इतने कम दाम में ट्रांसपेरेंट फोन – Nothing Phone 3a Lite की भारत में धांसू एंट्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing ने भारत में अपना किफायती स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite लॉन्च कर दिया है। ब्रैंड का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और Glyph Interface इसके साथ पहली बार 21,000 रुपये में मिलेगा।

इस फोन में बड़ा AMOLED डिस्प्ले, दमदार Dimensity 7300 Pro चिपसेट और 5000mAh बैटरी जैसी खूबियाँ दी गई हैं, जो इसे बजट सेगमेंट में एक दिलचस्प विकल्प बनाती हैं।

इसके अलावा, इस डिवाइस में AI बेस्ड Essential Space जैसे नए फीचर्स भी मिलते हैं, जिन्हें आजकल लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone 3a Lite स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone 3a Lite देखने में काफी प्रीमियम लगता है क्योंकि इसमें ग्लास बैक और Panda Glass प्रोटेक्शन मिलता है। फोन तीन कलर्स – काले, सफ़ेद और नीले में उपलब्ध है। इसमें IP54 रेटिंग भी है, जो इसे डस्ट और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रखती है।

डिस्प्ले की बात करें तो, इसमें 6.77-इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। आउटडोर में भी स्क्रीन काफी ब्राइट दिखती है।

Nothing Phone 3a Lite Review

ये भी पढ़ें: iQOO 15 लॉन्च: डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा में बड़ा बदलाव

भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Phone 3a Lite में MediaTek Dimensity 7300 Pro दिया है। साथ ही 8GB RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज भी मौजूद हैं। इसके अलावा माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी उपलब्ध है।

फोन Nothing OS 3.5 (Android 15) पर चलता है। कंपनी ने 3 साल के OS अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। Essential Space फीचर AI की मदद से नोट्स और आइडियाज़ सेव करने की सुविधा देता है। Essential Key को प्रेस करके यूज़र तुरंत नोट या कंटेंट सेव कर सकते हैं।

फोन का कैमरा सेटअप भी अच्छा है। इसमें पीछे 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

पूरे दिन का साथ देने के लिए इसके अंदर 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 1200 चार्जिंग साइकल्स के बाद भी बैटरी 90% हेल्थ बनाए रखती है। हालांकि, बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें: पहली बार Black Friday Sale में iPhone 16 की कीमत 40k से नीचे

कीमतें और उपलब्धता

Nothing Phone 3a Lite दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

  • 8GB + 128GB → ₹20,999
  • 8GB + 256GB → ₹22,999

5 दिसंबर से फोन Flipkart और Nothing के रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध हो जाएगा। शुरुआती खरीदारों के लिए अलग-अलग शहरों में लिमिटेड ड्रॉप भी रखा गया है, जहाँ एक्सक्लूसिव ऑफर्स मिल सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageNothing Phone (3a) Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म – असली कीमत कितनी होगी?

Nothing ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि अगला फोन भारत में ((Nothing Phone (3a) Lite India launch date) 27 नवंबर को लॉन्च होगा। अक्टूबर में इसकी ग्लोबल एंट्री के बाद अब यह फोन भारतीय मार्केट में आने को तैयार है। कंपनी का उद्देश्य है कि अपने लोकप्रिय ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन स्मार्टफोन और ग्लिफ इंटरफ़ेस को …

Imageअब Nothing फोन खरीदना पड़ेगा महंगा – 4a और 3a Lite की कीमतों दिखेगी बढ़ोतरी

Nothing के फोन्स खरीदने वालों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। X (Twitter) पर Sanju Chaudary के मुताबिक, कंपनी अपनी मौजूदा लाइनअप—Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro (रिव्यू) और Nothing Phone 3a Lite (रिव्यू) की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि नई कीमतें सिर्फ नए स्टॉक …

ImageNothing Phone 3a Lite की एंट्री से पहले लीक हुई अहम जानकारी – सस्ते में स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों

अगर आप भी Nothing के ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और कूल लुक्स के दीवाने हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी का नया स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite फिलहाल काफी चर्चा में है, और कारण है इसका गीकबेंच और BIS लिस्टिंग पर नज़र आना। Geekbench और BIS (Bureau of Indian Standards) लिस्टिंग में इसके आने …

ImageNothing Phone 3a Lite के बारे में लॉन्च से पहले जानें सबकुछ: कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

कुछ देशों में लॉन्च होने के बाद Nothing Phone 3a Lite अब जल्द ही भारतीय बाज़ार में एंट्री करने वाला है। कंपनी ने खुद इसके पुष्टि की है, जिससे फैन्स में उत्साह बढ़ गया है। यह फोन Nothing Phone 3 की लाइनअप में अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, लेकिन फीचर्स और डिज़ाइन के …

Discuss

Be the first to leave a comment.