OPPO का ये फोन 200MP कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ मचाएगा बवाल, लीक्स आएं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO जल्द ही अपनी OPPO Find X9 सिरीज़ को लॉन्च करने वाला है। सिरीज़ से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में OPPO Find X9 Pro स्पेसिफिकेशंस की जानकारी एक चीनी टिप्स्टर द्वारा साझा की गई है। आगे इस फोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाईमलाईन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: War 2 से पहले देखें Hrithik और Junior NTR की ये धांसू फिल्में

OPPO Find X9 Pro स्पेसिफिकेशंस

OPPO Find X9 Pro स्पेसिफिकेशंस

हाल ही में चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से OPP Find X9 Pro स्पेसिफिकेशंस की जानकारी साझा की गई है। जानकारी के अनुसार इस फोन में हमें 6.78 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 2.5D कर्व्ड ग्लास और R एंगल डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें LIPO पैकेजिंग तकनीक का उपयोग किया जा सकता है।

इतना ही नहीं, इसमें हमें अल्ट्रा सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है। फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर ऊपर की तरफ कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें हमें 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ 200MP का Samsung HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है।

फोन आगामी MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें IP68/IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है। फोन की बैटरी रेंज 7000mAh से शुरू हो सकती है, और अधिकतम 7,500mAh बैटरी की उम्मीद की जा सकती है, और ये 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। बैक पैनल पर हमें फाइबर ग्लास देखने को मिल सकता है।

लॉन्च टाईमलाईन

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को चीन में इस साल अक्टूबर महीने के आस पास लॉन्च किया जा सकता है, उसके बाद भारत में फोन की एंट्री हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इससे संबंधित जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन जल्दी ही कंपनी इसके फीचर्स या लॉन्च से संबंधित जानकारी भी साझा कर सकती है।

ये पढ़ें: Lava ने इस फोन में दे दिया 50MP AI कैमरा, कीमत 10 हजार से भी कम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageTecno Pova Slim 5G Vs Realme 15T: बेहद स्लिम डिज़ाइन या पावर पैक्ड बैटरी, किसे चुनेंगे आप?

भारत में मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन की रेस और भी दिलचस्प हो गई है। हाल ही में 20,000 के बजट में Tecno Pova Slim 5G और Realme 15T 5G लॉन्च हुए हैं। एक तरफ Realme 15T में दमदार 7000mAh बैटरी और AI कैमरा फीचर्स हैं। वहीँ इसी बजट में Tecno Pova Slim दुनिया का सबसे स्लिम …

ImagePOCO का ये फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ इस महीने लेगा भारत में एंट्री, फीचर्स आएं सामने

इस महीने POCO भारत में अपना दमदार स्मार्टफोन POCO M7 Plus लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसके भारत में लॉन्च होने की टाइमलाइन और फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने आयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Redmi 15 5G के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। फोन में 7,000mAh की …

ImageSamsung के 200 MP कैमरा वाले फोन पर 60,000 का डिस्काउंट, जानें कैसे पाएं ये बम्पर ऑफर

अगर आप एक प्रीमियम और बेहतरीन स्मार्टफोन कुछ कम दाम में चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। Samsung Galaxy S25 Ultra, जिसे अब तक का बेस्ट फ्लैगशिप माना जाता है, इस समय Flipkart पर ज़बरदस्त ऑफ़र के साथ उपलब्ध है। इस 200MP कैमरा वाले फोन पर आप 50,000 से भी ज़्यादा की छूट पा …

Imageइस फोन में मिलेगा दुनिया का पहला 200MP पेरिस्कोप कैमरा, धांसू फीचर्स के साथ इस महीने होगा लॉन्च

OPPO ने कुछ महीने पहले ही अपनी Oppo Find X8 सीरीज को लॉन्च किया था, और अब काफी समय से Oppo Find X9 सीरीज चर्चा का विषय बनी हुई है हाल ही में Oppo Find X9 Pro कैमरा डिटेल्स भी सामने आयी है, जिसके अनुसार इस फोन में दुनिया का पहला 200MP पेरिस्कोप कैमरा शामिल …

ImageRealme का ये फोन निकला अजूबा: 15,000mAh बैटरी और दुनिया का पहला ‘AC Phone’, देगा सबको झटका

Realme ने अपने 828 Fan Festival 2025 में एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है, जिसमें 15,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि ये फोन सिर्फ 8.89mm मोटाई के साथ आया है और साधारण पावर बैंक से 68% हल्का भी है। Realme का कहना है कि इसमें नई battery material technology और high energy …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products