Ola S1 Pro दिवाली ऑफर: जल्दी करें, नहीं तो खो देंगे 10,000 रूपए का डिस्काउंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Ola Electric के पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Pro पर कंपनी ने एक नवरात्रि ऑफर दिया था, जिसमें ग्राहकों को इसकी खरीद पर 10,000 रूपए का स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा था। ये ऑफर 5 अक्टूबर 2022 को खत्म होने वाला था, लेकिन इसकी भारी डिमांड और दिवाली जैसे त्यौहार के चलते, कंपनी ने इस ऑफर को ग्राहकों के लिए Ola S1 Pro दिवाली ऑफर बना दिया है और इसकी अवधि बढ़ा दी है। अब दिवाली तक कभी भी Ola S1 Pro जैसा प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर आपको पूरे 10,000 रूपए का डिस्काउंट मिलेगा।

ये पढ़ें: इन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकों के साथ अब होगा आपका सफर आसान

भारत में Ola S1 Pro की कीमत क्या है ?

Ola S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 1,40,000 रूपए है, लेकिन इस Ola S1 Pro दिवाली ऑफर के चलते आप इसे 10,000 रूपए के डिस्काउंट के साथ अभी 1,30,000 रूपए में खरीद सकते हैं। साथ ही त्यौहार के इस सीज़न में कपनी ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस के साथ लोन भी दे रही है।

वहीँ इसके बेस मॉडल, Ola S1 जो की इसी साल ऑफर प्राइस 99,999 रूपए में लॉन्च हुआ है। कम्पनी ने दिवाली के मौके पर इसकी कीमत भी नहीं बढ़ाई है और ये अब भी ऑफर प्राइस (99,999 रूपए) में ही उपलब्ध है

ये पढ़ें: इन पांच कारणों से नए Ola S1 को चुन सकते हैं आप अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola S1 Pro स्पेसिफिकेशन

Ola S1 Pro सिंगल चार्ज में 181 किलोमीटर तक चलने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 4kWh की बैटरी मिलती है। इसमें सामने 7-इंच की टच डिस्प्ले मिलती है और ये कंपनी ने अपने MoveOS 2.0 के साथ काम करती है। इसका डिज़ाइन काफी स्लीक है और ये 10 रंगों में उपलब्ध है।

इसके अलावा Ola S1 Pro 11.3bhp का हार्सपावर और 58Nm की टार्क देने में सक्षम है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Imageइन पांच कारणों से नए Ola S1 को चुन सकते हैं आप अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola Electric ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर Ola S1 को लॉन्च किया है। ये वही इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था, लेकिन इसी के Pro वैरिएंट की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने इसे बाज़ार में नहीं उतारा। अब 15 अगस्त को कंपनी ने इसे फिर एक बार …

Imageइन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकों के साथ अब होगा आपका सफर आसान

भारत में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने के लिए पेश की गयी सब्सिडी पॉलिसी हो या प्रदूषण के कारण या फिर पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण, अब सड़कों पर काफी तादाद में इलेक्ट्रिक व्हीकल नज़र आने लगे हैं, जिनमें से दुपहिया यानि इलेक्ट्रिक स्कूटर …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

Image60,000 रुपए से भी ज़्यादा के डिस्काउंट पर मिल रहा ये फोल्डेबल फोन, जल्दी करें, ऑफर छूट न जाए

क्या आपको भी Samsung के हाई-एंड फोल्डेबल स्मार्टफोन पसंद हैं और कीमतें ज़्यादा होने के कारण ले नहीं पाते? तो यही मौका है। Samsung का Galaxy Z Fold 5 इस समय बेहद आकर्षक ऑफर पर मिल रहा है। ये फ़ोन 1,54,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ था और अब आप इसे 92,190 रुपए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products