OnePlus Ace 6T का धमाका – 8300mAh बैटरी ने उड़ाए फ्लैगशिप फोनों के होश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने Ace 6T के चीन लॉन्च की तारीख जैसे ही कन्फर्म की, टेक कम्युनिटी में उत्साह बढ़ गया। ये फोन 3 दिसंबर को चीन में लॉन्च होगा। लेकिन इस फोन की असल खास बात कुछ और ही है। ये दुनिया का पहला फ्लैगशिप फोन होगा जिसमें 8300mAh की बैटरी होगी। साथ में मिलेगा 100W SuperVOOC फ़्लैश चार्ज।

दुनिया की पहली 8300mAh Glacier Battery

OnePlus चीन के हेड Louis Jie ने बैटरी को लेकर एक दिलचस्प तुलना की। उन्होंने कहा कि फोन की बैटरी लाइफ को सिर्फ नंबरों से नहीं, बल्कि असली यूसेज से समझा जाना चाहिए। उनके मुताबिक 8300mAh की Glacier Battery एक सबसे ऊंची चोटी जैसी है, और इसकी बैटरी लाइफ सबसे लंबी नदी। उनके अनुसार ये लगातार चलने वाली, भरोसेमंद और टिकाऊ होगी।

कंपनी के इंटरनल टेस्ट्स में यूज़र्स ने Ace 6T को नॉन-स्टॉप 7 घंटे गेमिंग के लिए चलाया और फिर भी चार्ज बचा मिला। कुछ लोग इसे इंटरनेशनल फ्लाइट पर ले गए, पूरे रास्ते वीडियो देखते रहे और लैंडिंग पर भी फोन बंद नहीं हुआ। कई यूज़र्स ने इसे सुबह से रात तक हैवी यूज़ में रखा और दिन खत्म होने पर भी बैटरी बाकी थी।

ये भी पढ़ें: Upcoming Smartphones in December: दिसंबर में होने वाला बड़ा धमाका

OnePlus में Ace 6T मिल सकते हैं ये फीचर

OnePlus Ace 6T की बैटरी इतनी एफिशिएंट इसलिए है क्योंकि इसे हाई-परफॉर्मेंस फोनों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट (3nm प्रोसेस) और ColorOS 16 इसे और ज्यादा पावर एफिशिएंट बनाते हैं।

Ace 6T पहला फोन है जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 मिलेगा और इसका 3.56 मिलियन AnTuTu स्कोर कंपनी पहले ही दिखा चुकी है। फोन काले (Flash Black), हरे (Phantom Green) और बैंगनी (Electric Purple) रंगों में आएगा। इसमें बड़ी फ्लैट AMOLED स्क्रीन, अल्ट्रा नैरो बेज़ेल, 165Hz रिफ्रेश रेट, नया शॉर्टकट की और ग्लास व फाइबरग्लास फिनिश भी मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy A57 रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं, 4 जहां रह गई कमी

Samsung की Galaxy A-सीरीज़ हर साल थोड़ा-थोड़ा बेहतर होती गई है, और नया Galaxy A57 5G उसी सिलसिले को आगे बढ़ाता हुआ लगता है। इस बार इसमें नया Exynos प्रोसेसर, पहले से पतला और हल्का डिज़ाइन, और साथ में IP68 रेटिंग दी गई है, जो इस सेगमेंट में इसे मज़बूत बनाती है। भारत में इसकी …

Imageचीन में लॉन्च हुआ OnePlus का 8300mAh बैटरी वाला फोन, इस नाम के साथ भारत में जल्द लेगा एंट्री

OnePlus ने चीन में अपना नया दमदार स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों को अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश की है। पूरी पूरी उम्मीद है कि यही मॉडल भारत में OnePlus 15R नाम से एंट्री कर सकता है, जिसके लॉन्च का टीज़र कंपनी …

ImageOPPO के अगले फ्लैगशिप फोन में बड़ी बैटरी का संकेत, नई लीक से खुलासा

OPPO आने वाले समय में अपनी बैटरी स्ट्रैटेजी को एक बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में दिख रहा है। चीन के टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, OPPO (जिसे उन्होंने “欧加” कहा है, यानी इसमें OnePlus भी शामिल हो सकता है) ने एक नए ड्यूल-सेल बैटरी सिस्टम के लिए ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर …

ImageOnePlus 15 लॉन्च: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7300mAh बैटरी के साथ कंपनी का अब तक का सबसे ताकतवर फोन

OnePlus ने आखिरकार अपना नया फ्लैगशिप OnePlus 15 चीन में लॉन्च कर दिया है। और सच कहें तो, इस बार कंपनी ने डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले तीनों ही जगहों पर कमाल किया है। कई लोगों ने ध्यान दिया होगा कि OnePlus ने 14 को स्किप किया और इसका कारण भी जानना चाहते होंगे। दरअसल, चीन …

ImageOnePlus Nord 6 रिव्यू: 9,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस

Nord सीरीज़ आमतौर पर एक सुरक्षित रास्ता अपनाती रही है, जिसमें आपको मज़बूत परफॉर्मेंस, स्मूद सॉफ्टवेयर और ऐसी कीमत जो फ्लैगशिप फोनों फोन्स से कम होती है, मिलती है, लेकिन अनुभव फिर भी प्रीमियम रहता है। Nord 5 भी इसी फॉर्मूले के करीब रहा, भले ही कुछ जगहों पर उसने थोड़ा सुरक्षित खेला हो। OnePlus …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products