आकर्षक है Nothing स्मार्टफोन का पहला लुक, ऐसा दिखता है ये ट्रांसपेरेंट फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing अपना पहला स्मार्टफोन Nothing Phone (1) 12 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के कई टीज़र भी सामने आ चुके हैं और Flipkart पर इसका लैंडिंग पेज भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन को लेकर उत्सुकता का एक बड़ा कारण है, इसमें आने वाला ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और अब तक इस तरह के डिज़ाइन के साथ कोई भी फ़ोन सामने नहीं आया है। हाल ही में इसके बहुत छोटे-से हिस्से के डिज़ाइन की एक झलक पेश की गयी थी, लेकिन आज कंपनी ने इसके रियर पैनल के डिज़ाइन से पूरी तरह से पर्दा उठा दिया है।

ये पढ़ें: Redmi K40S का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा Poco F4 5G, भारत में ये होंगी कीमतें 

सामने आयी इस तस्वीर में फ़ोन के रियर पैनल पर ड्यूल रियर कैमरे, जो कि वर्टिकली (खड़े) फिट किये गए हैं, मौजूद हैं। फ़ोन में रियर पैनल पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट है और इसका डिज़ाइन Nothing Ear (1) ईयरबड्स से मिलता-जुलता है। Nothing ब्रैंड के बड्स की ही तरह, फ़ोन का रियर पैनल पर भी सफ़ेद रंग में नज़र आ रहा है।

Nothing Phone (1) के रियर पैनल पर बीचों-बीच एक कोइल भी दिख रही है, जो शायद वायरलेस चार्जिंग के लिए है, यानि फ़ोन में आपको वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा इसके एज कर्व्ड है, जो फ़ोन की ग्रिप को या पकड़ को और बेहतर बनाते हैं।

कंपनी इस स्मार्टफोन को जमकर पप्रमोट कर रही है। पहले फ़ोन के टीज़र, फिर लॉन्च की तारीख की घोषणा। इसके बाद डिज़ाइन दर्शाते अलग-अलग फोटो। और कल ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन की मेकिंग या इसका निर्माण कैसे हुआ, उसकी भी एक वीडियो साझा की है।

Nothing Phone (1) स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone (1) में Snapdragon चिपसेट आएगा, ये तो साफ़ है, और आसार हैं कि इसमें आपको Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट ही मिलेगा। इसके अलावा फ़ोन में 64MP प्राइमरी कैमरा और 12MP का सेकेंडरी सेंसर रियर पैनल पर मिल सकता है। जबकि फ्रंट पर पंच-होल कटआउट में 20MP का सेल्फी सेंसर होगा। कंपनी ने इस फ़ोन के लिए Nothing OS का बीटा वर्ज़न पहले ही आउट कर दिया है।

इसके अलावा इसमें 6.43-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिल सकती है। साथ ही इसमें 4500mAh बैटरी, 45W फ़ास्ट चार्जिंग, LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने के आसार हैं।

इस स्मार्टफोन की और भी जानकारी जल्दी ही सामने आ सकती है, जो हम समय समय पर यहीं Smartprix पर आप तक पहुंचाते रहेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageNothing Phone (1) में क्या है Glyph Interface, रियर पैनल की लाइटें देंगी ये सभी जानकारी

Nothing phone (1) इस समय पूरे बाज़ार में छाया हुआ है। कंपनी ने इसे बाज़ार में लॉन्च कर दिया है और कुछ आलोचनाओं के साथ भी लोग इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इस स्मार्टफोन में सबसे ख़ास चीज़ है, इसके रियर पैनल पर LED लाइटिंग, जिसमें 900 मिनी LED हैं। कंपनी के अनुसार ये …

ImagePixel 7a की हैंड्स-ऑन वीडियो में सामने आया पूरा डिज़ाइन

सबसे पहले हमने आपके साथ Pixel 7a की एक्सक्लूसिव तस्वीरें साझा कीं, जिनमें इसके डिज़ाइन की एक झलक आपको मिली। अब कई अफवाहों के बाद Pixel 7a की एक हैंड्स-ऑन वीडियो ( Pixel 7a Hands-on Video ) सामने आयी है, जिसमें इसका पूरा डिज़ाइन आप अच्छे से समझ सकते हैं और साथ ही इस वीडियो …

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.