150W चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 10R 5G; साथ में Nord CE 2 Lite 5G और Nord TWS बड्स ने दी दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने भारत में अपने बड़े इवेंट ‘More Power to You’ में 150W चार्जिंग के साथ अपना पहला फ़ोन लॉन्च किया। हाल ही में भारत में OnePlus 10 Pro को लॉन्च करने के बाद, ये कंपनी का दूसरा बड़ा लॉन्च है, जिसमें 3 डिवाइस लॉन्च हुए हैं। इनमें OnePlus 10R 5G, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G, और Nord Buds शामिल हैं। आइये जानते हैं OnePlus के इन नए डिवाइसों में आपको क्या कुछ मिलने वाला है।

कीमतें और उपलब्धता

OnePlus 10R 5G को 150W चार्जिंग और 80W चार्जिंग, दो मॉडलों में लॉन्च किया गया है।

  • 8/128GB (80W) – 38,999 रूपए
  • 12/256GB (80W) – 42,999 रूपए
  • 12/256GB (150W) – 43,999 रूपए

इस स्मार्टफोन में 80W चार्जिंग मॉडल को काले (Sierra Black) और हरे (Forest Green) रंगों में ख़रीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 4 मई दोपहर 12 बजे से Amazon, OnePlus.in, और रिलायंस स्टोरों पर ख़रीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में भी दो स्टोरेज मॉडल उपलब्ध हैं –

  • 6+128GB स्टोरेज – 19,999 रूपए।
  • 8+128GB स्टोरेज – 21,999 रूपए।

इस स्मार्टफोन में नीला (Blue tide) और काला (Black Dusk) रंग उपलब्ध होगा। फ़ोन की पहली सेल 30 अप्रैल, 12 बजे Amazon, OnePlus.in, और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर होगी।

Nord Buds की कीमत 2,799 रूपए है और ये काले (Black slate) और सफ़ेद (White Marble) रंग में उपलब्ध है। इसे आप 10 मई से खरीद पाएंगे।

OnePlus 10R 5G स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन

सच कहें तो, OnePlus 10R और Realme GT Neo 3 में कोई अंतर नहीं है। दोनों अलग ब्रैंड के फ़ोन है, लेकिन डिज़ाइन और फ़ीचर काफी हद तक एक ही जैसे हैं। OnePlus 10R में काफी पतले बेज़ेलों के बीच 6.7-इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी+ स्क्रीन मौजूद है। इसके अलावा इसमें आपको HDR10+ सपोर्ट, 950 निट्स तक की ब्राइटनेस और 10-बिट कलर मिलते हैं। फ़ोन में MediaTek का नया ओक्टा कोर Dimensity 8100 प्रोसेसर, 12GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज के साथ मौजूद है।

इस स्मार्टफोन में भी ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं। फ़ोन में मुख्य कैमरा 50MP का है, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो शूटर मौजूद है। इसमें आपको 16MP का सेल्फी कैमरा स्क्रीन में ऊपर बीच में दिया गया है।

इसके अलावा इसमें दो बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग वैरिएंट हैं। एक में 4500mAh बैटरी के साथ 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और दूसरी तरफ 5000mAh बैटरी के साथ 80W फ़ास्ट चार्जिंग विकल्प मिलेगा। फ़ोन में Android 12 सॉफ्टवेयर के साथ OxygenOS 12.1 स्किन दी गयी है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G का डिज़ाइन भी अच्छा है। इसमें सेल्फी सेंसर स्क्रीन में ऊपर बायीं तरफ है। पीछे की तरफ, रेक्टेंगुलर आकार में कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, और इसमें तीन कैमरे और एक LED फ़्लैश लाइट मौजूद है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। इसमें Qualcomm का ओक्टा कोर चिपसेट Snapdragon 695 5G , 8GB तक की RAM और 128GB तक की स्टोरेज के साथ मौजूद है। फ़ोन में 5000mAh बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

फ़ोन में ट्रिपल रियर सेंसर मौजूद हैं, जिनमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP 4cm मोनो कैमरा शामिल है। इसमें भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि यहां सॉफ्टवेयर में Android 12 नहीं बल्कि Android 11 सॉफ्टवेयर है और इस पर OxygenOS 12.1 भी मौजूद है।

OnePlus Nord Buds स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord बड्स Nord ब्रैंडिंग में पहले TWS बड्स हैं, जिनमें 12.4mm के टाइटेनियम ड्राइवर मौजूद हैं। इनके साथ ये बड्स आपको अच्छा बेस देने में सक्षम हैं और इनमें AI नॉइज़ कैंसलेशन फ़ीचर के साथ बेहतर साउंड का दावा भी है। ये आपको एक बार चार्ज करने के बाद 7 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं और केस के साथ 30 घंटे का। इनमें IP55 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 15T को लेकर बड़ा इशारा, क्या बैटरी और डिस्प्ले में होगा तगड़ा अपग्रेड?

OnePlus ने अप्रैल 2025 में OnePlus 13T को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके अगले मॉडल OnePlus 15T पर काम कर रही है। ताज़ा लीक के मुताबिक, आने वाला OnePlus 15T बैटरी और डिस्प्ले के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। कहा जा रहा है कि इस …

ImageOnePlus ने कन्फर्म किया, Nord CE 2 Lite के अलावा 28 अप्रैल को लॉन्च होगा 150W चार्जिंग के साथ नया फ़ोन जो चुटकी बजाते ही होगा चार्ज

इसी हफ्ते में OnePlus ने अपने नए फ़ोन के लॉन्च की पुष्टि की थी। कंपनी भारत में 28 अप्रैल को एक “More Power To You” इवेंट करने जा रही है, जिसमें कुछ नए डिवाइस सामने आएंगे। जैसे कि हम आपके पहले अपने आर्टिकल में भी OnePlus के आने वाले फोनों के बारे में बता चुके …

Image[Exclusive] OnePlus Nord CE 2 Lite 5G सबसे पहले भारत में होगा लॉन्च, मुख्य स्पेसिफिकेशन सामने आयीं

OnePlus ने 2022 की शुरुआत फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 10 Pro और मिड-रेंज फ़ोन OnePlus 9RT के साथ की। इनके बाद कंपनी लगातार अपने आने वाले स्मार्टफोनों को लेकर चर्चा में है। दो नए फ़ोन OnePlus Nord 2T और Nord CE 2 को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं और इनके अनुमानित स्पेसिफिकेशन हम आपके साथ …

Imageचीन में लॉन्च हुआ OnePlus का 8300mAh बैटरी वाला फोन, इस नाम के साथ भारत में जल्द लेगा एंट्री

OnePlus ने चीन में अपना नया दमदार स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों को अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश की है। पूरी पूरी उम्मीद है कि यही मॉडल भारत में OnePlus 15R नाम से एंट्री कर सकता है, जिसके लॉन्च का टीज़र कंपनी …

ImageOnePlus Turbo 6 Series की एंट्री तय, Nord 6 बनकर भारत में हो सकता है लॉन्च

OnePlus पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। कंपनी ने पहले OnePlus 15 लॉन्च किया। फिर OnePlus 15R मार्केट में उतारा गया। अब OnePlus ने एक नई सीरीज़ की पुष्टि कर दी है। कंपनी जल्द ही OnePlus Turbo 6 series लॉन्च करने वाली है, जिसमें Turbo 6 और Turbo 6V शामिल होंगे। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products