OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 जुलाई में हो सकते हैं लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स और कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 13s के बाद कंपनी अब अगले महीने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ताज़ा लीक और रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 को भारत में जुलाई 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही फोन भारतीय ग्राहकों के लिए काफी खास होने वाले हैं। इन्हें कंपनी OLED डिस्प्ले, Dimensity 9400e प्रोसेसर और दमदार बैटरी के साथ पेश कर सकती है।

ये पढ़ें: जून 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In June 2025

OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशन (संभावित)

Nord 5 को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार इसमें 6.77-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, इसमें MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर, 6,650mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर शामिल हो सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो, इसमें 50MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा आने की उम्मीद है। ये फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और स्टीरियो स्पीकर से लैस हो सकता है। इसकी संभावित कीमत ₹30,000 के आसपास हो सकती है।

OnePlus Nord 5 और Nord CE 5

OnePlus Nord CE 5 स्पेसिफिकेशन (संभावित)

वहीँ OnePlus Nord CE 5 को भी BIS और TDRA सर्टिफिकेशन मिल चुका है और उम्मीद है कि ये Nord 5 के साथ दस्तक दे। इसमें भी 6.7-इंच की डिस्प्ले है, लेकिन ये फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आ सकती है और इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। ये फोन Dimensity 8350 चिपसेट के साथ आने की संभावना है। साथ ही 50MP Sony LYT600 या IMX882 प्राइमरी कैमरा और 7,100mAh की बड़ी बैटरी इसमें देखने को मिल सकती है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा।

ये पढ़ें: कंपनी का एलान! Nothing Phone (3) मिल सकता है फ्री में, बस करना होगा ये

क्या जुलाई में OnePlus मिड-रेंज मार्केट में मचाएगा धमाल?

अगर ये दोनों फोन जुलाई में लॉन्च होते हैं, तो मिड-रेंज सेगमेंट में OnePlus की वापसी ज़बरदस्त होगी। बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले जैसे फीचरों को देखते हुए, Nord 5 और Nord CE 5 यूज़र्स को मिड-रेंज में एक प्रीमियम अनुभव दे सकते हैं।

अब बस इंतजार है आधिकारिक लॉन्च डेट और पुष्टि की गई कीमतों का।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। कीमत और उपलब्धता 4GB + 64GB वेरिएंट की MOP …

ImageOnePlus Nord 5 और Nord CE 5 भारत में लॉन्च: जानें कीमत, फीचर्स और दमदार AI टूल्स

OnePlus ने भारत में अपनी नई Nord सीरीज़ के दो स्मार्टफोन – OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन Android 15, दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट AI फीचरओं से लैस हैं। Nord 5 को जहां प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में Snapdragon 8s Gen 3 के साथ उतरा गया है, वहीं …

Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageOnePlus Nord 6 को लेकर बड़ा ट्विस्ट: लॉन्च टला, लेकिन एंट्री अब होगी और दमदार

OnePlus की Nord सीरीज़ हमेशा से उन यूज़र्स के बीच पॉपुलर रही है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस को थोड़े कम बजट में चाहते हैं। अब इसी सीरीज़ का अगला फोन OnePlus Nord 6 एक बार फिर चर्चा में है। वजह है, इसका लॉन्च टलना और साथ ही यूरोप की सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई देना। Nord 5 …

Discuss

Be the first to leave a comment.