Nothing Phone (1) में भी मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 1, लॉन्च डेट और कीमतें लीक हुईं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing (1) स्मार्टफोन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। OnePlus के को-फाउंडर रह चुके कार्ल पेई (Carl Pei) की इस नयी कंपनी के पहले और ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुए Nothing Ear (1) TWS को देखने के बाद, Nothing Phone (1) से भी कुछ अलग करने की उम्मीदें की जा रही हैं। अब एक जर्मन पब्लिकेशन AllRound-PC की रिपोर्ट के अनुसार, नथिंग का ये पहला स्मार्टफोन जुलाई में लॉन्च होने वाला है और किसी कीमतों को लेकर भी चर्चा हो रही है। 

ये लीक प्रचलित टिपस्टर Max Jambor द्वारा सामने आयीं हैं, जो पहले भी OnePlus के कई लीक शेयर कर चुके हैं और उनके ये सभी लीक सही भी साबित हुए। अब देखना ये है कि Nothing Phone (1) को लेकर आयी ये लीक कितनी सही है।

ये पढ़ें: Nothing Phone (1) को लेकर आयी बड़ी खबर; BIS पर स्पॉट हुआ फ़ोन

कब लॉन्च होगा Nothing Phone (1) ?

इसी रिपोर्ट में सबसे दिलचस्प खबर ये है कि ये नया फ़ोन भी Qualcomm के नए चिपसेट Snapdragon 7 Gen 1 के साथ ही आ सकता है। इसके अलावा फ़ोन की कीमत लगभग €500 (लगभग 41,000 रूपए) हो सकती है। AllRound-PC की रिपोर्ट के अनुसार, ये स्मार्टफोन 21 जुलाई 2022 को लॉन्च किया जायेगा।  

Nothing Phone (1) स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

हालांकि स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो, Nothing Phone (1) को लेकर ज़्यादा कुछ सामने नहीं आया है। कंपनी ने इतना ज़रूर कन्फर्म किया है कि इस फ़ोन में अपना यूज़र इंटरफ़ेस Nothing OS और Snapdragon चिपसेट आएगा। 

इसके अलावा अन्य अफवाहों की मानें तो Nothing Phone (1) 6.43-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले आ सकती है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन आने के आसार हैं। इसके अलावा फ़ोन में 50MP प्राइमरी कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। साथ ही फ़ोन में इस नए चिपसेट के साथ LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।

Nothing ब्रैंड का फिलहाल बाज़ार में एक ही प्रोडक्ट मौजूद है। और इस दूसरे प्रोडक्ट की घोषणा के दौरान, कंपनी का कहना था कि वो अपने नए प्रोडक्ट को एक आइकोनिक डिज़ाइन और बेहतरीन कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ लेकर आएंगे। कंपनी ने हाल ही में Google Play Store पर Nothing Launcher को भी लॉन्च किया है, जिससे आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि कंपनी का अपना इंटरफ़ेस कैसा होगा। अब देखना ये है कि Nothing के आने वाले फ़ोन में कंपनी क्या नया पेश करती है। 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageOnePlus 10T की कीमत लीक, तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड; 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फ़ोन

हाल ही में हमने OnePlus 10T का पूरा डिज़ाइन आपके सामने पेश किया। अब इसकी कीमतों से भी पर्दा उठ चुका है। फ़ोन में ख़ासियत है 150W फ़ास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट। पहले री-प्रोडक्शन यूनिट से सीधे-सीधे इसकी लाइव इमेज यानि फोटो लीक हुईं और अब फ़ोन की कीमत। साथ ही …

ImageSamsung Galaxy M10s के कुछ स्पेसिफिकेशन हुए लीक: फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है

Samsung Galaxy M10s स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के बारे में कई प्रकार की लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब लेटेस्ट लीक इस स्मार्टफोन के Android Enterprise लिस्टिंग से सामने आई हैं। इस लीक मेंसैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं। तो चलिए नजर …

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.