OnePlus Watch के डिजाईन पेटेंट से जुडी जानकारी आई सामने, हो सकते है ख़ास फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपनी स्मार्टवाच पर पिछले कुछ महीनों से काम कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में OnePlus Band को लॉन्च किया है। अब कंपनी OnePlus Watch भी लॉन्च करने की तैयारी में ही। इस स्मार्ट वॉच के बारे में पिछले कुछ समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। अब इस स्मार्ट वॉच के पेटेंट को जर्मनी की एक वेबसाइट और ट्रेडमार्क साइट पर स्पॉट किया गया है।

OnePlus Watch से जुडी जानकारी

कंपनी द्वारा फाइल किए गए पेटेंट पर नजर डालें तो इस दो डिजाइन में पेटेंट कराया गया है। दोनों ही स्मार्ट वॉच के स्ट्रैप्स में अंतर देखा जा सकता है। इनमें से एक स्मार्टवॉच स्पोर्ट बैंड की तरह दिख रहा है जिसमें सिलिकॉन का स्ट्रैप दिया जा सकता है। इसका लुक Apple Watch की तरह ही हो सकता है। इसमें सर्कुलर डायल देखने को मिला है। साथ ही, इसके डायल के राइट साइड में दो बटन्स दिए गए हैं।

वहीं, OnePlus Watch के दूसरे मॉडल का लुक क्लासिक वॉच बैंड की तरह दिख रहा है। इसमें लेदर का स्ट्रैप दिया जा सकता है। इसका लुक और डिजाइन अलग तरह का हो सकता है। हालांकि इसमें भी सर्कुलर डिजाइन वाला डायल देखने को मिलता है और दाहिने साइड में दो बटन्स भी देखने को मिलते हैं। इसका लुक काफी हद तक Oppo Watch की तरह हो सकता है।

OnePlus Watch के पहले जो लीक्स सामने आए हैं उसमें इसके कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी रिवील हुई थी। इसमें बेसिक हेल्थ सेंसर जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम (Heart Rate Sensor), एक्टिविटी ट्रैकर (Activity Tracker), स्लीप ट्रैकर (Sleep Tracker) जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। यह स्मार्ट वॉच Google के Wear OS पर आधारित OxygenOS के साथ आ सकता है।

Smart Watch के प्रोसेसर की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 4100 SoC के साथ आ सकता है। इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कर्व्ड (Curved) पैनल देखने को मिल सकता है। OnePlus Watch की कीमत 20,000 रुपये के करीब हो सकती है। इसके लॉन्च डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि इसे OnePlus 9 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageOnePlus Watch होगी वनप्लस 9 सीरीज के साथ 23 मार्च को लांच

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने इंडिया में अपनी नयी सीरीज OnePlus 9 सीरीज को 23 मार्च के लिए लांच करने की जानकारी हाल ही में शेयर की है। अब कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर यह भी कंफर्म कर दिया है कि ग्राहकों के लिए नई Smartwatch यानी वनप्लस वॉच भी लॉन्च की …

ImageOnePlus 10 Pro+ के डिज़ाइन पेटेंट लीक हुए

OnePlus 10 Pro लॉन्च हो चुका है और अब लगातार इस सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन की खबरें / लीक आने लगी हैं। इस दूसरे स्मार्टफोन को कुछ रिपोर्ट OnePlus 10 Pro+ का नाम दे रही हैं, वहीँ अन्य लीकों में इसे OnePlus 10 Ultra के नाम से पेश किया जा रहा है। पिछले ही हफ्ते ये …

ImageOnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 7,500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले, क्या गेमर्स के लिए नया हथियार?

OnePlus की T-सीरीज़ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही OnePlus 15T को पेश कर सकती है, जिसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में एक अहम एंट्री माना जा रहा है। कम्युनिटी लीड द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद इस डिवाइस के डेब्यू की चर्चा तेज़ हो गई है। ये …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.