Nubia RedMagic 5S हुआ 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज Nubia ने अपना एक और गेमिंग स्मार्टफोन चाइना में लांच कर दिया है। Red Magic 5s को कंपनी ने 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच किया है और लेटेस्ट चिपसेट के साथ फोन की परफॉरमेंस भी मार्च महीने में लांच किये गये Red Magic 5G से बेहतर मिलती है। कंपनी ने RedMagic 5s को स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 55W फ़ास्ट चार्जिंग और 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। तो चलिए फोन के फीचरों पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: साल 2020 में 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले बेस्ट स्मार्टफोन

Nubia Red Magic 5s की कीमत और उपलब्धता

फोन को सोनिक सिल्वर और पल्स कलर के साथ पेश किया गया है। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 3799 युआन तथा 12GB रैम वरिएत्न को 4399 युआन की कीमत में पेश किया गया है। फोन के टॉप मॉडल यानि 16GB रैम वरिएन्त को 4999 युआन की कीमत के साथ लांच किया गया है।

इसके अलावा फोन के साथ पेश किये गये Ice Dock की कीमत 179 युआन रखी गयी है।

Nubia Red Magic 5 के फीचर

Red Magic 5s में आपको सामने 6.65-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले काफी पतले बेज़ेल के साथ पेश की गयी है। डिस्प्ले में आपको DCI P3 100% कलर, HDR सपोर्ट, 144Hz रिफ्रेश रेट और 320Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है।

फोन में प्रोसेसर के तौर पर हाल ही में पेश की गयी लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ 16GB तक की रैम, 256GB UFS 3.1 तक की स्टोरेज भी गयी है। डिवाइस में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 55W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है। सॉफ्टवेयर की बात करे तो फोन एंड्राइड 10 आधारित Red Magic OS 2.1 स्किन पर रन करता है।

Nubia Red Magic 5S में कंपनी ने मुख्य रूप से सिल्वर प्लेटेड कूलिंग पैड को जोड़ा है। पिछले मॉडल की तुलना में यहाँ पर कुलिंग के लिए सिल्वर पाइप का इस्तेमाल किया गया है जो काफी तेज़ काम करते है। फोन में आपको 15,000 RPM पर रन करने वाला बिल्ट इन फैन भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Red Magic 5S में रियर पैनल पर 64MP का SonyIMX686 सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP के मैक्रो लेंस के साथ मिलता है। वही पर सामने की तरफ आपको सिर्फ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। गेमिंग फोन होने के साथ इसमें लिक्विड कुलिंग फीचर एयर इनलेट के अपग्रेड के साथ दी गयी है।

Nubia Red Magic 3s की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Nubia Red Magic 3s
डिस्प्ले 6.65-इंच, 1080 x 2340 पिक्सेल, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो, AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 370 टच सैंपल रेट
प्रोसेसर 2.84 GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865, Adreno 650 GPU
रैम 8GB/12GB/16GB
स्टोरेज 128GB/256GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित Redmagic OS
सेल्फी कैमरा 8MP
रियर कैमरा 64MP + 8MP + 2MP
बैटरी 4500mAh, 55W चार्जिंग सपोर्ट
सिम ड्यूल सिम (Nano + Nano-SIM)
कनेक्टिविटी 5G, ड्यूल 4G VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, WiFi 802.11ac, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप- C पोर्ट
सेंसर प्रोक्सिमिटी, फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास, जाय्रोस्कोप
कलर Sonic Silver, Pulse
प्राइस 3799 युआन / 4399 युआन / 4999 युआन

 

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageNubia Red Magic 3s 90HZ AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855+ के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

जैसा की काफी दिनों से चर्चा में था, ZTE के Nubia ब्रांड ने अपने लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 3s को इंडिया में लांच कर दिया है। कंपनी के इस लेटेस्ट गेमिंग फोन में आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 90HZ रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले HDR सपोर्ट के साथ मिलती है। तो चलिए …

ImageNubia Red Magic 3 12GB रैम, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लांच: जाने प्राइस और स्पेसिफिकेशन

ZTE ने आज चीन में अपने गेमिंग फोन सीरीज Reg Magic के तहत Nubia Red Magic 3 को लांच कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को चीन में 3,199 yuan की कीमत में पेश किया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 33,000 रुपये के आसपास होती है। इस गेमिंग फोन में ख़ास तौर पर …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageLenov Legion Phone Duel हुआ 144Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 865+ और 90W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

पिछले काफी दिनों से लेनोवो द्वारा लेटेस्ट गमिग्न डिवाइस लांच किये जाने से जुडी खबरे सामने आ रही थी। स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के लांच के साथ ही लेनोवो ने भी अपनी नयी डिवाइस की घोषणा कर की थी और आज वही गेमिंग डिवाइस Lenovo Legion को कंपनी ने चीन में लांच कर दिया है। फोन में आपको …

Discuss

Be the first to leave a comment.