नए Dimensity 9400 चिप्स से लैस OPPO Find X8 सीरीज़ 24 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • OPPO Find X8 Pro और Find X8 24 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होंगे।
  • Find X8 में 6.6” फ्लैट OLED डिस्प्ले, व 5700 mAh बैटरी होगी , वहीँ Find X8 Pro में 6.8” कर्व्ड AMOLED स्क्रीन व 5,800 mAh बैटरी आएगी।
  • OPPO Find X8 सीरीज़ भारत में नवंबर या दिसंबर में लॉन्च की जा सकती है।

OPPO Find X8 सीरीज़ इसी महीने 24 तारीख़ को चीन में पेश की जाने वाली है। इस नयी स्मार्टफोन सीरीज़ की घोषणा कंपनी ने ठीक MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के लॉन्च के बाद ही कर दी है। इस सीरीज़ में OPPO Find X8 और Find X8 Pro शामिल होंगे और इन दोनों में नया Dimensity 9400 चिप होगा।

Dimensity 9400 TSMC के एडवांस्ड 3nm N3E प्रोसेस पर डिज़ाइन किया गया है और इसके प्रीडिसेस्सर की तुलना में, इसकी सिंगल कोर परफॉरमेंस 35% व मल्टी-कोर परफॉरमेंस 28% बेहतर होगी। इसमें 60fps के साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, Gemini Nano, सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फ़ीचर भी मिलेंगे।

MediaTek Dimensity 9400 के बारे में आप यहां विस्तार से जान सकते हैं: MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट लॉन्च: 3nm तकनीक, Gemini Nano AI, 8K60 वीडियो, और ट्राइ-फोल्ड डिस्प्ले सपोर्ट

OPPO Find X8 सीरीज़ के संभावित स्पेसिफिकेशन

OPPO Find X8 में 6.6-इंच की 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले आने की सम्भावना है। ये स्क्रीन 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। फ़ोन में Dimensity 9400 चिप के अलावा बड़ी 5,700 mAh की बैटरी, 80W फ़ास्ट चार्जिंग व 50W मैग्नेटिक फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलने के आसार हैं।  

ये पढ़ें: 6.6-इंच डिस्प्ले के साथ उपलब्ध फ़ोन

इस स्मार्टफोन में रियर पैनल पर, 50 MP का मुख्य कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक 50 MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस मिल सकते हैं। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का कैमरा आने की ख़बरें हैं। इसके अन्य फीचरों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, अलर्ट स्लाइडर, ड्यूल स्पीकर और धूल व पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग भी शामिल हैं।

दूसरी तरफ, OPPO Find X8 Pro में 6.8-इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आ सकती है और इसमें भी 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। हालांकि इसकी बैटरी थोड़ी बड़ी 5,800 mAh की होगी और फ़ास्ट चार्जिंग वही 80W की मिलने के आसार हैं। साथ ही 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।  

ये पढ़ें: भारत में उपलब्ध 55-इंच कर्व्ड टेलीविज़नों की कीमतें

इस Pro वैरिएंट में चार कैमरे आने के आसार हैं। इनमें 50 MP प्राइमरी कैमरा, 50 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा तो होंगे ही, साथ में एक 50 MP 3x टेलीफ़ोटो लेंस और दूसरा 50 MP 6x पेरिस्कोप लेंस होंगे। इस फ़ोन में आपको iPhone 16 सीरीज़ जैसा कैमरा बटन भी देखने को मिलेगा। साथ ही अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, और धूल व पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग भी।

ये पढ़ें:  20,000 से कम में AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले फ़ोन

इन दोनों में Android 15 आधारित ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।

ये पढ़ें: 1000 रुपए में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आने वाली स्मार्टवॉच

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageOppo Find X8 Ultra, Find N5 लॉन्च टाइमफ्रेम रिवील, Find X8, Find X8 Pro भी भारत में होंगे जल्द लॉन्च

जल्द ही Oppo अपनी अगली फ्लैगशिप Find X8 सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाला है, लॉन्च की तारीख कंपनी ने 24 अक्टूबर निर्धारित की है। इस सीरीज में Find X8, Find X8 Pro, और Find X8 Pro Satellite Communication Version को शामिल किया जायेगा। इस सीरीज की खास बात ये है, कि इसके सभी …

ImageMediaTek Dimensity 9400 ने AnTuTu और Geekbench स्कोर में Apple A18 Pro को भी पीछे छोड़ा

MediaTek ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9400 पेश कर दिया है, जिसमें Cortex-X925 CPU, नया Immortalis-G925 GPU और आठवें जनरेशन का NPU 890 है। ये चिपसेट काफी पावरफुल है और 3nm नोड पर तैयार किया गया है। इस चिपसेट के साथ सबसे पहले Vivo X200 सीरीज़ लॉन्च होने वाली है, जिसमें vivo X200 Pro और …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

ImageOppo Find X9 Series लॉन्च: 200MP कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ आया Oppo का अब तक का सबसे दमदार फोन

Oppo ने आखिरकार अपनी प्रीमियम फ्लैगशिप सीरीज़ में Oppo Find X9 और Find X9 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने सिर्फ डिज़ाइन या डिस्प्ले ही नहीं, बल्कि AI imaging tools, Hasselblad कैमरा ट्यूनिंग और Dimensity 9500 चिपसेट जैसे फीचरों के साथ Find X9 सीरीज़ को एक नए स्तर पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products