150W चार्जिंग और Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ भारत में OnePlus 10T लॉन्च हुआ

मात्र 3 मिनटों में 30% तक चार्ज होने वाला OnePlus 10T लॉन्च। फ़ोन में Snapdragon 8+ Gen 1, 16GB RAM, नया HyperBoost Gaming इंजन, और कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा कूलिंग सिस्टम भी है।

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज OnePlus का बहु-चर्चित फ़ोन OnePlus 10T लॉन्च हो गया है। फ़ोन को Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फ़ोन में 150W चार्जिंग, नेक्स्ट जनरेशन 3D कूलिंग 2.0 टेक्नोलॉजी जैसे फ़ीचर भी हैं, जिनके साथ ये फ़ोन कंपनी के अनुसार OnePlus 10 Pro से लगभग 30% बेहतर परफॉरमेंस देता है। इस स्मार्टफोन में और भी कई हाई-एन्ड फ़ीचर हैं, आइये उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ भारत में पहला स्मार्टफोन लॉन्च हुआ

OnePlus 10T कीमतें और उपलब्धता

OnePlus का ये पहला फ़ोन है जिसमें 16GB रैम वैरिएंट भी आया है। इसे आप तीन स्टोरेज मॉडलों में खरीद सकते हैं।

  • 8+128GB – 49,999 रूपए।
  • 12+256GB – 54,999 रूपए।
  • 16+256GB – 55,999 रूपए।

फ़ोन को आप आज से ही Amazon पर प्री-आर्डर कर सकते हैं और इसकी सेल 6 अगस्त 2022 से शुरू होगी।

OnePlus 10T को OnePlus Store ऐप से खरीदने वाले पहले 1,000 ग्राहकों को OnePlus Gaming Triggers मुफ्त में जीतने का मौका मिलेगा। ये ऑफर केवल 6 अगस्त दोपहर 12 बजे तक ही है।

इस प्रीमियम फ़ोन के साथ ग्लेशियर मैट केस (Glacier Mat case) भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,499 रूपए है। ये केस फ़ोन में हैवी गेमिंग के दौरान भी तापमान को कंट्रोल रखने में मदद करेगा।

OnePlus 10T स्पेसिफिकेशन

OnePlus 10T में 6.7-इंच की 10-बिट फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले है और ये HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें अडैप्टिव रिफ्रेश रेट है, जिसके साथ फ़ोन स्वत: ही ऐप के अनुसार 60Hz, 90Hz और 120Hz के बीच अपने आप रिफ्रेश रेट बदल सकता है। फ़ोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट है, जो 4nm फेब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित है। ये 10 Pro में मौजूद 8 Gen 1 का अपग्रेडेड वर्ज़न है। साथ ही नए HyperBoost गेमिंग इंजन, और नेक्स्ट जनरेशन 3D कूलिंग 2.0 टेक्नोलॉजी (कम्पनी के अनुसार OnePlus फोनों में अब तक सबसे बड़ा कूलिंग सिस्टम) के साथ यहां 10T में बेहतर परफॉरमेंस मिलती है।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरे मौजूद हैं। इनमें 50MP का मुख्य कैमरा (OIS,), 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस (120 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू) और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। इस स्मार्टफोन में आपको यूनीबॉडी रियर पैनल के साथ एक नया डिज़ाइन दिखेगा। फ्रंट साइड पर इस स्मार्टफोन में 16MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर है, जिसे आप सेल्फी क्लिक करने और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे।

OnePlus ने इस फ़ोन में 150W SuperVooC फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसके साथ मात्र 3 मिनटों में ये फ़ोन 28% तक चार्ज हो जाता है। साथ ही कंपनी की मानें तो, इसमें नए बैटरी हेल्थ इंजन द्वारा बैटरी की हेल्थ की रियल-टाइम जांच होती है, जिससे बैटरी सम्बंधित समस्याएं होने की सम्भावना कम है और इसके साथ ये बैटरी कम-से-कम चार साल तक चलेगी। इसके अलावा इसमें Smart Charge अल्गोरिथम भी है, जिसके साथ मौसम के अनुसार फ़ोन की बैटरी का तापमान बदलता है और ये उसके अनुसार ही चार्ज होता है।

ये पढ़ें: 15,000 रुपए में भारत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

Oxygen OS 13

OnePlus 10T के साथ Oxygen OS 13 भी पेश किया गया है, जो कि जल्दी ही रोलआउट किया जायेगा और सबसे पहले ये OnePlus 10 Pro पर आएगा। फिलहाल 10T में Android 12 पर Oxygen OS 12 ही है। Oxygen OS 13 में कंपनी ने कुछ नए फ़ीचर जोड़े हैं, जैसे कि ‘अक्वामोर्फिक डिज़ाइन’ जो पानी से प्रेरित है। ये UI और स्मूथ और बेहतर है। इसमें थोड़े नए आइकॉन, बदला हुआ विजेट और डिज़ाइन में थोड़े और बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageOnePlus 10T के बाद कंपनी ने लॉन्च किया बजट फ़ोन, कीमत 12,000 से भी कम

OnePlus को अभी अपना प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 10T लॉन्च किये बस दो ही दिन हुए हैं और कंपनी ने आज Nord सीरीज़ में चुपचाप एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम OnePlus Nord N20 SE है और ये कंपनी की तरफ से पहला इतना सस्ता फ़ोन है। इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन …

ImageOnePlus 10T की कीमत लीक, तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड; 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फ़ोन

हाल ही में हमने OnePlus 10T का पूरा डिज़ाइन आपके सामने पेश किया। अब इसकी कीमतों से भी पर्दा उठ चुका है। फ़ोन में ख़ासियत है 150W फ़ास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट। पहले री-प्रोडक्शन यूनिट से सीधे-सीधे इसकी लाइव इमेज यानि फोटो लीक हुईं और अब फ़ोन की कीमत। साथ ही …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

ImageXiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.