OnePlus 15 की ग्लोबल लॉन्च डेट लीक – इंडिया में इस दिन देगा दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 15 Launch Date Leak – OnePlus 15 काफी लंबे समय से टेक दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। कंपनी इसमें अपना नया DetailMax Engine (कैमरा इंजन) इस्तेमाल करने वाली है। इसके अलावा डिज़ाइन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज़्यादा सुर्खियों में है इसका ग्लोबल लॉन्च, जिसकी डेट हाल ही में लीक हुई है। सवाल ये है कि आपका इंतज़ार आखिर कब खत्म होगा? आइये जानते हैं कि ये फोनचीन के बाहर कब दस्तक देने वाला है।

ये पढ़ें: OnePlus 15 का डिज़ाइन कंपनी ने दिखाया – कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी ने मचाई सनसनी

OnePlus 15 Launch Date (संभावित)

रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 15 global launch date 13 नवंबर बताई जा रही है। संभावना है कि भारत में भी इसे, इसी दिन इसे पेश किया जाएगा। हालांकि चीन में कंपनी ने अक्टूबर लॉन्च की पुष्टि की है, लेकिन सही तारीख अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल चीन में इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।

OnePlus 15

OnePlus 15 Specifications (अनुमानित)

नए OnePlus 15 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 5 Elite चिपसेट मिलेगा। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलेगा और इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले भी होगा। कंपनी इसे खास Sand Dune colourway में उतारेगी।

OnePlus India ने वहीँ ये पुष्टि की है कि भारत में ये OxygenOS 16 के साथ आएगा। इस नए इंटरफ़ेस में Google का Gemini AI integration भी मिलेगा। इसके साथ आने वाला Plus Mind feature यूज़र्स को अपने सेव्ड कंटेंट से स्मार्ट तरीके से प्लानिंग और टास्क मैनेजमेंट भी करने देगा। उदाहरण के तौर पर, आप Gemini से “Paris trip plan” कहेंगे तो वो Mind Space से डेटा लेकर itinerary तैयार कर देगा।

इसका मतलब है कि फोन में एक स्मार्ट असिस्टेंट होगा, जो “Your planner, assistant, and manager – all in one” की तरह काम करेगा। इसको लेकर OnePlus ने ट्वीट भी किया है।

नया Plus Mind feature Gemini AI के साथ यूज़र्स के सेव्ड कंटेंट को सीधे एक्सेस करके टास्क पूरे कर सकेगा। उदाहरण के तौर पर, कोई यूज़र अगर कहे कि “Paris trip plan” करो, तो Gemini सीधे Mind Space से जानकारी लेकर itinerary तैयार कर देगा।

ये पढ़ें: Vivo V60e जल्द होगा भारत में लॉन्च: मिड-रेंज दाम में 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी वाला पहला Vivo फोन

यानि OnePlus 15 जल्दी ही भारत में भी दमदार प्रोसेसर और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आने वाला है। इन सब उपग्रडेस के साथ ये इस साल का सबसे हाई-टेक फ्लैगशिप बन सकता है। OxygenOS 16 के साथ मिलने वाला Gemini AI इंटीग्रेशन भी इसे एक स्मार्टफोन के साथ एक स्मार्ट प्लानर और मैनेजर भी बना देगा।

अब सवाल ये है कि क्या OnePlus 15, Snapdragon 8 Gen 5 Elite और Gemini AI integration की वजह से बाकी फ्लैगशिप को कड़ी टक्कर देगा? इस सवाल का जवाब भी आने वाले कुछ ही महीनों में पता चल जायेगा, जब कुछ ब्रैंड अपने नए फ्लैगशिप पेश कर देंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBlinkit-Zepto को टक्कर देगा Amazon Now? हर ग्रॉसरी पर 50% तक कैशबैक, जानें पूरा ऑफर

किराने का सामान मंगाते समय अगर ₹200 की खरीदारी पर सीधे ₹100 वापस मिल जाएं, तो कोई भी एक बार ऐप खोलकर ज़रूर देखेगा। Amazon अब भारत के क्विक कॉमर्स बाज़ार में कुछ ऐसा ही बड़ा दांव खेल रहा है। कंपनी की सर्विस Amazon Now पर कई यूज़र्स को ₹300 या उससे ज़्यादा के हर …

ImageOnePlus Nord 6 लॉन्च डेट कन्फर्म – 9000mAh बैटरी, 165FPS गेमिंग क्या सबको करेंगे आकर्षित

CEO के इस्तीफे और ग्लोबल रीस्ट्रक्चरिंग के बीच, OnePlus भारत में Nord 6 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस कन्फर्म कर दिए हैं, जो कागज़ पर काफी दमदार नज़र आते हैं। अप्रैल 2026 लॉन्च से पहले, हमने इस स्मार्टफोन का एक पूरा राउंडअप तैयार किया …

ImageOnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की लॉन्च डेट और कीमतें लीक, इस दिन हो सकता है धमाकेदार लॉन्च

OnePlus ने हाल ही में जहां अपने फ्लैगशिप 13s को पेश किया है, वहीं अब कंपनी का ध्यान मिड-रेंज सेगमेंट की तरफ है। हाल ही में सामने आये ताज़ा लीक की मानें तो, OnePlus अपने दो नए फोन OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 को 8 जुलाई को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर सकती …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक: 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और 240Hz डिस्प्ले की चर्चा

OnePlus 16 को लेकर नया लीक सामने आया है और इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप फोन में 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 9000mAh तक की बैटरी और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे बड़े अपग्रेड दे सकती है। ऐसे समय में जब OnePlus को लेकर बंद …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products