Nubia Red Magic 3s 90HZ AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855+ के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसा की काफी दिनों से चर्चा में था, ZTE के Nubia ब्रांड ने अपने लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 3s को इंडिया में लांच कर दिया है। कंपनी के इस लेटेस्ट गेमिंग फोन में आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 90HZ रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले HDR सपोर्ट के साथ मिलती है। तो चलिए इस लेटेस्ट फोन के फीचरों पर एक नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: साल 2019 में 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले बेस्ट स्मार्टफोन

Nubia Red Magic 3s की कीमत

Nubia Red Magic 3s के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त की कीमत 2999 युआन रखी गयी है जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वरिएन्त को 3799 युआन की कीमत में लांच किया गया है। दोनों ही वरिएन्त 9 सितम्बर को बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने साफ़ किया है की ग्लोबल मार्किट में यह डिवाइस अक्टूबर महीने में पेश की जाएगी।

Red Magic 3s के फीचर

इंडिया में लांच किये गये इस लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन में आपको सामने  की तरफ 6.65-इंच की FHD+ डिस्प्ले बिना किसी नौच के दी गयी है जिसमे 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz रिफ्रेश रेट, और HDR सपोर्ट भी मिलता है। प्रोसेसर के तौर पर सबसे तेज़ स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 48MP का सिंगल कैमरा सेंसर मितला है जो 1920fps स्लो-मो के साथ 8K विडियो रिकॉर्ड कर सकता है। जबकि सामने की तरफ आपको 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इंडिया में पेश किया गया पहला स्मार्टफोन है जिसमे आपको एक्टिव कुलिंग सिस्टम दिया गया है।

इसके अलावा रियर-साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट भी मिलता है। गेमिंग स्मार्टफोन होने की वजह से यहाँ पर आपको कुछ एक्स्ट्रा गेमिंग फीचर भी मिलते है जैसे:

  • 4D कस्टमाइज वाइब्रेशन
  • सेकंड जेनरेशन ICE लिक्विड कुलिंग
  • एक्स्ट्रा एक्शन बटन और डायमंड-शेप फिंगरप्रिंट रीडर
  • स्टीरियो स्पीकर
  • यूजर-कस्टमाइज़ RGB लाइट स्ट्रिप

Nubia Red Magic 3s की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Nubia Red Magic 3s
डिस्प्ले 6.65-इंच, 1080 x 2340 पिक्सेल, 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो, AMOLED, 90Hz रिफ्रेश रेट, और HDR सपोर्ट
प्रोसेसर 2.84 GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+, Adreno 640 GPU
रैम 8GB/12GB
स्टोरेज 128GB/256GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 पाई आधारित Redmagic OS
सेल्फी कैमरा 16MP (f/2.0 अपर्चर)
रियर कैमरा 48MP (f/1.7 अपर्चर)
बैटरी 5000mAh, 27W चार्जिंग सपोर्ट
सिम ड्यूल सिम (Nano + Nano-SIM)
कनेक्टिविटी ड्यूल VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, WiFi 802.11ac, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप- C पोर्ट
सेंसर प्रोक्सिमिटी, फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास, जाय्रोस्कोप
कलर ब्लैक,रेड, रेड/ब्लू, Camouflage
प्राइस 2999 युआन / 3799 युआन

Related Articles

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageNubia Red Magic 3s होगा 90Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 17 अक्टूबर को होगा इंडिया में लांच

Nubia ने पहले भी गेमिंग स्मार्टफोन को लेकर गेमिंग सेंट्रिक डिवाइसों को लांच करके लेवल को काफी ऊपर सेट कर दिया था। इसी के बाद कंपनी अब अपने Red Magic 3s को इंडियन मार्किट में 17 अक्टूबर के लिए तैयार है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 12GB की रैम और 90Hz रिफ्रेश …

ImageNubia Red Magic 3s हुआ स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 90Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ इंडिया में लांच

Nubia Red Magic 3s को आज इंडिया में गेमिंग स्मार्ट फोन के तौर पर लांच कर दिया गया है। यह Red Magic 3 का एक अपग्रेड वर्जन है जिसमे स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ आपको 90HZ डिस्प्ले और 12GB तक की रैम जैसे फीचर भी दिए गये है। गेमिंग फोन होने के साथ इसमें लिक्विड …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageNubia RedMagic 5S हुआ 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

आज Nubia ने अपना एक और गेमिंग स्मार्टफोन चाइना में लांच कर दिया है। Red Magic 5s को कंपनी ने 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच किया है और लेटेस्ट चिपसेट के साथ फोन की परफॉरमेंस भी मार्च महीने में लांच किये गये Red Magic 5G से बेहतर मिलती है। कंपनी ने RedMagic 5s को स्नैपड्रैगन …

Discuss

Be the first to leave a comment.