Apple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो यह Apple का ऐसा पहला wearable डिवाइस बन सकता है, जिसे खास तौर पर AI के दौर को ध्यान में रखकर बनाया गया हो।

सोचिए, आपके कानों में लगे AirPods सिर्फ म्युज़िक सुनाने या कॉल उठाने तक सीमित न रहें, बल्कि आपके आसपास की चीजों को समझकर जवाब भी देने लगें। यही इस नए प्रोडक्ट का सबसे बड़ा आइडिया बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इन AirPods के प्रोटोटाइप अब ऐसे स्टेज पर हैं, जहां उनका डिज़ाइन और काम करने का तरीका फाइनल प्रोडक्ट के काफी करीब पहुंच चुका है।

कैसे काम कर सकते हैं कैमरे वाले AirPods?

रिपोर्ट के अनुसार, इन earbuds में छोटे कैमरे दिए जाएंगे, जो यूज़र के आसपास की चीजों को लो-रेज़ॉल्यूशन विज़ुअल डेटा (low-resolution visual data) के ज़रिए समझ सकेंगे। आसान भाषा में कहें तो Apple Siri को “आंखें” देने की कोशिश कर रहा है।

उदाहरण के लिए, अगर आप किचन में खड़े हैं और सामने रखी चीज़ों को देखकर पूछते हैं कि इन इंग्रेडिएंट्स से क्या बनाया जा सकता है, तो AirPods कैमरे से मिली जानकारी के आधार पर सुझाव दे सकते हैं। इसी तरह ये नैविगेशन, रिमाइंडर और रोज़मर्रा और रोज़मर्रा की छोटी चीज़ों में AI मदद को ज़्यादा पर्सनल बना सकते हैं।

इनका अनुभव कुछ हद तक ChatGPT के live visual mode जैसा हो सकता है, जहां कैमरा किसी ऑब्जेक्ट को देखकर AI से सवाल पूछने में मदद करता है। डिज़ाइन की बात करें तो ये AirPods Pro 3 जैसे दिख सकते हैं, बस कैमरे फिट करने के लिए इनके स्टेम्स थोड़े लंबे हो सकते हैं।

लॉन्च में देरी क्यों हो रही है?

Apple पहले इन्हें इस साल की पहली छमाही में लॉन्च करना चाहता था, लेकिन Siri में जो बदलाव किये जाने हैं, वो तैयार न होने की वजह से लॉन्च टल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple नई Siri को बेहतर AI मॉडल्स के साथ सितंबर में पेश कर सकता है।

प्राइवेसी को लेकर भी Apple सावधानी बरत रहा है। बताया गया है कि जब भी visual data cloud पर भेजा जाएगा, ईयरबड्स में एक छोटी एलईडी लाइट जल सकती है, ताकि आसपास के लोगों को पता चले कि कैमरा इस्तेमाल हो रहा है।

कुल मिलाकर, ये AirPods Apple के AI future की बड़ी झलक हो सकते हैं। अगर कंपनी विज़ुअल इंटेलिजेंस को सही तरीके से तैयार कर पाती है, तो आने वाले समय में AirPods सिर्फ ऑडियो डिवाइस नहीं, बल्कि एक छोटा AI असिस्टेंट बन सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageOnePlus की फ्लैगशिप वाली स्मूदनेस अब बाकी फोन्स में भी – Nord 7 और 16R में 185Hz डिस्प्ले की तैयारी

OnePlus अपने सबसे स्मूद डिस्प्ले को अब सिर्फ़ महँगे फ्लैगशिप तक सीमित नहीं रखना चाहता। एक नई लीक के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में भी 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है। यही वो पैनल है, जो इसके अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 में आने की चर्चा है। ये …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

ImageiPhone 18 में होगी दोगुनी RAM, फिर भी नहीं बढ़ेगी कीमत, वजह है नई Siri

जिस वक़्त RAM की किल्लत ने दुनिया भर के स्मार्टफोनों को महंगा कर दिया है, Apple ठीक उलटी चाल चलने की तैयारी में दिख रहा है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले iPhone 18 के बेस मॉडल में 12GB RAM मिलेगी, यानि मौजूदा iPhone 17 की रैम से पूरे 50% ज़्यादा और इसके बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.