OPPO के अगले फ्लैगशिप फोन में बड़ी बैटरी का संकेत, नई लीक से खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO आने वाले समय में अपनी बैटरी स्ट्रैटेजी को एक बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में दिख रहा है। चीन के टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, OPPO (जिसे उन्होंने “欧加” कहा है, यानी इसमें OnePlus भी शामिल हो सकता है) ने एक नए ड्यूल-सेल बैटरी सिस्टम के लिए ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।

लीक के अनुसार, इस बैटरी में हर सेल की रेटेड क्षमता 4,190mAh बताई गई है, जिससे कुल क्षमता 8,380mAh तक पहुंच जाती है। वहीं, इसकी टिपिकल कैपेसिटी करीब 8,500mAh हो सकती है, जिसमें थोड़ा बहुत अंतर संभव है।

ये पढ़ें: Xiaomi के छोटे फ्लैगशिप फोन पर नई जानकारी, 200MP कैमरा की चर्चा

100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है यह बैटरी

इसी लीक में यह भी दावा किया गया है कि OPPO इस बड़ी बैटरी के साथ फुल-पावर 100W फास्ट चार्जिंग देने की योजना बना रहा है। आमतौर पर बड़ी बैटरी वाले फोन्स में चार्जिंग स्पीड को सीमित कर दिया जाता है, ताकि गर्मी और सेफ्टी से जुड़ी समस्याएं न आएं।

अगर OPPO वाकई 100W चार्जिंग को इस क्षमता के साथ ठीक से मैनेज कर पाता है, तो इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद चार्जिंग टाइम ज्यादा लंबा नहीं होगा।

किस फोन के लिए है यह बैटरी?

Digital Chat Station ने अपने पोस्ट में किसी फोन का नाम नहीं लिया है और आखिर में “guess which phone this is for” जैसा इशारा किया है। लेकिन मौजूदा समय और OPPO की दिशा को देखते हुए, इसे Find X10 सीरीज़ से जोड़ा जा रहा है।

OPPO पहले ही Find X9 सीरीज़ में 7,000mAh क्लास की बैटरी दे चुका है, ऐसे में 8,500mAh की बैटरी को अगला कदम माना जा रहा है। यह बैटरी Find X10 Pro या Find X10 Pro Max में देखने को मिल सकती है।

OnePlus 16 की भी संभावना

चूंकि टिप्स्टर ने “OPlus” का जिक्र किया है, जिसमें OPPO और OnePlus दोनों शामिल होते हैं, इसलिए यह बैटरी OnePlus 16 के लिए भी हो सकती है।

यह लीक ऐसे समय सामने आई है जब Find X10 सीरीज़ को लेकर दूसरी अफवाहें भी चल रही हैं, जिनमें बड़े कैमरा अपग्रेड और ड्यूल 200MP कैमरा सेटअप जैसी बातें शामिल हैं।

अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो 2026 में OPPO और OnePlus के फ्लैगशिप फोन्स बैटरी के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

ImageOnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 7,500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले, क्या गेमर्स के लिए नया हथियार?

OnePlus की T-सीरीज़ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही OnePlus 15T को पेश कर सकती है, जिसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में एक अहम एंट्री माना जा रहा है। कम्युनिटी लीड द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद इस डिवाइस के डेब्यू की चर्चा तेज़ हो गई है। ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.