Oppo Find X3 5G स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट और एंड्राइड 11 के हो सकता है मार्च महीने में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्नैपड्रैगन 870 के लांच के बाद से ही सभी ब्रांड्स इसके सबसे पहले इस्तेमाल करने को लेकर होड़ लगाये हुए है। इसी क्रम में Oppo की अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस OPPO Find X3 स्मार्टफोन के स्पेसिफ़िकेशन्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। इस मोबाइल फोन को 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नेपड्रैगन 870 प्रोसेसर होने वाला है। तो चलिए नज़र डालते है Find X3 से जुडी लीक हुई जानकारी पर:

Oppo Find X3 Pro से जुडी जानकरी (लीक)

अगर हम Evan Blass के इस लीक को देखे तो पता चलता है कि OPPO Find X3 मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की QHD+ डिस्प्ले मिलने वाली है। यह डिस्प्ले 525ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ आ सकती है। उसके अलावा इसमें आपको रिफ्रेश रेट 90Hz या 120Hz मिल सकता है।

OPPO Find X3 मोबाइल फोन में आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 870 प्रोसेसर मिलने वाला है। फोन में आपको NFC आदि का सपोर्ट भी मिलने वाला है। अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में एक क्वाड-कैमरा सेटअप होने की जानकारी इस ऑनलाइन लीक से मिल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फ़ोन में यानी OPPO Find X3 Pro में आपको एक 48MP का सोनी IMX766 इमेज सेंसर मिलने वाला है।

इसके अलावा फोन में आपको एक वाइड-एंगल कैमरा भी मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको एक अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिलने वाला है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP का Tertiary सेंसर भी मिलने वाला है, जो 2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आयेगा।

मोबाइल फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है, OPPO Find X3 फोन में आपको इस बैटरी के साथ 65W की सुपर VOOC 2.0 वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको 30W की VOOC Air Wireless charging सपोर्ट भी मिल रही है।

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageOppo Find X3 Pro होगा 50MP क्वैड कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 888 के साथ लांच, स्पेसिफिकेशन हुई लीक

स्नैपड्रैगन 888 के लांच के बाद से ही सभी ब्रांड्स इसके सबसे पहले इस्तेमाल करने को लेकर होड़ लगाये हुए है। इसी क्रम में Oppo की अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस OPPO Find X3 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफ़िकेशन्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। इस मोबाइल फोन को 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी …

ImageOppo Find X3 Pro होगा 11 मार्च को ग्लोबली लांच

Oppo Find X3 Pro की लांच डेट सामने आ गयी है और यह सीरीज 11 मार्च को पेश की जाएगी। स्मार्टफोन मेकर ओप्पो ने आज ही लांच से जुडी जानकारी को शेयर किया है। मीडिया इनवाइट में Find X3 Pro लिखा गया है लेकिन इमेज में आप Find X3 सीरीज देख सकते है। Join us …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.