Nokia 9 PureView हुआ 5 कैमरा सेटअप के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HMD ग्लोबल में आखिरकार अपने 5-रियर कैमरा वाला Nokia 9 PureView इंडिया में लांच कर दिया है। इस डिवाइस को इस साल MWC में पेश किया गया था। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका पेंटा-रियर कैमरा सेटअप ही है जिसको Zeiss Optics के सपोर्ट के साथ दिया गया है। अपनी नयी पारी के साथ Nokia काफी बेहतर प्रदर्शान के साथ टीम इसे सॉफ्टवेयर अपडेट और सपोर्ट दे रही है। हाल ही के अपडेट के साथ Nokia 9 में लाइव बोकेह मोड, और कुछ कैमरा सुधार भी देखने को मिलते है। तो चलिए नज़र डालते है Nokia 9 PureView के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: Honor 20i रिव्यु: बेहतर डिजाईन और दमदार परफॉरमेंस

Nokia 9 PureView की कीमत

Nokia 9 PureView launched in India

नोकिया की ये लेटेस्ट डिवाइस Flipkart और Nokia वेबसाइट पर आज से 49,999 रुपए की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा। कंपनी ने कहा है की 17 जुलाई से ये डिवाइस ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर भी मौजूद हो जायेगा।

इसके अलावा डिवाइस के साथ कुछ शुरुआती लांच ऑफर भी दिए गये है जिसमे आपको 5,000 रुपए का गिफ्ट कार्ड और Nokia 705 इयरबड फ्री में उपलब्ध करवाया जायेगा।

Nokia 9 PureView के फीचर

Nokia 9 PureView में आपको सामने 5.99-इंच की POLED डिस्प्ले क्वैड-HD+ 1440×2960 रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। यहाँ आपको 18.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलता है। इसके अलावा इस बिना नौच वाली डिवाइस के ऊपर और नीचे की तरफ मोटा बेज़ेल भी दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के विकल्प के साथ उपलब्ध है।

Nokia 9 PureView launched in India

फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ आपको 5 कैमरा सेंसर मिलते है जिसमे 3x 12MP मोनोक्रोम सेंसर है तथा बाकि 2x 12MP RGB सेंसर है जो f/1.8 अपर्चर और Zeiss सर्टिफिकेशन के साथ आते है। सामने की तरफ यहाँ पर 20MP का सेल्फी कैमरा दिया है। रियर कैमरा सेटअप एडवांस्ड प्रो-मोड सपोर्ट के साथ आता है जो मोनोक्रोम फ़ोटो कैप्चर करता है और सबसे खास रियर कैमरा सेटअप जरा भी उठा हुआ नहीं है।

Nokia 9 PureView launched in India

अन्य फीचरों में, ड्यूल-सिम सपोर्ट USB टाइप-C पोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, NFC के अलावा आपको 3,320mAh की बैटरी भी दी गयी है। Nokia 9 IP-67 सर्टिफिकेशन के साथ आता है लेकिन 3.5mm ऑडियो जैक देखने को नहीं मिलता है।

Nokia 9 PureView स्पेसिफिकेशन

मॉडल Nokia 9 PureVIew
डिस्प्ले 5.99-इंच 2K POLED डिस्प्ले, 1440 x 2880 पिक्सेल्स
प्रोसेसर ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
रैम 6GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई (एंड्राइड वन)
सेल्फी कैमरा 20MP
रियर कैमरा 12 MP, f/1.8, 1/2.9″, 1.25µm
(2x RGB & 3x मोनोक्रोम सेंसर, TOF कैमरा सेंसर
बैटरी 3320 mAh, 18Wफ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग
सिम ड्यूल सिम ड्यूल स्टैंडबाई
अन्य 3G, 4G, VoLTE, Wi-Fi, NFC,इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
भारतीय कीमत 49,999 रुपए

Related Articles

ImageGeekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज …

ImageNokia 9 PureView होगा 5 रियर कैमरा सेटअप के साथ 6 जून को इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD ग्लोबल ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को इंडिया में लांच करने के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए है। इस इनवाइट के मुताबिक 6 जून को कंपनी इंडिया में लांच इवेंट आयोजित करकेNokia 9 Pure View को लांच कर सकती है। हालाँकि मीडिया इनवाइट में डिवाइस का नाम नहीं बताया गया है लेकिन उम्मीद …

ImageNokia 9 Pure View की MWC में मिली झलक; 5 रियर कैमरा सेटअप से उठा पर्दा

MWC 2019 में आपको एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक तरफ फोल्डेबल नया ट्रेंड साबित हो रहा है उसी तरह HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia ने भी अपने एक नए स्मार्टफोन को लांच करके खुद को फिर से साबित किया है। नोकिया ने MWC में विश्व का पहला 5 …

ImageRedmi 8 हुआ 5,000mAh बैटरी और ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 8 इंडिया में लांच किया गया शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसको आप Redmi 8A का अपग्रेड वरिएन्त भी कह सकते है। कंपनी ने डिवाइस को “RedmiKaBharosa” टैग के साथ लांच किया है जिसका मलतब कंपनी इसके परफॉरमेंस की तरफ काफी ध्यान दिया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 439, 12MP+5MP ड्यूल कैमरा सेटअप और …

ImageVivo Y19 हुआ 5,000mAh की बैटरी और ट्रिपल कैमरा के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

थाईलैंड में लांच किये जाने के कुछ दिनों बाद Vivo Y19 को आज इंडिया में लांच कर दिया गया है। फोन को ऑफलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन की तरह पेश किया गया है। Y19 में आपको वाटर-ड्राप नौच, ग्रेडिएंट बैक के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products