Samsung Galaxy Flip 6 और Moto Razr को धूल चटाने के इरादे से OPPO Find N5 जल्द हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO काफी समय से अपने आगामी फोल्डेबल फोन OPPO Find N5 पर काम कर रहा है, और इसे सोशल मीडिया के माध्यम से टीज भी किया जा रहा है, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी साझा कर दी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OpenAI लॉन्च करने वाला है एडवांस्ड AI डिवाइस, सभी स्मार्टफोन्स की हो जाएगी छुट्टी

OPPO Find N5 लॉन्च टाइमलाइन

OPPO ने आधिकारिक तौर पर एक Weibo पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार कंपनी इस फोन को अगले दो सप्ताह में लॉन्च करने वाली है। फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी द्वारा भारत में इसके लॉन्च होने की कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ऐसा होता है, तो जल्द ही इससे संबंधित जानकारी सामने आने की उम्मीद की जा सकती है।

इस पोस्ट के बाद ये उम्मीद की जकड़ी है, कि कंपनी इस फोन को 19 से 21 फरवरी के बीच लॉन्च कर सकती है। ये कंपनी का अभी तक का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन होने वाला है, जिसका साइज फोल्ड होने पर 9.2mm और ओपन होने पर एक साइड 4mm होगा। ये अभी तक का दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन हो सकता है।

OPPO Find N5 फीचर्स

लीक्स के अनुसार इस फोन में 8 इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन 7-कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट को शामिल किया जा सकता है, और ये ColorOS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

फोन में 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल (3X) पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन 5,700mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है, और 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

फोन में IPX6, IPX8, और IPX9 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है, इसके अतिरिक्त एक साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसमें एक नए वाइट एडिशन को भी शामिल किया जा सकता है।

ये पढ़ें: ऐसे पता करें चार्जर असली है या नकली, नहीं तो फोन खराब होने और फूटने का खतरा बना रहेगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Fold 7 Vs Fold 6: नया Fold ज़बरदस्त है या सिर्फ महंगा अपग्रेड?

Samsung ने अपने नए फोल्डेबल Galaxy Z Fold 7 को भारत में लॉन्च कर दिया है और इसकी एंट्री ने फोल्डेबल फोन के फैंस को एक बार फिर उत्साहित कर दिया है। इसमें कई छोटे छोटे बदलावों के साथ एक बड़ा बदलाव साइज़ को लेकर आया है, लेकिन साथ ही इसकी कीमतों में भी इज़ाफ़ा …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 7 लॉन्च, साथ में सस्ता Flip 7 FE: Samsung ने फोल्डेबल को बना दिया हर किसी का सपना

Samsung ने Galaxy Unpacked 2025 में Z Fold 7 के साथ अन्य दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन – Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE से भी पर्दा उठा लिया है। एक ओर जहां Flip 7 को प्रीमियम फोल्डेबल की दुनिया में और ज्यादा पॉलिश किया गया है, वहीं Flip 7 FE को …

ImageSamsung Galaxy M36 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीज़र में दिखा दमदार लुक और AI फीचर्स

Samsung अपनी Galaxy M-सीरीज़ में भारतीय बाज़ार में जल्द ही अपना नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हम बात कर रहे हैं, Galaxy M36 5G की। इसकी अफवाहें और चर्चा तो काफी समय से हो रही थी, लेकिन आज Amazon द्वारा इसका पहला टीज़र सामने आया है। ये डिवाइस दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि …

Image9 जुलाई को धूम मचाएंगे Samsung के ये खास फोन्स, प्री बुकिंग पर मिल रहे इतने हजार के फायदें

Samsung अपने आगामी फोल्डेबल फोन्स Galaxy Z Flip 7 सीरीज और Galaxy Z Fold 7 को लॉन्च करने की लगभग पूरी तैयारी कर चुका है। इन फोन्स से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इनके लॉन्च की घोषणा भी कर दी है, इतना ही …

ImageSamsung के ये दो फोल्डेबल फोन जल्द होंगे लॉन्च, तारीख और फीचर्स हुए लीक

Samsung काफी समय से अपने दो नए फोल्डेबल फोन्स Samsung Galaxy Z Fold 7 और Samsung Galaxy Z Flip 7 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। इन दोनों फोन्स से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में दोनों फोन की लॉन्च टाईमलाईन और वैन्यू से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products