OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की प्री-बुकिंग हुई शुरू: जाने लांच ऑफर और सेल डेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 को इंडिया में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। ये सीरीज 11 मई को बिक्री के लिए Amazon India में उपलब्ध होगी जिसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा कंपनी ने यहाँ पर 1000 रुपए का कैशबैक देने का भी ऑफर दिया है।

दोनों ही फोन वैसे तो ग्लोबली 15 अप्रैल को लांच किये जा चुके है लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बिक्री के लिए थोडा इन्तजार करना पड़ा लेकिन छुट मिलने के कारण बिक्री शुरू हो गयी है।

कैसे करे OnePlus 8 सीरीज को 1,000 रुपए के कैशबैक के साथ प्री-बुक

अमेज़न ने OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाईट को लाइव कर दिया है जिसके तहत आप डिवाइस को प्री-बुक कर सकते है। तो चलिए नज़र डालते है इस पूरी प्रोसेस पर:

  1. सबसे पहले Amazon ईमेल गिफ्ट कार्ड पेज को ओपन करे
    गिफ्ट कार्ड पेज को यहाँ से ओपन कर सकते है।
  2. गिफ्ट कार्ड की डिटेल्स भरे
    सुनिश्चित करे की गिफ्ट कार्ड की वैल्यू 1,000 या इस से ज्यादा हो। डिटेल्स को सही तरीके से भरे। गिफ्ट कार्ड को आप 29 अप्रैल और 10 मई के बीच खरीद सकते है।
  3. ईमेल को चेक करे
    एक बार गिफ्ट कार्ड ट्रांसक्शन को पूरा करने के बाद आपको अपने ईमेल अकाउंट पर कूपन प्राप्त हो जायेगा। आप इसको आसानी से अपने अमेज़न अकाउंट पर यहाँ से ऐड कर सकते है।
  4. OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को आर्डर करे
    आप आपको सिर्फ 11 मई से 30 जून के बीच में फोन को आर्डर करना है। यह आर्डर सिर्फ प्रीपेड ही होना चाहिए तो इस बात का भी ध्यान रखना होगा।
  5. आपके पे बैलेंस में 1,000 रुपए रिसीव होना
    सामान्य तौर पर अमेज़न पर आर्डर शिप होने के साथ ही आपके अकाउंट में कैशबैक प्राप्त हो जाता है। लेकिन अगर नहीं आता है तो आप 30 दिन तक इन्तजार कर सकते है पर कैशबैक आएगा जरुर इस चीज को लेकर निश्चिन्त रहे।

इस चीज का ध्यान रखे की यह कैशबैक ऑफर सिर्फ अमेज़न से ही डिवाइस को खरीदे पर उपलब्ध है। अगर आओ किसी और साईट या वनप्लस की आधिकारिक साईट से खरीदते है तो आप इस ऑफर का लाभ नहीं उठा पाएँगे।

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल OnePlus 8 Pro OnePlus 8
डिस्प्ले 6.78-inch, AMOLED 1440 x 3120 pixels, HDR 10+120HzGorilla Glass 6 6.55-inch, AMOLED 1080 x 2400 pixels, HDR 10+90HzGorilla Glass 6
चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 स्नैपड्रैगन 865
रैम 8GB/12GB 8GB/12GB
स्टोरेज 128GB/256GB 128GB/256GB
रियर कैमरा 48 MP, f/1.8, PDAF, Laser AF, OIS
48 MP, f/2.2 अल्ट्रा-वाइड
8 MP, f/2.4 3X हाइब्रिड ज़ूम, OIS
5MP डेप्थ सेंसर
48MP, PDAF, Laser AF, OIS
8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
2MP मैक्रो लेंस
फ्रंट कैमरा 16MP 16MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित OxygenOS 10.0 एंड्राइड 10 आधारित OxygenOS 10.0
बैटरी 4510mAh
30W वार्प चार्जिंग
30W वायरलेस चार्जिंग
4300mAh
30W वार्प चार्जिंग
कलर Glacial Green, Ultramarine Blue, Onyx Black Glacial Green, Onyx Black, Interstellar Glow
माप और वजन 165.3 x 74.4 x 8.5 mm; 199 ग्राम 160.2 x 72.9 x 8 mm; 180 ग्राम

Related Articles

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageOnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग हुई अमेज़न पर शुरू: 15000 रुपए की स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगी फ्री

OnePlus 7 Pro इस महीने की 14 तारीख़ को लांच होने वाला है और लांच इवेंट से थोड़े दिन पहले ही 3 मई को 12 बजे से Amazon.in पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी यहाँ पर 15,000 रुपए की स्क्रीन-रिप्लेसमेंट सर्विस को फ्री में लांच ऑफर के तहत पेश किया है। It’s …

Imageकैसे करे अपने OnePlus TV को प्री-बुक और पायें 2 साल की एक्स्ट्रा वारंटी ऑफर

साल 2019 में OnePlus ने इंडियन मार्किट में स्मार्टफोन पेश करने के अलावा अपनी प्रीमियम स्मार्ट टीवी OnePlus Q1 सीरीज को लांच किया था। अब कंपनी एक और नए स्मार्टटीवी को लांच करने वाली है जिसकी ख़ास बात इसकी किफायती कीमत कही जा सकती है। आज कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्ट टीवी के लिए एक ऑफर …

Imageसस्ते OnePlus, Oppo, Realme प्रोडक्ट के नाम पर बड़ा खेल – दिल्ली में नकली सामान की फैक्ट्री का पर्दाफाश

नया फोन या ईयरबड्स खरीदते समय हम अक्सर कीमत और ऑफर देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन दिल्ली में हुई एक बड़ी कार्रवाई ने फिर याद दिला दिया है कि बाज़ार में हर “ब्रांडेड” दिखने वाली चीज़ असली नहीं होती। अगर कोई OnePlus, OPPO या Realme का सामान बहुत सस्ते में दे रहा है, तो …

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products