मात्र 9 मिनटों में 50% चार्ज होने वाला फ़ोन हुआ लॉन्च; इतनी कम कीमत के साथ बनेगा मिड-रेंज चैंपियन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO इस समय अपने नए स्मार्टफोनों में काफी व्यस्त है। अभी हाल ही में कंपनी ने iQOO 11 सीरीज़ और iQOO Neo 7 को लॉन्च किया है। इसके बाद अभी Vivo की इस सब-ब्रैंड ने iQOO Neo 7 Racing Edition को पेश किया है और अब जनवरी में कंपनी iQOO 11 सीरीज़ को लॉन्च करने वाली है। ये स्मार्टफोन Neo 7 सीरीज़ में तीसरा फ़ोन है, जिसमें ओक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर आएगा।

इसके अलावा iQOO Neo 7 सीरीज़ में पहला फ़ोन Neo 7 ही है, जिसमें MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट है और दूसरा Neo 7 SE है, जिसे Dimensity 8200 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

ये पढ़ें: Nothing Phone (1) Vs iQOO Neo 6: कौन-सा स्मार्टफोन देगा बेहतर परफॉरमेंस है ?

iQOO Neo 7 Racing edition: कीमत और उपलब्धता

iQOO Neo 7 Racing Edition की शुरूआती कीमत 2,800 युआन (लगभग 33,000 रूपए) है। इसमें कुल चार स्टोरेज वैरिएंट सामने आये हैं। हालांकि फिलहाल ये फ़ोन चीन में ही लॉन्च हुआ है और विश्व स्तर पर ये फ़ोन कब रिलीज़ किया जायेगा, इसके बारे में अभी कंपनी ने कुछ नहीं कहा है।

  • 8+256GB – 2800 युआन (लगभग 33,000 रूपए)
  • 12+256GB – 3,000 युआन (लगभग 35,746 रूपए)
  • 16+256GB – 3,300 युआन (लगभग 39,307 रूपए)
  • 16+512GB – 3,600 रूपए (लगभग 42,878 रूपए)

Neo 7 Racing Edition स्पेसिफिकेशन

iQOO Neo 7 Racing Edition में 6.78-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आपको मिलेगी। इसमें 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1500 निट्स तक की ब्राइटनेस भी है।

इसके अलावा फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, Sony IMX766V सेंसर के साथ, सेकेंडरी 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल होंगे। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी, 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है। इस हैंडसेट के साथ ब्रैंड आपको चार्जर भी दे रहा है, जिससे ये बैटरी 0 से 50% मात्र 9 मिनटों में ही चार्ज हो जाती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

ImageVivo iQOO Neo 3 जल्द होगा स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच: कंपनी ने किया टीज़

दिसंबर में Vivo iQoo Neo 855 रेसिंग एडिशन के लॉन्च के बाद, चीनी स्मार्टफोन निर्माता अब नया iQoo Neo 3 फोन लॉन्च करने को लेकर तैयार है। Vivo ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर iQoo Neo 3 को टीज करना शुरू कर दिया है। iQoo ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर अपने एक …

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.