लॉन्च से पहले लीक हुए Oppo Reno 10 सीरीज़ के कैमरा और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo Reno 10 सीरीज़ जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Oppo Reno 10 सीरीज़ को Oppo Reno 9 सीरीज़ के सक्सेसर के रूप में लॉन्च करेगी, जिसे पिछले ही साल चीन में लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 10 सीरीज़ की सटीक लॉन्च तिथि हमें अभी तक पता नहीं चली है और इस बीच एक नए लीक में आगामी Oppo Reno 10 और Reno 10 Pro+ 5G के बारे में कुछ प्रमुख जानकारियां सामने आई हैं।

टिपस्टर डिजिटल चैट द्वारा लीक न्यूज़ में पता चला है कि, Oppo Reno 10 में 6.7 इंच का OLED फुल एचडी+ डिस्प्ले है। बताया जा रहा है कि इस मॉडल में पीछे की तरफ 2x पोर्ट्रेट कैमरा लेंस भी मिलता है। सेल्फी के लिए, Oppo Reno 10 में 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

यह भी पढ़े :-Samsung Galaxy S23 Ultra रिव्यु: नए अपग्रेडों के साथ बेहतरीन अनुभव

Oppo Reno 10 स्पेक्स (संभावित)

Oppo Reno 10 Pro+ में Oppo Reno 10 की भांति ही OLED डिस्प्ले होने की सूचना है। इसके अलावा, इसमें 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा सेंसर और एक पेरिस्कोप लेंस है। Reno 10 Pro+ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। इसे 4,600mAh की डुअल-सेल बैटरी द्वारा संचालित किया जा सकता है और यह 80W की चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

Oppo Reno 10 Pro+ में Android 13-आधारित ColorOS 13 हो सकता है। स्मार्टफोन के चिपसेट के बारे में अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है। परन्तु, हम उम्मीद करते हैं, कि इसमें Qualcomm Snapdragon या MediaTek Dimensity का चिपसेट हो सकता है।

Oppo Reno 10 सीरीज़ के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है, कि Oppo भारत में Reno 9 सीरीज़ को भारत में लॉन्च नहीं करेगा बल्कि वह सीधे Oppo Reno 10 सीरीज़ को लॉन्च करेगा।

यह भी पढ़े :-Android 14 में मिल सकता है Clone App फीचर, अब एक ही समय में उपयोग कर पाएंगे दो अकाउंट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

ImageOppo की दमदार कैमरा वाली Reno 7 सीरीज़ भारत में जल्दी देगी दस्तक

स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपनी अगली Reno सीरीज़ को जल्दी ही भारत में लेकर आने वाली है। Oppo की नयी Reno 7 सीरीज़ भारत में 4 फरवरी को लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने स्पष्ट नहीं किया कि इसमें कितने स्मार्टफोन शामिल हैं, लेकिन आसार यही हैं कि Oppo Reno 6 (रिव्यु) और Reno 6 Pro …

ImageOppo Reno 7, 7 Pro और Reno 7 SE की कीमतें लॉन्च से पहले लीक हुईं

Oppo Reno 7 सीरीज़ का लॉन्च बेहद नज़दीक लगता है, क्योंकि इंटरनेट पर इन स्मार्टफोनों के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमतें लीक हो चुकी हैं। इन स्मार्टफोनों के स्पेसिफिकेशन तो काफी समय से चर्चा में थे, लेकिन अब कीमतें भी लीक हो गयीं हैं। Reno 6 (रिव्यु) और 6 Pro (रिव्यु) के सक्सेसर लाइन-अप में आपको …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products