OnePlus ने लांच किये 3 नए स्मार्टटीवी को इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 12,999 रुपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने काफी दिनों से टीज़ करने करने के बाद आज इंडिया में अपने लेटेस्ट टीवी लाइनअप को लांच कर दिया है। कंपनी ने अपने 3 नए स्मार्टटीवी 55-इंच U1 और किफायती Y सीरीज को 43 और 32 इंच साइज़ के साथ पेश किया है। जहाँ पर 55 U1 4K रेज़ोलुशन को सपोर्ट करता है वही पर 43Y1 FHD और 32Y1 सिर्फ HD रेज़ोलुशन को सपोर्ट करता है।

OnePlus TV 55 U1 के फीचर

आज पेश किये गये टीवी लाइन में सबसे टॉप मॉडल है OnePlus TV 55 U1। यह 55 इंच का स्मार्ट टीवी है जिसमे आपको 4K रेज़ोलुशन वाला IPS LED पैनल दिया गया है। दावे के अनुसार यह टीवी सिर्फ 6.9mm की स्लीक बॉडी के साथ आपको लगभग ना के बराबर

बेज़ेल के साथ मिलता है। लांच के समय कंपनी ने इसको OnePlus Cinematic Display का नाम दिया है। स्कीन पैनल आपको HDR 10 सपोर्ट, गामा इंजन और डॉल्बी विज़न के साथ मिलता है। OnePlus के अनुसार यह टीवी 93 परसेंट DCI P3 कलर गमुट के साथ आती है।

55 U1 में आपको 2 स्पीकर के अलावा 2 ट्वीटर भी दिए गये है जो 30W का ऑडियो आउटपुट देने में सक्षम है। टीवी स्पीकर आपको डॉल्बी अट्मोस के सपोर्ट के साथ मिलते है। टीवी में आई प्रोटेक्शन, विविड, सिनेमा होम, स्पोर्ट्स मोड जैसे 9 अलग अलग मोड दिए है। यह टीवी आपको लेटेस्ट एंड्राइड प्लेटफार्म पर OnePlus के कुछ एक्स्ट्रा फीचर जैसे Oxygen Play, Shared Album और OnePlus Connect पर रन करता हुआ मिलता है।

वनप्लस ने यहाँ पर किड्स मोड भी दिया है जिसमे आप टाइमर लगाने के अलावा एप्लीकेशन परमिशन पर भी कंट्रोल कर सकते है। डाटा सवेर को ऑन करने के बाद आपको डाटा की खपत को भी कुछ हद्द तक कम कर सकते है।

OnePlus 55U1 की कीमत और उपलब्धता

OnePlus के 55-इंच 55U1 टीवी की कीमत 49,999 रुपए रखी गयी है। साथ में पेश की गयी Y सीरीज को किफायती कीमत के साथ में लांच किया है। 43Y1 टीवी की कीमत जहाँ सिर्फ 22,999 रुपए रखी गयी है वही पर 32Y1 HD Ready TV की कीमत सिर्फ 12,999 रुपए तय की गयी है।

यह तीनो ही स्मार्ट टीवी 5 जुलाई से बिक्री के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा।

Related Articles

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageVu Cinema Smart TV हुआ इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 12,999 रुपए से शुरू

Vu ने इंडियन मार्किट में आज अपनी किफायती कीमत वाली स्मार्टटीवी लाइनअप को लांच किया है। दोनों मॉडल Vu Cinema Smart TV सीरीज को 32-इंच और 43-इंच डिस्प्ले साइज़ के साथ पेश किया है। इस पहले कंपनी इंडिया में ही अपनी Vu Ultra 4K TV सीरीज को भी लांच किया था जिनकी कीमत 30,000 के आस-पास …

ImageOnePlus CEO ने किया अपकमिंग स्मार्टटीवी के डिजाईन डिटेल्स का खुलासा

OnePlus इंडियन मार्किट में प्रीमियम Q1 स्मार्टटीवी सीरीज को लांच करने के बाद अब 2 जुलाई को अपना किफायती कीमत वाला लेटेस्ट स्मार्टटीवी लांच करने के तैयार है। वैसे अभी तक डिवाइस से जुडी कोई ख़ास जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन आज कंपनी के सीईओ Pete Lau ने तक के लांच से पहले टीवी …

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

ImageOnePlus Nord CE6 Lite रिव्यू: बैटरी ने जीता दिल, लेकिन डिस्प्ले पर अटक सकती है बात

Nord CE Lite सीरीज़ दो साल बाद लौटी है, इसलिए OnePlus के लिए यह वापसी काफी अहम है। Nord CE4 Lite, Amazon India Great Indian Festival 2024 सेल में अपने सेगमेंट के सबसे ज़्यादा बिकने वाले Android फोनों में शामिल था, इसलिए इस नए मॉडल पर उम्मीदें पहले से ही काफी बड़ी हैं। ₹20,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.