Oppo ने आज चीन में Reno Ace को लांच करने के अलावा एक किफायती कीमत वाली डिवाइस Oppo K5 को भी लांच कर दिया है। फ़ोन में आपको स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। इसके यह डिवाइस 30W फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। तो चलिए नज़र डालते है फोन के फीचरों पर:
यह भी पढ़िए: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट वाले साल 2019 के बेस्ट स्मार्टफोन
Oppo K5 की कीमत
ओप्पो की ये डिवाइस Green, White और Blue कलर के ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। डिवाइस को 3 अलग अलग वरिएन्त 6GB+128GB, 8GB + 128GB, 8GB+256GB को क्रमशः 1,899 युआन, 2,099 युआन, 2,499 युआन की कीमत में लांच किया है। अभी लांच ऑफर के तहत तीनो ही मॉडलों पर 100 युआन का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Oppo K5 के फीचर
फोन में आपको सामने 6.4-इंच की AMOLED डिस्प्ले FHD+ 2340×1080 रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। यहाँ आपको 91.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो तथा गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी देखने को मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट, 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के विकल्प के साथ उपलब्ध है जिसको 256GB तक बढाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ आपको 4 कैमरा सेंसर मिलते है जिसमे 64MP का प्राइमरी सेंसर तथा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस LED फ़्लैश के साथ दिए गये है। सामने की तरफ यहाँ पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है।
अन्य फीचरों में, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल-सिम सपोर्ट USB टाइप-C पोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5, GPS/GLONASS के अलावा आपको 4000mAh की बैटरी 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है। फोन एंड्राइड पाई आधारित Color OS 6.1 सॉफ्टवेयर पर रन करती है जिसमे 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।
Oppo K5 स्पेसिफिकेशन
| मॉडल | Oppo K5 |
| डिस्प्ले | 6.4-इंच FHD+ डिस्प्ले AMOLED, 2340 x 1080 पिक्सेल्स |
| प्रोसेसर | ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730G |
| रैम | 6GB/8GB |
| इंटरनल स्टोरेज | 128GB/256GB |
| सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9.0 पाई आधारित Color OS 6.1 |
| सेल्फी कैमरा | 32MP |
| रियर कैमरा | 64MP + 8MP + 2MP + 2MP, LED फ़्लैश |
| बैटरी | 4000mAh, 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
| सिम | ड्यूल सिम ड्यूल स्टैंडबाई |
| अन्य | 3G, 4G, VoLTE, Wi-Fi, NFC, GPS/GLONASS, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक |
| कीमत | 1899 युआन / 2099 युआन / 2499 युआन |


































