दिल्ली मेट्रो में यात्रा करना होगा अब और आसान, सीधा अपने डेबिट कार्ड से कर पाएंगे आप किराया भुगतान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिल्ली मेट्रो जल्द ही यात्रियों के किराया भुगतान के तरीके में बदलाव करेगी। दिल्‍ली मेट्रो अब लोगों के लिए किराया देने के तरीके को और आसान बनाने के लिए ऑटोमेटिक फेयर क्लेक्शन गेट पर काम कर रही है, जिसकी सहायता से आप बिना टिकट खरीदे ही सीधा अपने ATM कार्ड से ही मेट्रो का किराया दे सकेंगे। दिल्ली मेट्रो ने अब तक हमारी यात्रा को जितना सुविधाजनक बनाने की कोशिश की है, उसी यात्रा के किराए का भुगतान करना कई बार हमारे लिए काफी मुश्किल हो जाता है, टोकन के लिए लम्बी लाइनें, ऑटोमैटिक टोकन देने वाली मशीन में खुले पैसों की दिक्कत या फिर कार्ड रिचार्ज कराने में भी अब थोड़ी भीड़ का सामना तो करना पड़ता है। टोकन की लाइन से लेकर मेट्रो कार्ड रिचार्ज सभी में हमारा काफी समय भी बर्बाद होता है। इन समस्याओं के समाधान हेतु ही दिल्ली मेट्रो किराया भुगतान में इन परिवतर्नों को मार्च 2023 तक लागू कर सकती है।

यह भी पढ़े :- Amazon Prime Video ने दिया Mirzapur Season 3 का पहला टीज़र 

जल्द शुरू होंगे ट्रायल

गौरतलब है कि मेट्रो में किराया भुगतान का पूरा सिस्टम कॉमन टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यह सुविधा अन्य सभी कॉरिडोर पर उपलब्ध कराने के लिए इस साल फरवरी में दो कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है। डीएमआरसी के मुताबिक अगले साल के मार्च माह में किन्हीं तीन स्टेशनों पर कम से कम दो ऐसे प्रवेश व निकास एएफसी गेट लग जाएंगे जिससे एनसीएमसी से किराया भुगतान हो सकेगा।

डेबिट कार्ड या क्यूआर कोड से कर पाएंगे भुगतान

दिल्ली मेट्रो के इस नए फीचर के आने के बाद यात्री अपने समय को बचाते हुए, किराया भुगतान के लिए सीधे डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 70 फीसदी यात्री मेट्रो में स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, जिसे हर बार रिचार्ज कराना पड़ता है। ऐसे में कई बार ट्रांजेक्शन फेल हो जाते हैं, जिससे आप को वक्‍त पर सफर करने में दिक्‍कत आती है। कार्ड को बार- बार रिचार्ज करना भी एक झंझट भरा काम लगता है। कई बार मशीन से कार्ड रिचार्ज करते हुए भी कुछ समस्याएँ हो जाती हैं, परन्तु डेबिट कार्ड का इस्तेमाल आपकी इन सभी परेशानियों को दूर कर देगा, जिससे मेट्रो यात्रा को और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

मेट्रो के प्रवेश तथा निकास द्वार पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिसकी सहायता से आप मोबाइल पर क्‍यूआर कोड स्कैन कर भी किराए का भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) से भी किराया भुगतान किया जा सकेगा।  

मार्च से दिल्ली मेट्रो में इस सुविधा को लागू किया जायेगा। अभी डीएमआरसी की तरफ से इस बात की जानकरी नहीं आई है कि कौन से स्टेशनों पर हमें सबसे पहले इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े :- OnePlus 11 की लॉन्च डेट सामने आयी, OnePlus Buds Pro 2 भी होंगे लॉन्च

Related Articles

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Imageकैसे पायें दिल्ली में ट्रेवल के लिए लॉकडाउन के दिनों में e-Pass

24 मार्च को इंडिया में लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद से ही जो जहाँ है उसको वही रुकने की सलाह दी गयी है। दिल्ली में भी हर तरह के मूवमेंट पर रोक लगाई जा चुकी है ताकि कोरोना वायरस के फैलने पर रोक लगाई जा सके। इसके बाद अब दिल्ली सरकार आने जाने के लिए …

Imageजाने कैसे अपने PhonePe वॉलेट में क्रेडिट कार्ड के द्वारा पैसे को जोड़े

आज के समय में इंडिया में एक कैश मुक्त कम्युनिटी बनाये रखने के लिए काफी एप्लीकेशन आपको UPI की सुविधा देती है जिनमे से PhonePe भी एक ऐसी ही एप्लीकेशन को जो यूजर के बीच काफी लोकप्रिय साबित हो रही है जिसके चलते अब Google Tez की ही तरह यहाँ पर भी आपको स्कार्त्च-कार्ड प्राप्त …

ImageAadhaar App हुआ लॉन्च: अब आधार कार्ड डाउनलोड और सुरक्षा ऐसे होगी आसान

UIDAI ने अपने यूज़र्स की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया Aadhaar App लॉन्च कर दिया है। इस ऐप से अब आधार कार्ड डाउनलोड, biometric lock करना और QR code से authentication करना पहले की तुलना में बेहद सरल हो गया है। ये भी पढ़ें: क्या आपका फोन कवर ही फोन खराब …

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products