Samsung Galaxy Z Flip 7 लॉन्च, साथ में सस्ता Flip 7 FE: Samsung ने फोल्डेबल को बना दिया हर किसी का सपना

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने Galaxy Unpacked 2025 में Z Fold 7 के साथ अन्य दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन – Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE से भी पर्दा उठा लिया है। एक ओर जहां Flip 7 को प्रीमियम फोल्डेबल की दुनिया में और ज्यादा पॉलिश किया गया है, वहीं Flip 7 FE को यही फोल्डेबल एक्सपीरियंस को ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने के मकसद से कुछ कम दाम में पेश किया गया है। आइये इनकी खासियतों और भारत में इनकी कीमतों पर थोड़ी चर्चा करते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च: 8-इंच की बड़ी स्क्रीन, 200MP कैमरा और सिक्कों जितना पतला

Galaxy Z Flip 7 Specifications

Galaxy Z Flip 7 की सबसे बड़ी खासियत है इसकी नयी 4.1-इंच की FlexWindow, जो अब edge-to-edge डिज़ाइन में आयी है। इस कवर स्क्रीन पर अब आप मेसेज पढ़ सकते हैं, रिप्लाई कर सकते हैं, और सेल्फीज़ भी ले सकते हैं – वो भी बिना फोन खोले। ये स्क्रीन 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आयी है। वहीँ अंदर आपको मिलती है 6.9-इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले।

Samsung Galaxy Z Flip 7

Flip 7 में Samsung का नया Exynos 2500 डेका-कोर 3nm प्रोसेसर है, जो CPU, GPU और NPU के मामले में Flip 6 से काफी फ़ास्ट है। इसमें पहली बार Flip सीरीज़ में Samsung DeX सपोर्ट भी मिल रहा है, जिससे आप अपने फोन को अगर किसी बाहरी डिस्प्ले से जोड़ दें, तो वो इसे एक मिनी कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिज़ाइन की बात करें तो, बाहरी स्क्रीन बड़ी कर दी गयी है, साथ ही फोन का वज़न मात्र 188 ग्राम है और फोल्ड होने पर मोटाई है – 13.7mm, यानि ये अब तक का सबसे पतला Galaxy Flip है।

कैमरा सेटअप में भी इस बार काफी सुधार देखने को मिला है। पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर है, जिसमें अब और बेहतर Nightography और 10-बिट HDR वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है। FlexCam के ज़रिए सेल्फी लेना भी अब और आसान हो गया है। इसमें Dual Preview, Real-Time Filters और Zoom Slider जैसे फीचर भी मौजूद हैं।

AI की बात करें तो One UI 8 पर चलने वाला ये फोन अब Galaxy AI के साथ काफी स्मार्ट है। Gemini Live को यूज़र्स अब FlexWindow से सीधे एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा Now Bar और Now Brief जैसे फीचर्स आपको रियल टाइम अपडेट्स और पर्सनलाइज्ड अलर्ट्स देते हैं।

ये पढ़ें: Best Value for Money Phones 2025 कौन से हैं? यहां जानिए पूरी लिस्ट

Flip 7 FE स्पेसिफिकेशन

अब बात करें Galaxy Z Flip 7 FE की, तो ये फोन उन यूज़र्स के लिए है जो फोल्डेबल एक्सपीरियंस चाहते हैं लेकिन थोड़े कम बजट में। इस फोन में आपको वही 50MP FlexCam सेटअप और 6.7-इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगी, लेकिन इसमें कवर स्क्रीन को थोड़ा छोटा रखा गया है, ये 3.4-इंच की है। हालांकि इसमें भी Flex Mode काम करता है, जिससे आप बिना फोन खोले सेल्फी ले सकते हैं।

FE वेरिएंट में Samsung का Exynos 2400 चिपसेट है, जो 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आया है। इसमें बैटरी भी 4000mAh की है। हालांकि One UI 8 और Android 16 के साथ इसमें भी आपको Galaxy AI की ज़्यादातर खूबियां मिल जाएँगी जैसे, Now Brief और Photo Assist। ये फोन केवल दो – Black और White रंगों में उपलब्ध होगा।

कीमतें और उपलब्धता

Samsung Galaxy Z Flip 7

Samsung Galaxy Flip 7 price (कीमतों) में ज़्यादा बदलाव नहीं है। Galaxy Z Flip 7 price भारत में ₹1,09,999 से शुरू है, जबकि इसका 512GB वेरिएंट ₹1,21,999 में उपलब्ध होगा। वहीं Flip 7 FE price ₹89,999 (128GB) और ₹95,999 (256GB) है।

इन दोनों की प्री-बुकिंग 9 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है और फोन 25 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

जो ग्राहक Samsung.com से खरीदारी करेंगे, उन्हें Mint कलर का एक्सक्लूसिव ऑप्शन भी मिलेगा। साथ ही प्री-ऑर्डर पर 256GB की कीमत में आप 512GB वेरिएंट खरीद सकते हैं। इसके अलावा 24 महीने तक No Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.