अब Nothing फोन खरीदना पड़ेगा महंगा – 4a और 3a Lite की कीमतों दिखेगी बढ़ोतरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing के फोन्स खरीदने वालों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। X (Twitter) पर Sanju Chaudary के मुताबिक, कंपनी अपनी मौजूदा लाइनअप—Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro (रिव्यू) और Nothing Phone 3a Lite (रिव्यू) की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि नई कीमतें सिर्फ नए स्टॉक पर लागू होंगी, जबकि पुराने स्टॉक पर पहले वाली कीमतें ही रहेंगी, हालांकि अब पुराना स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है।

अब नई कीमतें कुछ इस तरह हो सकती हैं:

Nothing Phone 4a Pro

  • 8GB + 128GB: ₹39,999 → ₹44,999 (₹5,000 की बढ़ोतरी)
  • 8GB + 256GB: ₹42,999 → ₹47,999 (₹5,000 की बढ़ोतरी)
  • 12GB + 256GB: ₹45,999 → ₹50,999 (₹5,000 की बढ़ोतरी)

Nothing Phone 4a

  • 8GB + 128GB: ₹31,999 → ₹34,999 (₹3,000 की बढ़ोतरी)
  • 8GB + 256GB: ₹34,999 → ₹37,999 (₹3,000 की बढ़ोतरी)
  • 12GB + 256GB: ₹37,999 → ₹40,999 (₹3,000 की बढ़ोतरी)

Nothing Phone 3a Lite

  • 8GB + 128GB: ₹24,999 → ₹27,999 (₹3,000 की बढ़ोतरी)
  • 8GB + 256GB: ₹26,999 → ₹29,999 (₹3,000 की बढ़ोतरी)

यह बदलाव सभी प्रमुख रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स पर लागू होंगे। दिलचस्प बात ये है कि इसी समय realme, Redmi और OnePlus जैसे ब्रांड्स ने भी अपने कुछ फोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसके पीछे मुख्य वजह वही बताई जा रही है – मेमोरी, चिपसेट और दूसरे कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत।

Nothing Phone 4a सीरीज़ फिलहाल ज्यादातर जगहों पर आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी है, इसलिए पुराने दाम पर फोन मिलना अब मुश्किल हो गया है। जो यूनिट्स अभी उपलब्ध हैं, वे ज्यादातर नया स्टॉक हैं और उसी के साथ नई, बढ़ी हुई कीमत भी लागू हो रही है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

ImageNothing Phone 3a Lite के बारे में लॉन्च से पहले जानें सबकुछ: कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

कुछ देशों में लॉन्च होने के बाद Nothing Phone 3a Lite अब जल्द ही भारतीय बाज़ार में एंट्री करने वाला है। कंपनी ने खुद इसके पुष्टि की है, जिससे फैन्स में उत्साह बढ़ गया है। यह फोन Nothing Phone 3 की लाइनअप में अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, लेकिन फीचर्स और डिज़ाइन के …

Imageमेमोरी चिप की मार, Lava और Vivo ने बढ़ा दिए इन फोनों के दाम, देखें पूरी लिस्ट

मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आपकी जेब तक पहुँच गया है। Realme, Oppo के बाद अब Lava और Vivo, दोनों ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। Lava के बजट फोन ₹500 से ₹1,000 तक महंगे हुए हैं, जबकि Vivo और इसके सब-ब्रांड iQOO के कुछ मॉडल्स …

ImageNothing Phone (3a) Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म – असली कीमत कितनी होगी?

Nothing ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि अगला फोन भारत में ((Nothing Phone (3a) Lite India launch date) 27 नवंबर को लॉन्च होगा। अक्टूबर में इसकी ग्लोबल एंट्री के बाद अब यह फोन भारतीय मार्केट में आने को तैयार है। कंपनी का उद्देश्य है कि अपने लोकप्रिय ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन स्मार्टफोन और ग्लिफ इंटरफ़ेस को …

Discuss

Be the first to leave a comment.