सावधान ! SBI और HDFC ग्राहकों के पास अगर आ रहे हैं ये मैसेज, तो अकाउंट से रकम हो सकती है गायब

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

डिजिटल बैंकिंग ने लोगों को काफी सुविधा तो दी है, लेकिन साथ ही ऑनलाइन स्कैम या घोटालों में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। ऑनलाइन स्कैम करने वाले, कभी PhonePe, Paytm जैसे ऐप्स से या कभी अन्य तरीकों से लोगों की बैंक डिटेल व अन्य जानकारी हासिल करके, उन्हें ठग रहे हैं। पिछले कुछ समय से ये SBI और HDFC के ग्राहकों को भी काफी ज़्यादा नकली या फ्रॉड मैसेज आ रहे हैं, जो देखने में बिलकुल ऐसे लगते हैं, जैसे बैंक द्वारा आये हैं। पिछले दो हफ़्तों में ये सिलसिला और भी बढ़ गया है और इन बैंकों के ग्राहकों के पास ऑनलाइन स्कैमर्स द्वारा PAN नंबर या बैंक अकाउंट की डिटेल अपडेट करने के लिए मैसेज जाते हैं।

ये पढ़ें: PAN Card बनाने के लिए इस तरह करें ऑनलाइन अप्लाई

बैंक के ग्राहकों को किस तरह के फ्रॉड मैसेज द्वारा ठगा जा रहा है

ख़ासतौर से SBI और HDFC के ग्राहकों ने अपनी शिकायतें Twitter पर शेयर की हैं। इनमें लोगों को अलग अलग तरह के कई फ्रॉड मैसेज मिले हैं, जैसे “आपका HDFC नेटबैंकिंग अकाउंट आज ससपेंड होने वाला है, पैन कार्ड नंबर अपडेट करें”, “प्रिय ग्राहक, आपका HDFC अकाउंट ब्लॉक हो गया है, पैन नंबर अपडेट करके, फिर चालू करें”, “SBI ग्राहक, आपका SBI Yono अकाउंट होल्ड पर है, नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके, अपडेट करें”, इत्यादि।

ये मैसेज ठीक वैसे ही लगते हैं, जैसे बैंक वालों की तरफ से आये हैं। इस तरह के मैसेज मिलने पर, अकाउंट बंद या ब्लॉक हो जाने के डर से, लोग अक्सर लिंक पर सीधे क्लिक करके, पैन नंबर और बैंक अकाउंट की पूरी जानकारी भर देते हैं और ठगों के पास आपकी पूरी जानकारी पहुँच जाती है और वो आसानी से सीधे-सीधे आपके अकाउंट से पैसे चोरी कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Snapdragon 7+ Gen 2 हुआ लॉन्च, इन दो स्मार्टफोनों में जल्दी ही आएगा नज़र

अगर आप हड़बड़ी न करके, थोड़े ध्यान से इन मैसेजों को पढ़ोगे, और नीचे दिए लिंक पर गौर करोगे तो आपको समझ आएगा कि ये बैंक से नहीं है। दिए गए किसी भी लिंक में बैंक का नाम या आधिकारिक वेबसाइट का लिंक नहीं है। ये कोई फ्रॉड लिंक है, जिसके द्वारा ग्राहकों को ठगने की कोशिश की जा रही है। साथ ही हमें ध्यान रखना चाहिए कि बैंकों से हमें कई बार मैसेज आते हैं कि अपने OTP, पासवर्ड, पैन नंबर, इत्यादि कहीं भी शेयर ना करें। तो हमें यहां ध्यान देना होगा कि हमें डिजिटल बैंकिंग का फायदा होगा, नुकसान नहीं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

Imageएक मिस कॉल या ऐप द्वारा इस तरह SBI बैंक ग्राहक अपने स्मार्टफोन पर निकाल सकते हैं SBI मिनी स्टेटमेंट

डिजिटल पेमेंट एप्लीकेशन का उपयोग अब बहुत अधिक मात्रा में हो रहा है। इसका श्रेय काफी हद ताज टेक्नोलॉजी को जाता है और बाकी कोरोना को, क्योंकि लोग अब कैश में पेमेंट देने से डरने लगे हैं। ऐसे में जब साड़ी ट्रांसैक्शन सिर्फ एक स्मार्टफोन से हो रही हैं, तो अपने बैंक अकाउंट की मिनी …

Imageभारत में साइबर क्राइम की शिकायत कैसे दर्ज कराएं

भारत में इंटरनेट अब केवल मनोरंजन का एक साधन नहीं है, जिस पर आप केवल फिल्में देखें या सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें। बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के साथ, लोगों के जीवन में इंटरनेट एक सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सर्विस है, जिसके साथ हम बच्चों के स्कूल की फीस से लेकर बिजली, गैस …

Imageगर्मी की छुट्टियों में बच्चों को क्या दिखाएं? ये फिल्में देंगी मज़ा भी और सीख भी

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के पास समय भी ज़्यादा होता है और स्क्रीन देखने की जिद भी। ऐसे में अगर उन्हें सिर्फ साधारण कार्टून या शार्ट वीडियो दिखाने के बजाय ऐसी फिल्में दिखाई जाएं, जिनमें कहानी भी अच्छी हो और सीख भी मिले, तो छुट्टियां ज़्यादा बेहतर बन सकती हैं। अच्छी बात यह है …

ImageTelegram बैन के पीछे WhatsApp का हाथ? – भड़के Durov ने Reliance-Meta पर लगाया आरोप, बैन न खुला तो ये हैं बेस्ट विकल्प

अगर आप उन करोड़ों लोगों में हैं जिनकी सुबह की शुरुआत Telegram खोलने से होती है, तो पिछले कुछ दिनों से आपको झटका लगा होगा, क्योंकि भारत में Telegram फिलहाल बंद है। सरकार ने 16 जून से 22 जून की मध्यरात्रि तक इस मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगाई है, और वजह है 21 जून …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products