OnePlus ने लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला फोन, कीमत देखकर आप भी चौंक जाएंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने चीन में अपनी नई Turbo 6 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल हैं। इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की विशाल बैटरी है, जो अब तक के कमर्शियल स्मार्टफोनों में आने वालो सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है।

इसके साथ ही कंपनी ने नए प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मज़बूत ड्यूरेबिलिटी पर खास फोकस किया है। फिलहाल इन फोन्स के भारत आने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इन्हें आगे चलकर भारत में OnePlus Nord 6 सीरीज़ के स्मार्टफोनों के रूप में पेश किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: OnePlus 15T को लेकर बड़ा इशारा, क्या बैटरी और डिस्प्ले में होगा तगड़ा अपग्रेड?

OnePlus Turbo 6 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

OnePlus Turbo 6 सीरीज़ में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Turbo 6 में 165Hz, जबकि Turbo 6V में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। दोनों फोन PWM और DC डिमिंग को भी सपोर्ट करते हैं।

परफॉर्मेंस की बात करें तो, OnePlus Turbo 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मौजूद है। वहीँ Turbo 6V के यूज़र्स को Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ थोड़ी बेसिक परफॉरमेंस मिलेगी।

Turbo 6 में 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS स्टोरेज का सपोर्ट है, वहीं Turbo 6V में 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है।

दोनों स्मार्टफोनों की सबसे बड़ी ताकत इनकी 9000mAh की बैटरी है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मज़बूती के लिए इन्हें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।

कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 2MP सेकेंडरी सेंसर और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं और NFC सपोर्ट भी आपको इनमें मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Razr Fold के साथ Motorola की बड़ी एंट्री, अब फ्लिप नहीं बुक-स्टाइल डिज़ाइन

Screenshot

OnePlus Turbo 6 सीरीज़ की कीमत

चीन में OnePlus Turbo 6 की शुरुआती कीमत लगभग CNY 2,099 (करीब ₹27,000) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब ₹37,000 तक जाती है। वहीं OnePlus Turbo 6V की कीमत CNY 1,699 (करीब ₹21,000) से शुरू होती है।

अगर OnePlus इस सीरीज़ को भारत में Nord 6 लाइनअप के तौर पर लॉन्च करता है, तो बड़ी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और हाई ड्यूरेबिलिटी के साथ यह मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

Image7000mAh बैटरी और Sony कैमरा वाला नया Motorola फोन लॉन्च, फीचर्स व कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो लंबी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद कैमरा चाहते हैं। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का कहना है कि एक बार …

ImageiQOO Z11x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी वाला फोन, जो शायद चार्जर की टेंशन खत्म कर दे

अगर आपका फोन अक्सर शाम तक पहुंचते-पहुंचते 10–15% बैटरी पर पहुंच जाता है और आप चार्जर ढूंढने लगते हैं, तो iQOO का नया फोन शायद उसी परेशानी का हल बनने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने भारत में iQOO Z11x 5G लॉन्च किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7200mAh बैटरी। इतनी …

ImageSamsung का नया 5G फोन लॉन्च: 6000mAh बैटरी, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, लेकिन हाई-एंड फीचर्स की तलाश में नहीं हैं। Galaxy A07 5G को 5 फरवरी को भारत …

ImageRealme P3 Lite 5G लॉन्च डेट कन्फर्म, इतनी स्लिम बॉडी में 6000mAh बैटरी देखकर चौंक जाएंगे आप

Realme अपनी P3 सीरीज़ में नया फोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने नए Realme P3 Lite 5G स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। ये फोन 13 सितंबर को पेश किया जाएगा और कंपनी का दावा है कि ये 10,000 से कम में 6000mAh बैटरी के साथ सबसे पतला फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products