरा 64MP+8MP
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी 3,600mAh
कीमत –

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageMotorola One Hyper 32MP पॉप-अप कैमरा और स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

साल 2019 में मोटोरोला ने अपनी मोटो-सीरीज और वन-सीरीज के तहत काफी आकर्षक डिवाइसों जैसे One Vision, One Action, One Zoom और हाल ही में One Macro को लांच किया है। और कंपनी ने आज इसी लाइनअप में तहत अपने पहले 64MP कैमरा स्मार्टफोन को लांच कर दिया है जिसमे पॉप-अप सेटअप भी मिलता है …

ImageMotorola One Macro हो सकता है 9 अक्टूबर को इंडिया में लांच: कंपनी ने मीडिया इनवाइट किये रोल-आउट

पिछले काफी दिनों से Motorola के नए स्मार्टफोन से जुडी काफी अफवाहे सामने आ रही थी की कंपनी इंडियन मार्किट में अपना पहला क्वैड कैमरा सेटअप स्मार्टफोन लांच करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की पुष्टी की थी। Little things can bring BIG happiness. Find …

ImageOppo Find X हो सकता है 12 जुलाई को इंडिया में लांच; प्रेस इनवाइट रोल-आउट शुरू

Oppo अपने आगामी स्मार्टफोन Find X को 19 जून पेरिस में लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने इस फोन को इंडिया में लांच करने के लिए 12 जुलाई को एक इवेंट के आयोजन का विचार किया है जिसके लिए प्रेस इनवाइट भी रोल-आउट भी शुरू कर दिए है। वैसे इनवाइट में कही …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.