OnePlus 7 Pro का 12GB रैम वरिएन्त हुआ गीकबेंच पर लिस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro और 7 को मई,14 को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही लीक हुई इमेज और विडियो के बाद डिवाइस के डिजाईन से जुडी काफी जानकारी और कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गयी है। OnePlus 7 Pro को अब गीकबेंच पर देखा गया है जिसमे डिवाइस से जुडी ख़ास जानकारी सामने आई है। (Read in English)

OnePlus 7 Pro (GM1917) को गीकबेंच सिंगल कोर टेस्ट में 3526 तथा मल्टी कोर टेस्ट में 11101 स्कोर मिला है जिस से साफ़ पता चलता है की यहाँ स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट देखने को मिलेगी। इसके अलावा लिस्टिंग के अनुसार 12GB वरिएन्त भी एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर के साथ लांच किया जा सकता है।

इसके अलावा  हम जानते ही है की OnePlus अपनी डिवाइसों में हाई रिफ्रेश रेट वाली 2K डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा (3x ज़ूम) और नाईट मोड के अलावा पॉप-सेल्फी कैमरा तथा 30W वार्प चार्जर जैसे फ्लैगशिप फीचर भी प्रदान करेगा।

डिवाइस की कीमत में निश्चित रूप से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी क्योकि OnePlus ने खुद कहा की हमने इस अपकमिंग डिवाइस की डिस्प्ले पर अन्य फ्लैगशिप फ़ोनों की तुलना में 3-गुना निवेश किया है। कंपनी की इस आगामी डिस्प्ले को डिस्प्ले रिव्यु वेबसाइट DisplayMate ने भी रिव्यु करके A+ रेटिंग दी है। OnePlus 7 Pro में AMOLED स्क्रीन के साथ इस बार किनारों पर कर्व भी दिया जा सकता है।

OnePlus 7-सीरीज का बेस वर्जन OnePlus 7 हाल ही में एक म्यूजिक विडियो में भी देखा गया है। जिस से यह साफ़ होता है की यहाँ आपको बिना नौच वाली फुल-व्यू डिस्प्ले, और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जायेगा।

 

Related Articles

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageXiaomi Mi CC9 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट: स्नैपड्रैगन 710 और 6GB रैम होगी खास

Xiaomi आज चीन में अपनी Mi CC9 सीरीज को आज लांच करने के लिए तैयार है और लांच से जस्ट पहले ही इसके स्टैण्डर्ड वरिएत्न को गीकबेंच पर देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार यहाँ पर स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ 6GB रैम का ऑप्शन भी मिल सकता है। प्रोसेसर में 8-कोर@1.71GHz मिलेंगे। जैसा की …

ImageSamsung Galaxy A51 की गीकबेंच लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन आई सामने: एंड्राइड 10 के साथ होगा लांच

सैमसंग ने इसी साल की शुरुआत में Galaxy A50 को इंडिया में लांच किया था जिसमे आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। कंपनी ने इसी को और बेहतर बनाते हुए अगस्त महीने में Galaxy A50s को भी लांच कर दिया। इसके बाद आज सामने आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग जल्द ही …

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

ImageInfinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa – ₹28,000 में 144Hz स्क्रीन या 7,200mAh बैटरी?

Infinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa: ₹28,000 के बजट में पिछले चार दिनों में दो नए फोन आए हैं। एक है पिछले हफ्ते, 4 सितंबर को लॉन्च हुआ Infinix Hot 70 Pro, जिसके बैक पैनल पर 144Hz स्क्रीन के साथ एक छोटी-सी Active Matrix Cube स्क्रीन है। वहीँ दूसरी तरफ है आज, 7 सितंबर …

Discuss

Be the first to leave a comment.