OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग हुई अमेज़न पर शुरू: 15000 रुपए की स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगी फ्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 7 Pro इस महीने की 14 तारीख़ को लांच होने वाला है और लांच इवेंट से थोड़े दिन पहले ही 3 मई को 12 बजे से Amazon.in पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी यहाँ पर 15,000 रुपए की स्क्रीन-रिप्लेसमेंट सर्विस को फ्री में लांच ऑफर के तहत पेश किया है।

अगर आप OnePlus 7 Pro को खरीदना चाहते है तो Amazon.in के पेज पर जाकर आप इसको प्री-बुक का सकते है। प्री-बुक करने के साथ ही आपको 1000 रुपए का गिफ्ट कार्ड भी दिया जायेगा जिसको आप डिवाइस की खरीदे पर इस्तेमाल भी कर सकते है। एक बार ट्रांज़ैक्शन पूरा होने के बाद आपको 15,000 रुपए का स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दिया जायेगा जिसकी वैधता 6 महीने तक की दी गयी है।

यह भी पढ़िए: 2019 के बेस्ट स्मार्टफोन जिनमे मिलता है 32MP का फ्रंट कैमरा

OnePlus 7 Pro

OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को बैंगलोर में 14 मई को लांच किया जायेगा। अपने पीछे साथी OnePlus 6T की तुलना में यहाँ पर काफी बेहतर अपग्रेड देखने को मिल सकते है। लेटेस्ट डिजाईन ट्रेंड, कैमरा स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ 30W वार्प चार्ज सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़िए: साल 2019 के 4-रियर कैमरा सेटअप वाले बेस्ट स्मार्टफोन

OnePlus 7 के स्पेसिफिकेशन (लीक)

मॉडल OnePlus 7 Pro OnePlus 7
डिस्प्ले 6.7″ 3120x1440p – 19.5:9 – 90Hzकर्व-साइड एज 6.4″ 2340×1080p (19.5:9)
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 स्नैपड्रैगन 855
रैम 8GB/12GB 6GB/8GB
स्टोरेज 128GB/256GB 128GB/256GB
रियर कैमरा
  • 48MP F1.6 OIS+EIS,
  • 8MP 3x ज़ूम F2.4
  • 16MP 117° F2.2
  • 48MP F1.7 OIS+EIS,
  • 5MP डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा 16MP, F2.0 16MP, F2.0
बैटरी 4000mAh, 30W वार्प चार्ज 3700mAh, 20W वार्प चार्ज
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित Oxygen OS एंड्राइड 9.0 पाई आधारित Oxygen OS
फिंगरप्रिंट सेंसर इन-डिस्प्ले इन-डिस्प्ले
अन्य UFS 3.0 स्टोरेज, 5G, स्टीरियो स्पीकर UFS 3.0 स्टोरेज
कीमत अभी घोषित नहीं अभी घोषित नहीं

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Imageमात्र 8,699 रूपए में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Blaze, प्री-आर्डर करने पर इयरबड्स फ्री

आज भारत में नया स्मार्टफोन आया है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरे हैं, ग्लास बैक है जैसे फ़ीचर हैं। ये 5000mAh की बैटरी के साथ सस्ता फ़ोन है, जो बाज़ार में आया है। साथ ही कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ फ्री में वायरलेस बड्स भी ऑफर कर रही है। ये और कोई कंपनी नहीं, …

ImageOnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की प्री-बुकिंग हुई शुरू: जाने लांच ऑफर और सेल डेट

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को इंडिया में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। ये सीरीज 11 मई को बिक्री के लिए Amazon India में उपलब्ध होगी जिसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा कंपनी ने यहाँ पर 1000 रुपए का कैशबैक देने का भी ऑफर दिया है। दोनों ही फोन वैसे …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: सस्ता कौन है ये तो साफ है, पर बेहतर कौन ये चौंकाएगा

Samsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: OnePlus N6 में 8,000mAh की बैटरी है। आज लॉन्च हुए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000mAh की। इसके बाद भी मेरी सलाह F70 Pro की तरफ जाती है। पहले N6 की तरफ की बात, क्योंकि बैटरी वाकई बड़ी है। तीन दिन चलने वाली बैटरी इस दाम में …

ImageTecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

एक नज़र में: Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा। इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive …

Discuss

Be the first to leave a comment.