Oppo F11 Pro का Marvel Avenger Limited Edition हुआ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज इंडिया में अभी तक की सबसे ज्यादा इन्तजार की जाने वाली मूवी Avenger-Endgame आपके पास के सिनेमा घरो में आज रिलीज़ हो गयी है। इस मूवी के साथ ही Oppo ने 24 अप्रैल को चीन में और आज इंडिया में Oppo F11 Pro के Avenger Endgame Limited Edition को लांच कर दिया है। डिवाइस के स्पेसिफिकेशन पूरी तराह से सामान्य वर्जन जैसे ही है बस यहाँ पर एक्स्ट्रा स्टोरेज के साथ बेहतर डिजाईन देखने को मिलता है। इस डिवाइस के साथ आपको कुछ एवेंजर एक्सेसरीज भी दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Oppo F11 Pro का क्विक रिव्यु: किफायती कीमत में पॉप-अप कैमरा

Oppo F11 Pro Avenger Edition के फीचर

Oppo F11 Pro अभी के लिए सबसे किफायती पॉप-अप कैमरा फ़ोनों में से एक है। पिछले महीने लांच किये गये Oppo F11 Pro को थंडर ब्लैक और औरोरा ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ 24,990 रुपए की कीमत में लांच किया गया था। अब कंपनी Marvel Studios के साथ पार्टनरशिप के तहत इसका पेश होगा जिसके पीछे की तरफ आपको Avenger का “A” लोगो दिखाई देगा। इसके अलावा डिवाइस का पॉवर बटन भी रेड कलर में दिया जायेगा।

डिवाइस में आपको सामने की तरफ 6.53-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ पेश की गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर MediaTek P70 ओक्टा-कोर चिपसेट देखने को मिलती है। Oppo F11 Pro Avenger Edition में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर 5MP के डेप्थ सेंसर के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सामने की तरफ पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहाँ पर आपको सुपर नाईट मोड भी दिया गया है जो बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी में काफी सहायक है। इसके साथ रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलता है।

सॉफ्टवेयर के लिए आपको यहाँ एंड्राइड 9.0 पाई आधारित Color OS 6.0 दिया गया है। डिवाइस में दी गयी हाइपर-बूस्ट टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन लांच टाइम में काफी कटौती करती है और परफॉरमेंस को भी बेहतर बनाती है। अन्य फीचर के तहत यहाँ 3.5mm हैडफ़ोन जैक, 20W VOOC 3.0 चार्जिंग वाली 4000mAh की बैटरी दी गयी है।

Oppo F11 Pro Avenger Edition की कीमत

भारतीय बाज़ार में 26 अप्रैल को फिल्म रिलीज़ के साथ ही पेश किया गया है। डिवाइस की कीमत की बात करे तो यह 27,990 रुपए की कीमत में 2 मई से Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइसों से जुडी अन्य अपडेट के लिए पढ़ते रहे Smartprix न्यूज़!!!

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageOppo F11 Pro का Marvel Avengers लिमिटेड एडिशन 26 अप्रैल को होगा इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने हाल ही में Marvel Studious के साथ पार्टनरशिप की घोषणा करके Oppo F11 Pro के Marvel Avengers स्पेशल एडिशन को लांच करने की तैयारी की है। Oppo India ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट भी किए है की जल्द ही Oppo F11 Pro का Limited Avenger Edtion जल्द ही लांच किया जायेगा। Enjoy …

ImageOppo F11 Pro का Marvel Avenger Edition होगा 24 अप्रैल को लांच

Oppo F11 Pro अभी के लिए सबसे किफायती पॉप-अप कैमरा फ़ोनों में से एक है। पिछले महीने लांच किये गये Oppo F11 Pro को थंडर ब्लैक और औरोरा ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ 24,990 रुपए की कीमत में लांच किया गया था। अब कंपनी Marvel Studios के साथ पार्टनरशिप के तहत इसका एक लिमिटेड एडिशन …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.