150W चार्जिंग के साथ OnePlus ला रहा है एक और ज़बरदस्त फ़ोन; नाम, डिज़ाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm ने हाल ही में नया लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट और Snapdragon 8 Gen 1 का अपग्रेडेड वर्ज़न Snapdragon 8+ Gen 1 लॉन्च किया है। अब OnePlus जल्दी ही इस नए चिपसेट के साथ पहला स्मार्टफोन लेकर आ सकता है। इस स्मार्टफोन का नाम और नहीं बल्कि OnePlus 10T 5G है, जिसके बारे में हम काफी समय से सुनते आ रहे हैं। आज प्रचलित टिपस्टर योगेश ब्रार द्वारा इस स्मार्टफोन के रेंडर यानि तस्वीरें और कुछ फ़ीचर सामने आये हैं। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ 150W फ़ास्ट चार्जिंग, 120Hz OLED डिस्प्ले आने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

ये पढ़ें: आकर्षक है Nothing स्मार्टफोन का पहला लुक, ऐसा दिखता है ये ट्रांसपेरेंट फ़ोन

OnePlus 10 सीरीज़ में कंपनी साल के शुरुआत में ही OnePlus 10 Pro को लॉन्च कर चुकी है और अब OnePlus 10 5G और OnePlus 10T इसी सीरीज़ के दो नए डिवाइस है, जिनकी चर्चा ज़ोरों पर है, हालांकि कंपनी ने अभी कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है। 

OnePlus 10T 5G रेंडर 

प्रचलित टिपस्टर योगेश बरार ने इस स्मार्टफोन का पहला रेंडर तो साझा किया है, लेकिन साथ ही ये भी बताया है कि इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन जून 2022 के अंत तक की फाइनल होगा और जुलाई 2022 में इसका प्रोडक्शन या निर्माण शुरू हो जायेगा। इस रेंडर को आप नीचे देख सकते हैं कि ये काफी हद तक Oneplus 10 Pro जैसा ही। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इसमें Hassleblad की ब्रैंडिंग नज़र नहीं आ रही है, जो कि कुछ समय से OnePlus के सभी प्रीमियम स्मार्टफोनों में आती रही है। 

इसके अलावा तस्वीर में कहीं भी OnePlus का अलर्ट स्लाइडर भी नहीं दिख रहा है। सामने काफी पतले बेज़ेलों के साथ स्क्रीन है और उसमें ऊपर बीच में पंच-होल कटआउट मौजूद है। 

OnePlus 10T स्पेसिफिकेशन 

योगेश ब्रार के अनुसार इस स्मार्टफोन में Sony IMX766 सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा आएंगे। इसमें भी आपको सेल्फी के लिए 16MP का ही फ्रंट कैमरा दिया जायेगा। साथ ही इसमें 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। 

ये पढ़ें: iPhone 11, iPhone 12 और iPhone 13 पर यहां मिल रहा है भारी डिस्काउंट  

फ़ोन में 6.7-इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। इसके अलावा फ़ोन में 12GB तक की LPDDR5 रैम और 256GB तक की स्टोरेज आएगी। लेटेस्ट Android वर्ज़न यानि Android 12 के साथ इसमें Oxygen OS 12 सॉफ्टवेयर आपको मिलने वाला है। 

source

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Image150W चार्जिंग और Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ भारत में OnePlus 10T लॉन्च हुआ

आज OnePlus का बहु-चर्चित फ़ोन OnePlus 10T लॉन्च हो गया है। फ़ोन को Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फ़ोन में 150W चार्जिंग, नेक्स्ट जनरेशन 3D कूलिंग 2.0 टेक्नोलॉजी जैसे फ़ीचर भी हैं, जिनके साथ ये फ़ोन कंपनी के अनुसार OnePlus 10 Pro से लगभग 30% बेहतर परफॉरमेंस देता है। …

ImageOnePlus 10T के बाद कंपनी ने लॉन्च किया बजट फ़ोन, कीमत 12,000 से भी कम

OnePlus को अभी अपना प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 10T लॉन्च किये बस दो ही दिन हुए हैं और कंपनी ने आज Nord सीरीज़ में चुपचाप एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम OnePlus Nord N20 SE है और ये कंपनी की तरफ से पहला इतना सस्ता फ़ोन है। इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products