OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की लॉन्च डेट और कीमतें लीक, इस दिन हो सकता है धमाकेदार लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने हाल ही में जहां अपने फ्लैगशिप 13s को पेश किया है, वहीं अब कंपनी का ध्यान मिड-रेंज सेगमेंट की तरफ है। हाल ही में सामने आये ताज़ा लीक की मानें तो, OnePlus अपने दो नए फोन OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 को 8 जुलाई को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर सकती है। यही तारीख इसके भारतीय बाज़ार में आने की भी मानी जा रही है।

इन दोनों फोनों को लेकर जो बातें सामने आई हैं, वो काफी दिलचस्प हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, Nord 5 में 6.7 नहीं, बल्कि 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर आने की सम्भावना है, जो लगभग Snapdragon 8 Gen 3 जैसा ही परफॉर्म करता है। साथ में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: अपने iPhone पर पाएं iOS 26 का शानदार ‘लिक्विड डिज़ाइन’ – ऐसे करें इंस्टॉल

बैटरी की बात करें तो Nord 5 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। लेकिन कैमरा सेटअप अब भी Nord 4 जैसा ही रह सकता है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 16MP सेल्फी कैमरा शामिल हैं।

वहीं OnePlus Nord CE 5 थोड़ा कम पावरफुल लेकिन एक अच्छा फोन लग रहा है। इसमें 6.7-इंच की AMOLED स्क्रीन, Dimensity 8350 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। बैटरी के मामले में CE 5 भी पीछे नहीं है, इसमें 7,100mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

कीमत की बात करें तो Nord 5 की कीमत भारत में ₹30,000 से ₹35,000 के बीच होने का अंदेशा है, जबकि Nord CE 5 ₹25,000 के आसपास लॉन्च हो सकता है।

ये पढ़ें: जून 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In June 2025

अब देखना ये है कि 8 जुलाई को OnePlus अपने इन मिड-रेंज फोनों के साथ क्या धमाका करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageOnePlus Nord 6 लॉन्च डेट कन्फर्म – 9000mAh बैटरी, 165FPS गेमिंग क्या सबको करेंगे आकर्षित

CEO के इस्तीफे और ग्लोबल रीस्ट्रक्चरिंग के बीच, OnePlus भारत में Nord 6 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस कन्फर्म कर दिए हैं, जो कागज़ पर काफी दमदार नज़र आते हैं। अप्रैल 2026 लॉन्च से पहले, हमने इस स्मार्टफोन का एक पूरा राउंडअप तैयार किया …

ImageOnePlus Nord 6 जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोन

OnePlus का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6, जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में ये फोन UAE की TDRA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके बाद इसकी चर्चा तेज़ हुई और इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। इससे पहले OnePlus Nord 6 को मलेशिया की SIRIM साइट पर …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageOnePlus Turbo 6 Series की एंट्री तय, Nord 6 बनकर भारत में हो सकता है लॉन्च

OnePlus पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। कंपनी ने पहले OnePlus 15 लॉन्च किया। फिर OnePlus 15R मार्केट में उतारा गया। अब OnePlus ने एक नई सीरीज़ की पुष्टि कर दी है। कंपनी जल्द ही OnePlus Turbo 6 series लॉन्च करने वाली है, जिसमें Turbo 6 और Turbo 6V शामिल होंगे। …

Discuss

Be the first to leave a comment.