OnePlus के फोल्डेबल फ़ोन का इंतज़ार करने वालों के लिए बुरी ख़बर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी कुछ ही समय पहले OnePlus ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के नाम की पुष्टि की थी और साथ ही ये खबर आयी थी कि OnePlus Open 29 अगस्त को लॉन्च किया जायेगा। लेकिन अब एक टिपस्टर का कहना है कि इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च में कंपनी कुछ देरी कर सकती है। OnePlus का ये पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। टिपस्टर Max Jambor के अनुसार, इसके लॉन्च में देरी का मुख्य कारण है, डिस्प्ले के प्रोडक्शन में कुछ बदलाव का होना।

ये पढ़ें: OnePlus ने बताया अपने फोल्डेबल फ़ोन का नाम; Samsung और Google के फोल्डेबल फोनों को देगा टक्कर

पहले प्रचलित टिपस्टर Max Jambor ने ही अपने ट्वीट में बताया था कि OnePlus Open 29 अगस्त को लॉन्च होगा। अब इन्होंने एक नया ट्वीट जारी किया है, जिसके अनुसार OnePlus के पहले फोल्डेबल फ़ोन के लॉन्च में थोड़ा समय और लगेगा। इनके अनुसार, इस देरी का कारण ये है कि कंपनी पहले इस फोल्डेबल फ़ोन में BOE पैनल का इस्तेमाल करने वाली थी, लेकिन अब अचानक कंपनी अपने पहले फोल्डेबल के लिए Samsung डिस्प्ले चाहती है।

हालांकि कंपनी कि तरफ से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन Max Jambor के ट्वीट को देखते हुए अब यही लगता है कि हमें OnePlus Open के लिए थोड़ा इंतज़ार और करना होगा।

OnePlus Open स्पेसिफिकेशन (सम्भावित)

कोम्पन्य का ये फोल्डेबल फ़ोन Snapdragon 8 Gen 2 के साथ विश्व स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 16GB की रैम और 512GB तक की स्टोरेज आने के आसार हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में बाहर की तरफ 6.3-इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले आ सकती है और इसकी मुख्य स्क्रीन जो आपको फ़ोन “Open” करने पर नज़र आएगी, वो 7.8-इंच की AMOLED स्क्रीन हो सकती है, जिसमें 2K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने के आसार हैं। वहीँ कवर डिस्प्ले आपको फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन एयर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 5 vs Galaxy Z Fold 4: कौन सा फ़ोन देगा बेहतरीन फोल्डेबल का अनुभव?

रिपोर्टों की मानें तो, OnePlus Open में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा, अल्ट्रा लेंस 48MP का होगा और तीसरा 32MP का पेरिस्कोप लेंस आने के आसार हैं। साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको दोनों डिस्प्ले पर 32MP के फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

ये OnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन है, लेकिन आसार हैं कि ये चीन में आने वाले Oppo Find N3 का ही रिब्रांडेड ग्लोबल वर्ज़न भी हो सकता है। OnePlus का ये नया फोल्डेबल इस साल बाज़ार में Samsung Galaxy Z Fold 5, Google Pixel Fold और Vivo X Fold 2 जैसे स्मार्टफोनों को टक्कर देगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageOnePlus ला रहा है अपना फर्स्ट एवर Foldable स्मार्टफोन, इस ही साल हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

OnePlus जल्द ही अपने OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus स्मार्टफोन्स के साथ-साथ, इस साल कई सारे नए डिवाइस भी लॉन्च करेगा, जैसा OnePlus कीबोर्ड और OnePlus Pad इत्यादि। अभी हाल ही में टिपस्टर मुकुल शर्मा ने OnePlus foldable स्मार्टफोन को लेकर टीज़ किया है। टिपस्टर …

ImageOnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन 29 अगस्त को होगा लॉन्च; नाम भी आया सामने

पिछले महीने, हमने SmartPrix पर आपको OnePlus Fold का एक्सक्लूसिव लुक दिखाया और बताया कि OnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन जल्दी ही दुनिया के सामने पेश किया जायेगा। अब OnePlus ने खुद घोषणा की है कि OnePlus Fold अगस्त के आखिर में विश्व स्तर पर लॉन्च किया जायेगा और इसके लिए कंपनी न्यूयॉर्क में एक …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

ImageInstagram का नया फीचर: अब पोस्ट के बाद भी comment बदल सकेंगे

Instagram ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जो रोज़ ऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। अब यूज़र्स और क्रिएटर अपने पोस्ट किए गए कमेंट को एडिट कर सकते हैं, यानि अगर आपसे कोई typo हो गया या कुछ बदलना है, तो उसे बाद में ठीक किया जा …

Discuss

Be the first to leave a comment.