OnePlus 11 और OnePlus 11R की कीमतें और सभी स्पेसिफिकेशन लीक हुए, OnePlus 10 से सस्ता हो सकता है ये फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 11 5G भारत और विश्व स्तर पर 7 फरवरी 2023 को लॉन्च होने वाला है। लेकिन इसकी चर्चा Snapdragon 8 Gen 2 के लॉन्च के साथ ही शुरू हो गयी थी, जब कंपनी ने इसमें ये नया चिपसेट देने की घोषणा की और तभी से इसकी चर्चा रोज़ हो रही है। लेकिन आज OnePlus 11 5G के साथ OnePlus 11R की भी सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गयी हैं। साथ ही इन दोनों स्मार्टफोनों की कीमतें भी लॉन्च से पहले ही सामने आ गयी हैं। इस स्मार्टफोन को हाल ही में TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है और टिपस्टर योगेश ब्रार ने भी 11 5G के सभी स्पेसिफिकेशनों की जानकारी अपने ट्वीट में दी है।

ये पढ़ें: लीक हुई OnePlus 11R की तस्वीरें, अलर्ट स्लाइडर और IR ब्लास्टर से लैस होगा फ़ोन

OnePlus 11 और 11R की कीमतें लीक हुईं

OnePlus 11 5G की कीमतों को लेकर बताया जा रहा है कि इसके सभी स्टोरेज मॉडल 55,000 से 65,000 रूपए की कीमत के बीच में आएंगे। हालाँकि सभी अलग अलग कीमतें अभी सामने नहीं आयी हैं। लेकिन अगर आप पिछले OnePlus फ़ोन (OnePlus 10 Pro) से तुलना करें तो ये कीमतें कम हैं। 10 Pro की शुरूआती कीमत ही 66,999 रूपए थी और अब भी ये 61,999 रूपए में उपलब्ध है।

योगेश ब्रार के अनुसार OnePlus 11R भारत में OnePlus 10T का सक्सेसर होगा और 10T के मुकाबले इसकी कीमत लगभग 3,000 से 5,000 रूपए ज़्यादा होगी। तो आसार हैं कि OnePlus 11R भी आपको लगभग 48,000 रूपए से 52,000 रूपए के बीच ही मिलेगा।

ये पढ़ें: Exclusive: OnePlus 11 Pro का पहली झलक, इस बार कैमरा मॉड्यूल के साथ डिज़ाइन में नज़र आएगा बड़ा बदलाव

OnePlus 11 5G और OnePlus 11R स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

OnePlus 11 की मुख्य स्पेसिफिकेशन TENAA लिस्टिंग से सामने आयी है। इस लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले होगी। फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 2 तो पहले से ही कन्फर्म है। इसके अलावा आपको इसमें 50+48+32 MP के तीन रियर कैमरा और सेल्फी के लिए आगे एक 32MP का कैमरा दिए जायेंगे। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी और 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी खबर है।

OnePlus 11R की भी कुछ स्पेसिफिकेशन लीक हुईं हैं। इस स्मार्टफोन में भी 6.7-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलने की सम्भावना है। इसके अलावा ये फ़ोन ओक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें भी आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। फ़ोन में 100W की फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी नज़र आ सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon Sale में ₹35,000 तक की छूट, Nothing Phone 3 समेत इन 7 फोनों पर है आकर्षक ऑफर

Amazon Great Summer Sale 2026 में इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई अच्छे मौके दिख रहे हैं। अगर आप काफी समय से नया फोन लेने का सोच रहे थे, लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो यह सेल आपके लिए काम की हो सकती है। खास बात यह है कि इस बार …

ImageOnePlus 11R की स्पेसिफिकेशन लीक, 100W चार्जिंग, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा फोन

OnePlus ने हाल ही में चीन में अपना फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 11 लॉन्च किया है, और अब ये फ़ोन 7 फरवरी को भारत में भी दस्तक देगा। इस फ्लैगशिप फ़ोन के अलावा कंपनी नए स्मार्टफोन OnePlus Ace पर भी काम कर रही है, जिसे CMIIT सर्टिफिकेशन के दौरान मॉडल नंPHK110 के साथ देखा गया है। …

ImageOnePlus 10T की कीमत लीक, तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड; 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगा फ़ोन

हाल ही में हमने OnePlus 10T का पूरा डिज़ाइन आपके सामने पेश किया। अब इसकी कीमतों से भी पर्दा उठ चुका है। फ़ोन में ख़ासियत है 150W फ़ास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट। पहले री-प्रोडक्शन यूनिट से सीधे-सीधे इसकी लाइव इमेज यानि फोटो लीक हुईं और अब फ़ोन की कीमत। साथ ही …

ImageOnePlus के फोन्स फिर हुए महंगे, OnePlus 15 और 15R की नई कीमत देख चौंक जाएंगे

OnePlus ने भारत में एक बार फिर अपने OnePlus 15 (रिव्यू) और OnePlus 15R की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India पर लाइव हो चुकी हैं, और ये बदलाव 1 मई 2026 से लागू हो गए हैं। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products